बड़ी खबर LIVE: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन, स्कॉटलैंड के महल में ली आखिरी सांस

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया है। उन्होंने 96 वर्ष की उम्र में स्कॉटलैंड के महल में आखिरी सांसें लीं। इससे पहले आज दिन में महारानी की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। बकिंघम पैलेस ने कहा था कि डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

08 Sep 2022, 11:14 PM

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन, स्कॉटलैंड के महल में ली आखिरी सांस

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया है। उन्होंने 96 वर्ष की उम्र में स्कॉटलैंड के महल में आखिरी सांसें लीं। इससे पहले आज दिन में महारानी की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। बकिंघम पैलेस ने कहा था कि डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है।

08 Sep 2022, 10:46 PM

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई शहरो में अगले 3-4 घंटे में तेज हवा और बिजली के साथ मध्यम से तेजी बारिश का अनुमान

08 Sep 2022, 10:42 PM

कोहली के बाद भुवनेश्वर का कमाल, भारत के आगे ढही अफगानिस्तान की पारी, 101 रन से हुई हार

एशिया कप में आज के मुकाबले में विराट कोहली की शतक की बदौलत टीम इंडिया के 212 रन के मुकाबले अफगानिस्तान की टीम भरभरा कर गिर पड़ी और 101 रन से मौच हार गई है। अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 111 रन बना सकी। भुवनेश्वर कुमार ने 5 विकेट लिए हैं।


08 Sep 2022, 10:34 PM

एशिया कप में भारत के खिलाफ ढही अफगानिस्तान की पारी, 87 रन पर 7 विकेट गिरे

एशिया कप में आज के मुकाबले में टीम इंडिया के विशाल 212 रन के स्कोर के आगे अफगानिस्तान की टीम भरभरा कर गिर पड़ी है। अफगानिस्तान के 17 ओवर में 87 रन पर 7 विकेट गिर चुके हैं। भुवनेश्वर कुमार ने 5 विकेट लिए है। टीम इंडिया जीत से बस थोड़ी ही दूर है।

08 Sep 2022, 10:26 PM

केरल के तिरुवनंतपुरम में ओणम का त्योहार मनाने के लिए मंदिरों में लोगों की भीड़ उमड़ी


08 Sep 2022, 10:25 PM

पटना के PFI मामले में NIA ने बिहार, तमिलनाडु और कर्नाटक में कई स्थानों पर तलाशी ली

08 Sep 2022, 9:50 PM

रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी ने मुंबई के लालबागचा राजा गणेश पंडाल में पूजा-अर्चना की


08 Sep 2022, 9:22 PM

मुंबई में कल गणेश प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात, ट्रैफिक के साथ बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पर रहेगा ध्यान

08 Sep 2022, 9:20 PM

नवी मुंबई के तलोजा एमआईडीसी इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगी


08 Sep 2022, 9:17 PM

एशिया कप में भारत ने अफगानिस्तान को दिया 213 रन का लक्ष्य, कोहली ने जड़ा 71वां शतक

एशिया कप में आज के मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए अफगानिस्तान को 213 रन का लक्ष्य दिया है। भारती की ओर से विराट कोहली ने अपने करियर का 71वां शतक जड़ते हुए 122 रन बनाए। कोहली ने यह शतक कई सालों के बाद लगाया है।

08 Sep 2022, 8:52 PM

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 182 नए केस आए, 3 लोगों की हुई मौत


08 Sep 2022, 8:50 PM

सेंट्रल विस्टा के पुनर्विकास में काम करने वाले मजदूर  26 जनवरी को मेरे विशिष्ट अतिथि होंगेः पीएम मोदी

08 Sep 2022, 8:08 PM

मुंबई: शहर में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव


08 Sep 2022, 8:00 PM

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर 'कर्तव्य पथ' का उद्घाटन किया

08 Sep 2022, 7:51 PM

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पर प्रदर्शनी देखी


08 Sep 2022, 7:34 PM

दिल्ली: पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकारों से मुलाकात की

08 Sep 2022, 7:11 PM

दिल्ली: पीएम मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया


08 Sep 2022, 7:09 PM

दिल्ली: 'कर्तव्य पथ' पहुंचे पीएम मोदी, कुछ देर में नेताजी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

08 Sep 2022, 7:04 PM

एशिया कप: अफगानिस्तान ने टॉस जीता, भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता


08 Sep 2022, 6:51 PM

बिहार में 'जंगलराज' नहीं 'जनताराज' : नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्य में जंगलराज आने के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कहीं ऐसा कोई राज्य है जहां घटना नहीं होती हो। यहां जंगल राज नहीं जनता राज है। दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अलग सोच वाले हैं, लेकिन हम लोगों की सोच समाज को एकजुट रखकर काम करना है और सबका विकास करना है।

08 Sep 2022, 6:17 PM

यूपी: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर महिला से रेप, शिकायत दर्ज, जांच जारी


08 Sep 2022, 6:13 PM

सोनाली फोगाट को गोवा के जिस रेस्तरां में दिया गया ड्रग्स उसे ध्वस्त किया जाएगा

08 Sep 2022, 6:05 PM

बीजेपी को सत्ता से ही नहीं, समाज से पूरी तरह बेदखल करना हमारा लक्ष्य : दीपांकर भट्टाचार्य

भाकपा (माले ) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को न केवल देश की सत्ता से बेदखल करना है बल्कि उसे पूरी तरह समाज से बेदखल कर देना है। उन्होंने कहा कि बिहार ने जो रास्ता दिखलाया है यदि उस पर हम मजबूती से आगे बढ़े तो निश्चित रूप से भाजपा की विपदा से देश को मुक्ति मिल सकती है।

भट्टाचार्य 12 वें पटना जिला सम्मेलन के अवसर पर फुलवारी शरीफ के किसान पैराडाइज में आयोजित नागरिक कन्वेंशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनसे मिलने दिल्ली पहुंचे थे। उनसे बातचीत में हमने साफ-साफ कहा कि आरएसएस, बीजेपी जो देश बेचने वाली ताकत है, के खिलाफ बिहार ने जो संदेश दिया है वह बहुत महत्वपूर्ण है।


08 Sep 2022, 5:53 PM

बॉलीवुड अभिनेता संजय खान ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की

बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता संजय खान ने गुरुवार को श्रीनगर के राजभवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। दिग्गज अभिनेता ने जम्मू-कश्मीर में फिल्म से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उपराज्यपाल के साथ चर्चा की।

08 Sep 2022, 5:49 PM

गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स से पीछे हटना शुरू हुए भारत और चीन के सैनिक 

भारत और चीन के सैनिकों ने 16वें दौर की सैन्य वार्ता में सहमति के बाद लद्दाख में गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स से हटना शुरू कर दिया है। दोनों पक्षों ने गुरुवार शाम एक संयुक्त बयान में कहा कि भारतीय और चीनी सैनिकों ने 16वें दौर की सैन्य वार्ता में सहमति बनने के बाद लद्दाख के गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स से पीछे हटना शुरू कर दिया है।


08 Sep 2022, 5:47 PM

व्हाट्सएप ठगी मामलों को सुलझाने में पंजाब पुलिस को मिला प्रथम पुरस्कार

पंजाब पुलिस के राज्य साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने व्हाट्सएप मामलों को सुलझाने के लिए प्रथम पुरस्कार हासिल किया है, जिसमें धोखेबाज सरकारी अधिकारियों और आम लोगों को ठगने के लिए अपने व्हाट्सएप प्रोफाइल पर वीवीआईपी के प्रोफाइल फोटो और नामों का उपयोग कर रहे थे। यह पुरस्कार हाल ही में नई दिल्ली में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा आयोजित राज्य साइबर नोडल अधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने इसे पंजाब पुलिस के लिए गर्व का क्षण बताते हुए एडीजीपी साइबर क्राइम प्रवीण कुमार सिन्हा और साइबर क्राइम सेल की टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

08 Sep 2022, 5:43 PM

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडिया गेट पर 'कर्तव्य पथ' का उद्घाटन करेंगे


08 Sep 2022, 5:35 PM

ब्रिटेन की महारानी की तबीयत खराब, मेडिकल सुपरविजन में रहेंगी

08 Sep 2022, 5:33 PM

2021 मानव विकास सूचकांक में भारत 191 देशों में 132वें स्थान पर: UNDP


08 Sep 2022, 5:25 PM

नीतीश का बीजेपी पर हमला, कहा- ये लोग कुछ काम नहीं करते, फूट डालो राज करो इनकी नीति

बिहार CM नीतीश कुमार ने पटना में बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये (बीजेपी) लोग जो शासन में हैं वो कुछ काम करते नहीं हैं। बस सभी लोगों को अलग कर यहां राज करना चाहते हैं।

08 Sep 2022, 5:15 PM

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मिले जम्मू-कश्मीर DDC के सदस्य


08 Sep 2022, 5:10 PM

आओ पौधा लगाएं- एकता, सद्भाव और भाईचारे का, कांग्रेस का ट्वीट

08 Sep 2022, 5:08 PM

राजस्थान: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ चुरू के श्री सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे


08 Sep 2022, 4:58 PM

जय प्रकाश अग्रवाल बने मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी

विधानसभा चुनाव के पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस में बदलाव हुआ है। दिल्ली कांग्रेस के नेता जय प्रकाश अग्रवाल को मध्य प्रदेश का AICC प्रभारी नियुक्त किया गया है। जय प्रकाश अग्रवाल मुकुल वासनिक की जगह लेंगे।

08 Sep 2022, 4:54 PM

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ जिले के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की


08 Sep 2022, 4:31 PM

यूएनडीपी की रिपोर्ट में मिली चेतावनी, 10 में से 9 देश मानव विकास में पिछड़े

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने गुरुवार को चेतावनी दी कि कई संकटों के कारण 10 में से 9 देश मानव विकास में पिछड़े हुए हैं। मानव विकास की रिपोर्ट के अनुसार, "दुनिया संकट की ओर बढ़ रही है, अग्निशामक के चक्र में फंस गई है और हमारे सामने आने वाली परेशानियों की जड़ों से निपटने में असमर्थ है।"

रिपोर्ट में कहा गया है कि तीव्र बदलाव के बिना दुनिया और भी अधिक अभावों और अन्याय की ओर बढ़ रही है।

08 Sep 2022, 4:15 PM

शेख हसीना के भारत दौरे के कार्यक्रम से जानबूझकर बाहर रखा गया बंगाल: ममता बनर्जी 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत दौरे के कार्यक्रम से पश्चिम बंगाल को जानबूझकर बाहर रखा गया। मुख्यमंत्री ने गुरुवार दोपहर कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, मैंने सुना है कि शेख हसीना ने अपनी हालिया भारत यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल आने में गहरी रुचि व्यक्त की थी। लेकिन कुछ अज्ञात कारणों से, पश्चिम बंगाल को उनके दौरे के कार्यक्रम से बाहर रखा गया।


08 Sep 2022, 4:02 PM

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन यूक्रेन के लिए समर्थन दिखाने के लिए कीव की अघोषित यात्रा करेंगे

08 Sep 2022, 3:57 PM

कर्नाटक: पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के सरजापुर में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया


08 Sep 2022, 3:44 PM

याकूब मेमन की कब्र को लेकर विवाद, अजीत पवार बोले- देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के लिए ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए

08 Sep 2022, 3:37 PM

पाकिस्तानी कपड़ा उद्योग करना चाहता है भारतीय कपास का आयात

पाकिस्तान में मानसून की मसूलाधार बारिश के कारण कपास क्षेत्रों को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में पाकिस्तान टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ने संघीय सरकार से संपर्क किया है, ताकि बढ़ते निर्यात आदेशों को पूरा करने के लिए वाघा के माध्यम से भारत से कपास के आयात की अनुमति मिल सके। 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्यातकों का कहना है कि कपास की खेती का 25 फीसदी हिस्सा खराब हो गया है और देश में कच्चे माल की कमी की आशंका है।


08 Sep 2022, 3:21 PM

2024 में हम बंगाल से एक खेल की शुरूआत करेंगे- ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि 2024 में हम बंगाल से एक खेल की शुरूआत करेंगे। हेमंत (सोरेन), अखिलेश (यादव), नीतीश (कुमार), मैं और अन्य साथी एकजुट होंगे, फिर वे (भाजपा) सरकार कैसे बनाएंगे? बीजेपी सरकार की कोई जरूरत नहीं है।

08 Sep 2022, 2:59 PM

बिडेन प्रशासन ने पाकिस्तान को 450 मिलियन अमरीकी डालर के F-16 बेड़े के रखरखाव कार्यक्रम को मंजूरी दी 


08 Sep 2022, 2:48 PM

अमेरिका ने भारतीयों को 82,000 छात्र वीजा जारी किया, जो 2022 में विश्व स्तर पर अब तक का सबसे अधिक है

08 Sep 2022, 2:46 PM

101 साल पुराने S.M.S.M HR SEC स्कूल में महात्मा गांधी के हस्ताक्षर हैं, जहां राहुल गांधी और भारत यात्री दोपहर के भोजन के लिए रुके


08 Sep 2022, 2:43 PM

यह पहली बार है जब बांग्लादेश की प्रधानमंत्री भारत आईं और मुझसे मिलने की इच्छा के बावजूद बंगाल नहीं आईं- बंगाल की CM ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह पहली बार है जब बांग्लादेश की प्रधानमंत्री भारत आईं और मुझसे मिलने की इच्छा के बावजूद बंगाल नहीं आईं। मुझे नहीं पता कि वे (बीजेपी) इतने गुस्से में क्यों हैं। उन्होंने मुझे कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए शिकागो और चीन सहित कई जगहों पर जाने नहीं दिया।

ममता बनर्जी ने कहा, “मुझे बुरा लगता है कि वे अब दिल्ली में नेताजी की मूर्ति बना रहे हैं। पहले मौजूद मूर्ति का क्या? मुझे एक सचिव का पत्र मिला जिसमें कहा गया है कि PM आज प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे और कार्यक्रम शुरू होने से पहले आप वहां रहें। क्या मैं उनकी बंधुआ मजदूर हूं?”

08 Sep 2022, 2:12 PM

एक तेरा कदम, एक मेरा कदम, मिल जाए तो जुड़ जाए अपना वतन- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान एक बच्चे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “देश के भविष्य की बुनियाद यही हैं, आने वाले कल की शुरुआत यही हैं, एक तेरा कदम, एक मेरा कदम, मिल जाए तो जुड़ जाए अपना वतन।”


08 Sep 2022, 2:04 PM

हॉकी पुरुष विश्व कप 2023: भारत को पूल डी में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ रखा गया

08 Sep 2022, 1:52 PM

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सिविल सोसाइटी के सदस्यों से मुलाकात की


08 Sep 2022, 1:18 PM

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना जियारत के लिए अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचीं

08 Sep 2022, 1:17 PM

फुलवारी शरीफ आतंकी मॉड्यूल: NIA का दरभंगा, अररिया, छपरा और पटना जिलों में कई स्थानों पर तलाशी अभियान जारी


08 Sep 2022, 12:59 PM

सुप्रीम कोर्ट 12 सितंबर को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) 2019 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा

08 Sep 2022, 12:50 PM

'भारत जोड़ो यात्रा' क्यों है जरूरी, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने बताया


08 Sep 2022, 12:14 PM

आज देश को एकजुट और अखंडित रखने की जरूरत है। बीजेपी देश में जहर घोल रही है- कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल

कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा, “आज देश को एकजुट और अखंडित रखने की जरूरत है। बीजेपी देश में जहर घोल रही है, लेकिन कांग्रेस का इतिहास रहा है कि हमने देश के हित को दल के हित से ऊपर रखा है, देश को एक रखा है।”

08 Sep 2022, 12:12 PM

कन्याकुमारी: 'भारत जोड़ो यात्रा' की तस्वीर


08 Sep 2022, 11:24 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सूरत में सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत की

08 Sep 2022, 10:56 AM

कन्याकुमारी: 'भारत जोड़ो यात्रा' की तस्वीरें


08 Sep 2022, 10:26 AM

भारत जोड़ो यात्रा की शरूआत शानदार हुई है, पूरे देश से लोग यहां आए हैं- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “यात्रा की शरूआत शानदार हुई है, पूरे देश से लोग यहां आए हैं, लोगों में काफी उत्साह है। भाईचारे और एकता के लिए यह यात्रा की जा रही है। वे (BJP) बौखला गए हैं इसलिए कभी पाकिस्तान की बात करते हैं कभी भारत की बात करते तो कभी यात्रा की बात करते हैं।”

08 Sep 2022, 9:56 AM

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिर बड़ी उछाल, 24 घंटे में 6 हजार से ज्यादा नए केस मिले 

देश में पिछले 24 घंटे में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या में उछाल देखने को मिला है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,395 नए मामले सामने आए हैं। 6,614 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।


08 Sep 2022, 9:43 AM

कन्याकुमारी: भारत जोड़ो यात्रा बढ़ रही है आगे, यात्रा में भारी भीड़ देखी जा रही 

08 Sep 2022, 9:23 AM

गृहमंत्री शाह के मुंबई दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक, आंध्र प्रदेश के सांसद का PA बताकर आस पास घूमने वाला शख्स गिरफ्तार


08 Sep 2022, 9:06 AM

यह यात्रा बीजेपी की विभाजन की राजनीति के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए है, यात्रा पार्टी को भी मजबूत करेगी- जयराम रमेश

कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार, जयराम रमेश ने कहा, “हमने आज कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की है। यात्रा 3,570 किमी लंबी है, पिछले 1 घंटे में हमने लगभग 4.5 किमी की दूरी तय की है। यात्रा बीजेपी की विभाजन की राजनीति के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए है। यह यात्रा पार्टी को भी मजबूत करेगी।”

08 Sep 2022, 8:22 AM

दिल्ली: मान सिंह रोड पर 'कर्तव्य पथ' का रास्ता दिखाने वाला एक साइनबोर्ड लगाया गया

दिल्ली के मान सिंह रोड पर 'कर्तव्य पथ' का रास्ता दिखाने वाला एक साइनबोर्ड लगाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में इंडिया गेट पर 'कार्तव्य पथ' का उद्घाटन करेंगे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।


08 Sep 2022, 8:12 AM

कन्याकुमारी: 'भारत जोड़ो यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब

कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत की। पार्टी सांसद राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता और सांसद पी. चिदंबरम, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य ने कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम में पदयात्रा शुरु की। यात्रा में जनसैलाब उमड़ा है।

08 Sep 2022, 8:10 AM

भारत जोड़ो यात्रा: कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम में यात्रा शुरू होने से पहले कैंप में तिरंगा झंडा फहराया गया, झंडे को सलामी दी गई


08 Sep 2022, 7:30 AM

'भारत जोड़ो यात्रा' का आज दूसरा दिन, अगस्तीस्वरम से आगे बढ़ी यात्रा, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। पदयात्री कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम पहुंच गए हैं। दूसरे दिन की यात्रा शुरू करने से पहले यहां कैंप में सुबह 7 बजे तिरंगा झंडा फहराया गया और झंडे को सलामी दी गई। इसके बाद फिर दूसरे दिन की यात्रा शुरू हो गई। यात्रा में हजारों लोग शामिल हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

/* */