बड़ी खबर LIVE: TDP ऑफिस में तोड़फोड़ के लिए CM और DGP जिम्मेदार, ऐसा अत्याचार कभी नहीं देखा- चंद्रबाबू नायडू

टीडीपी अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलागिरी में टीडीपी के केंद्रीय कार्यालय में तोड़फोड़ पर कहा कि मेरे राजनीतिक जीवन में ऐसा अत्याचार कभी नहीं देखा, सीएम और डीजीपी दोनों ने संयुक्त रूप से टीडीपी कार्यालयों पर हमला किया।

फोटो: ANI
फोटो: ANI
user

नवजीवन डेस्क

19 Oct 2021, 11:43 PM

मुंबई पुलिस ने दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में अभिनेत्री से छेड़छाड़ के आरोप में गाजियाबाद के व्यवसायी को गिरफ्तार किया

19 Oct 2021, 11:29 PM

नैनीताल में 25 लोगों सहित अब तक 40 लोगों की मौत, गढ़वाल में स्थिति संभली, कुमाऊं में हालत खराबः उत्तराखंड डीजीपी

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बारिश के मद्देनजर सीएम के साथ समीक्षा बैठक के बाद कहा कि गढ़वाल में स्थिति लगभग नियंत्रण में है, मार्गों को फिर से खोल दिया गया है और कल से 'चार धाम यात्रा' फिर से शुरू की जाएगी। कुमाऊं क्षेत्रों- नैनीताल, हल्द्वानी, उधम सिंह नगर, चंपावत में बारिश के बाद और अधिक स्थिति खराब है। उन्होंने कहा कि नैनीताल में करीब 25 लोगों के साथ अब तक लगभग 40 लोग हताहत हुए हैं। कुमाऊं में जलस्तर कम हुआ है, लेकिन अब तक मार्ग नहीं खुले हैं, वक्त लगेगा। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्यों में जुटी हैं। हजारों लोगों को निकाला गया है।

19 Oct 2021, 11:18 PM

TDP ऑफिस में तोड़फोड़ के लिए CM और DGP जिम्मेदार, ऐसा अत्याचार कभी नहीं देखा- चंद्रबाबू नायडू

टीडीपी अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलागिरी में टीडीपी के केंद्रीय कार्यालय में तोड़फोड़ पर कहा कि मेरे राजनीतिक जीवन में ऐसा अत्याचार कभी नहीं देखा, सीएम और डीजीपी दोनों ने संयुक्त रूप से टीडीपी कार्यालयों पर हमला किया।


19 Oct 2021, 11:14 PM

मुंबई एयरपोर्ट पर सेक्स टूरिज्म रैकेट का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार और 2 पीड़ितों को क्राइम ब्रांच ने छुड़ाया, केस दर्ज

19 Oct 2021, 10:31 PM

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बीती रात से अब तक 7 लोगों की मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बीती रात से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। भिकियासन के रापड़ गांव में बीती रात एक घर भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे घर में रहने वाले 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला को ग्रामीणों ने बचाया।


19 Oct 2021, 10:29 PM

स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने आज पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का दौरा किया

19 Oct 2021, 10:17 PM

झारखंड सरकार गिराने की रची जा रही साजिश, JMM विधायक ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक रामदास सोरेन ने रवि केजरीवाल और अशोक अग्रवाल नाम के दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने झारखंड सरकार को गिराने की कोशिश की।


19 Oct 2021, 10:10 PM

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने राज्य में भारी बारिश पर हल्द्वानी में राज्य की स्थिति की समीक्षा बैठक की

19 Oct 2021, 9:25 PM

ड्रग्स केस में फंसे बॉलीवुड सितारों के समर्थन में आए जावेद अख्तर, बोले- फिल्म उद्योग को हाई प्रोफाइल होने की कीमत चुकानी पड़ रही है

गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि मैंने एक बंदरगाह पर 1 अरब डॉलर की कोकीन की बरामदगी पर कोई हेडलाइन नहीं देखा, लेकिन 1.30 लाख के चरस या गांजा की बरामदगी राष्ट्रीय समाचार बन गई है। यह वह कीमत है जो फिल्म उद्योग को हाई प्रोफाइल होने के लिए चुकानी पड़ती है।


19 Oct 2021, 8:54 PM

पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हुई जानमाल की क्षति पर शोक व्यक्त किया

19 Oct 2021, 8:41 PM

कांग्रेस द्वारा यूपी में महिलाओं के लिए 40% टिकट की घोषणा पर बोले अधीर रंजन चौधरी- यह एक क्रांतिकारी कदम


19 Oct 2021, 8:24 PM

असम में कोरोना के 353 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 229 मरीज ठीक हुए

19 Oct 2021, 8:12 PM

17 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गए बिहार के दो मूल निवासियों के शव आज पटना पहुंचा


19 Oct 2021, 8:06 PM

एनडीआरएफ की टीम ने दिन में उत्तराखंड के रुद्रपुर में कई जलजमाव वाले इलाकों में बचाव अभियान चलाया

19 Oct 2021, 8:01 PM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बारिश प्रभावित उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर का दौरा किया


19 Oct 2021, 7:46 PM

उत्तराखंड में बारिश का कहर, अब तक 34 लोगों की मौत, 5 लापता, प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान

उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश, बादल फटने और अचानक आई बाढ़ की वजह से अब तक 34 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग लापता हैं। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।

19 Oct 2021, 7:34 PM

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया

उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश, बादल फटने और अचानक आई बाढ़ की वजह से तबाही मची है। राज्य के कई हिस्सों में इस नई प्राकृतिक आपदा में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।


19 Oct 2021, 7:32 PM

रूस की राजधानी मास्को फिर से लगाए गए कोरोना से संबंधित पाबंदी: AFP

19 Oct 2021, 7:10 PM

मध्य प्रदेश: अलीराजपुर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को किया संबोधित


19 Oct 2021, 6:57 PM

अखिलेश ने की 72 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी की घोषणा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी की 72 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई कार्यकारिणी ने नरेश उत्तम पटेल को राज्य अध्यक्ष के रूप में बरकरार रखा है और इसके तीन उपाध्यक्ष- फिदा हुसैन अंसारी, जय शंकर पांडे और जगपाल दास गुर्जर हैं। राज नारायण बिंद, श्याम लाल पाल और तिलक चंद अहिरवार को महासचिव बनाया गया है।

नई कार्यकारिणी में 24 सचिव और 40 सदस्य हैं। राज कुमार मिश्रा पार्टी कोषाध्यक्ष हैं।

सूत्रों ने कहा कि अखिलेश यादव ने सभी जातियों को उचित प्रतिनिधित्व देने और क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित करने का ध्यान रखा है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए गैर-यादव ओबीसी को बड़ा प्रतिनिधित्व दिया है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

19 Oct 2021, 6:55 PM

उत्तराखंड में बारिश की वजह से 22 लोगों की मौत: राज्य सरकार


19 Oct 2021, 6:54 PM

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 36 नए मामले, पॉजिटिविटी रेट 0.06 प्रतिशत

19 Oct 2021, 6:38 PM

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के लाल चौक पर सुरक्षा के लिए तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की महिला कर्मी


19 Oct 2021, 6:20 PM

केरल में कोरोना के 7643 नए मामले, बीते 24 घंटे में 77 मरीजों की मौत

19 Oct 2021, 6:01 PM

श्रीलंका नेवी द्वारा नाव रोकने के बाद तमिलनाडु का मछुआरा लापता, 2 अन्य गिरफ्तार

पुदुकोट्टई जिले का एक मछुआरा समुद्र में गिरने के बाद लापता हो गया, जबकि दो अन्य को तब गिरफ्तार किया गया। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब उनकी नाव को श्रीलंकाई नौसैनिक पोत ने समुद्र के बीच में रोक दिया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार को हुई, जब तीन मछुआरे राजकिरण (30), सुगंथन (23), अरोकिया जेवियर (32) कच्चाथीवु में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास समुद्र में चले गए।

श्रीलंकाई नौसैनिक पोत को देख मछुआरों ने भागने की कोशिश की। हालांकि, श्रीलंकाई नौसेना ने दो मछुआरों को हिरासत में ले लिया, जबकि राजकिरण समुद्र में गिर गया। श्रीलंकाई नौसेना के एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने दो भारतीय मछुआरों को एक डूबते जहाज से बचाया है, जब वे श्रीलंकाई समुद्र में अवैध शिकार कर रहे थे, लेकिन एक तीसरा मछुआरा घटना के बाद लापता हो गया था और नौसेना उसकी तलाश कर रही है।


19 Oct 2021, 5:59 PM

चोरों से पैसे छीनने के आरोप में यूपी के चार पुलिसकर्मियों को जेल

एक लाख रुपये की चोरी करने वाले दो चोरों से कथित तौर पर 96,000 रुपये छीनने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों ने चोरों को 4,000 रुपये दिये और उनकी मोटरसाइकिल को जिले से बाहर सुरक्षित जगह पहुंचा दी।

एसएसपी फिरोजाबाद अशोक कुमार ने दोषी पुलिसकर्मियों की शिनाख्त होने के तुरंत बाद उन्हें गिरफ्तार करने के आदेश दिए। अदालत के आदेश के बाद सोमवार को चारों पुलिसकर्मियों समेत दो चोरों को जेल भेज दिया गया है।

19 Oct 2021, 5:39 PM

250 वें दिन में प्रवेश किया विरोध, वीएसपी कार्यकर्ताओं ने शुरु की भूख हड़ताल

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में अपनी हिस्सेदारी बेचने के केंद्र सरकार के कदम का विरोध मंगलवार को 250वें दिन में प्रवेश कर गया, प्लांट प्रोटेक्शन कमेटी के प्रतिनिधियों और ट्रेड यूनियन नेताओं ने 25 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल में शामिल होने के लिए सुबह करीब आठ बजे संयंत्र के कुम्मनपलेम गेट पर करीब 250 लोग जमा हुए। इस कदम का मकसद कर्मचारियों की भावनाओं को केंद्र सरकार तक पहुंचाना है।

केंद्र के इस कदम का राज्य के कर्मचारियों के साथ-साथ राजनीतिक दलों ने भी विरोध किया है। राज्य सरकार ने विधानसभा में इसका विरोध करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था।

कर्मचारियों और ट्रेड यूनियनों द्वारा निजीकरण विरोध फरवरी में शुरू किया गया था, और तब से जारी है। इस्पात संयंत्र संरक्षण समिति के प्रतिनिधियों ने कहा है कि जब तक सरकार निजीकरण की योजना वापस नहीं लेती तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे।

आईएएनएस


19 Oct 2021, 5:33 PM

महाराष्ट्र: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने पूर्वी मुंबई में मोबाइल वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू की

19 Oct 2021, 5:09 PM

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दायर किया

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। गौरतलब है कि चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कथित रूप से यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के लिए शिकायत दर्ज की थी।


19 Oct 2021, 5:05 PM

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में भारी बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद

19 Oct 2021, 4:59 PM

उत्तराखंड: गौला नदी के पास काठगोदाम-दिल्ली को जोड़ने वाली रेलवे लाइन का एक हिस्सा भारी बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ

उत्तराखंड के हल्द्वानी में गौला नदी के पास काठगोदाम और दिल्ली को जोड़ने वाली रेलवे लाइन का एक हिस्सा आज भारी बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया है।


19 Oct 2021, 4:51 PM

'राजस्थान में डेंगू के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग प्रभावी नियंत्रण के लिए डोर टू डोर सर्वे, फॉगिंग का काम कर रहा'

राजस्थान में डेंगू मामले पर स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा, “डेंगू के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग प्रभावी नियंत्रण के लिए डोर टू डोर सर्वे, फॉगिंग का काम कर रहा है। मरीजों को बेड मिले ये सरकार की ज़िम्मेदारी है और उसे हम सुनिश्चित करेंगे। राजस्थान में डेंगू से अब तक 10 लोगों की मौत हुई है।”

19 Oct 2021, 4:49 PM

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता प्रेम सागर अजीज ने पार्टी की मूल सदस्यता से इस्तीफा दिया 

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता प्रेम सागर अजीज ने "दविंदर सिंह राणा के समर्थन में" पार्टी की मूल सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे।


19 Oct 2021, 4:41 PM

भारत का पाकिस्तान के साथ मैच होना गलत है: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, “भारत का पाकिस्तान के साथ मैच होना ग़लत है। भारत और पाकिस्तान(आगामी T-20 वर्ल्ड कप) के मैच को रोकना चाहिए। हमारे खिलाड़ियों को भी पाकिस्तान के साथ खेलने से मना कर देना चाहिए। इस बारे में मैं केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखूंगा।”

19 Oct 2021, 4:30 PM

यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर मैंने अभी फैसला नहीं लिया: प्रियंका गांधी

2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, “वह निर्णय मैंने अब तक नहीं लिया है। आगे-आगे चीज़ें जैसे होती हैं उसे देखेंगे।”


19 Oct 2021, 4:14 PM

यूपी: रामनगर बैराज से छोड़े गए पानी के बाद रामपुर में काशीपुर-बाजपुर और नैनीताल रोड को प्रशासन ने बंद किया

उत्तर प्रदेश के रामनगर बैराज से छोड़े गए पानी के बाद रामपुर में काशीपुर-बाजपुर और नैनीताल रोड को प्रशासन ने बंद किया है। रामपुर एडीएम वैभव शर्मा ने बताया, "कोई नुक़सान न हो इसलिए इन रास्तों को अस्थाई रूप से बंद किया गया है। जो डायवर्जन किया है पुलिस द्वारा उसे लागू किया जा रहा है।"

19 Oct 2021, 4:09 PM

उत्तराखंड के सीएम की अपील- धैर्य बनाकर रखें सभी लोग, जल्द स्थिति हो जाएगी सामान्य


19 Oct 2021, 3:51 PM

उत्तराखंड में बारिश-भूस्खलन का कहर! अब तक 2 दर्जन से ज्यादा लोगों की गई जान, जगह-जगह लोग फंसे

उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन का कहर जारी है। प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि अब तक 24 से 25 लोगों की मौत हो गई है। कई जगहों पर लोग फंसे हुए हैं। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।

19 Oct 2021, 3:38 PM

महाराष्ट्र में रेस्तरां और भोजनालयों को मध्यरात्रि 12 बजे खोलने की अनुमति, अन्य सभी प्रतिष्ठानों को रात 11 बजे तक काम करने की इजाजत


19 Oct 2021, 3:16 PM

भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध, आप नेता आतिशी बोलीं- ऐसे माहौल मैच खेलान सही नहीं, पीएम भी होंगे सहमत

आप विधायक आतिशी ने कहा कि जब तक भारतीयों पर लक्षित हमले बंद नहीं होंगे, तब तक पाकिस्तान के साथ मैच खेलना सही नहीं होगा। आप विधायक ने कहा कि मुझे यकीन है कि पीएम भी मैच (IND v PAK) का आयोजन नहीं करने के रुख से सहमत होंगे, क्योंकि जब वो विपक्ष में थे तो वे सवाल करते थे कि जो देश भारत में आतंकवाद फैला रहा है उसके साथ क्रिकेट क्यों खेला जा रहा है?

19 Oct 2021, 2:57 PM

उत्तराखंड के सीएम धामी ने भारी बारिश से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी बारिश से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। बाद में उन्होंने रुद्रप्रयाग पहुंचकर नुकसान के आकलन की समीक्षा भी की। उनके साथ राज्य के मंत्री धन सिंह रावत और राज्य के डीजीपी अशोक कुमार भी थे।


19 Oct 2021, 2:45 PM

केरल के इडुक्की बांध का शटर आज जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के बाद खुला  

19 Oct 2021, 2:36 PM

उत्तराखंड: उधम सिंह नगर में भारी बारिश के कारण जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते नानक सागर बांध के सभी गेट खोल गए  


19 Oct 2021, 2:21 PM

बारिश के वजह कई जगह पुल, मकान टूट गए हैं: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री 

19 Oct 2021, 2:01 PM

रुद्रनाथ ट्रेक रूट पर कलचंथ में फंसे कोलकाता के 10 लोगों को वन विभाग के कर्मियों ने बचाया 

केदारनाथ वन प्रभाग के संभागीय वन अधिकारी अमित कंवर ने कहा, “रुद्रनाथ ट्रेक रूट पर कलचंथ में फंसे कोलकाता के 10 लोगों को वन विभाग के कर्मियों ने बचाकर गोपेश्वर लाया है।”


19 Oct 2021, 1:57 PM

बरेली के पास इज्जतनगर में भारी बारिश के चलते उस डिवीजन ने कुल 9 ट्रेन को कैंसिल

19 Oct 2021, 1:52 PM

यूपी चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, कहा- 40% टिकट हम महिलाओं को देंगे

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40% टिकट (उम्मीदवार) हम महिलाओं को देंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े।


19 Oct 2021, 1:20 PM

बिहार: CBSE ने 10वीं और 12वीं कक्षा के टर्म-1 की डेटशीट जारी की

बिहार में CBSE ने 10वीं और 12वीं कक्षा के टर्म-1 की डेटशीट जारी की। पटना के स्कूल के अध्यापक ने बताया, “बच्चों का सिलेबस पूरा करा दिया है। हम बच्चों का रिवीज़न करवा रहे हैं। सब्जेक्टिव प्रश्नों में बच्चों को स्टेप मार्किंग दे देते थे। लेकिन MCQ में या तो सवाल सही है, या गलत।”

19 Oct 2021, 12:53 PM

पंजाब के लुधियाना में पिछले साल के मुकाबले धान की पराली जलाने के मामले गिरे


19 Oct 2021, 12:49 PM

जिस पार्टी के लिए मैंने 7 साल मेहनत की तो पार्टी छोड़ते वक्त दिल दुखी था: बाबुल सुप्रियो

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सांसद के तौर पर इस्तीफा सौंपने के बाद टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो ने कहा, “जिस पार्टी के लिए मैंने 7 साल मेहनत की तो पार्टी छोड़ते वक्त दिल व्यथित था। मैं पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त करता हूं।”

19 Oct 2021, 12:45 PM

कानपुर: बेमौसम बारिश से फसल में पानी खड़ा होने से किसानों को काफी नुकसान


19 Oct 2021, 12:15 PM

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच एक रिसोर्ट में घुसा कोसी नदी का पानी, 100 लोग फंसे

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार के मुताबिक, रामनगर से रानीखेत जाने वाले मार्ग पर मोहान में लेमन ट्री रिसोर्ट में कोसी नदी का पानी घुसने से करीब 100 लोग फंसे हैं। ये सभी लोग सुरक्षित हैं और उनको वहाँ से रेस्क्यू करने के प्रयास जारी हैं।

19 Oct 2021, 12:09 PM

दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आवास पर पहुंचे टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो, औपचारिक रूप से BJP सांसद पद से इस्तीफा देंगे


19 Oct 2021, 12:04 PM

हमें थोड़ा कोरोना के साथ भी रहने की मानसिकता बनानी चाहिए: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

19 Oct 2021, 11:30 AM

उत्तराखंड: नैनीताल झील ओवरफ्लो होने के चलते नैनीताल की सड़कों पर पानी भरा

उत्तराखंड: नैनीताल झील ओवरफ्लो होने के चलते नैनीताल की सड़कों पर पानी भर गया है। इमारतों और घरों में भी जलभराव देखा जा रहा है। क्षेत्र में लगातार भारी बारिश हो रही है।


19 Oct 2021, 11:16 AM

बादल फटने के मामले में कुछ घायलों को बचा लिया गया है: उत्तराखंड के नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी

उत्तराखंड के नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने कहा, “रामगढ़ के एक गांव में बादल फटने की घटना सामने आई है। कुछ घायलों को बचा लिया गया है, घटनास्थल पर उपस्थित लोगों की कुल संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है।”

19 Oct 2021, 10:56 AM

दिल्ली: एक NRI खाते से अवैध रूप से पैसे निकालने के प्रयास में शामिल12 लोगों को गिरफ्तार


19 Oct 2021, 10:55 AM

अलास्का: भारतीय और अमेरिकी सेना की टुकड़ियां युद्ध अभ्यास के दौरान विभिन्न गतिविधियां करते हुए

19 Oct 2021, 10:44 AM

जम्मू-कश्मीर: पुंछ के भींबर गली इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी 


19 Oct 2021, 10:31 AM

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामगढ़ गांव में फटा बादल, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामगढ़ गांव में बादल फटने की घटना सामने आई है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

19 Oct 2021, 9:52 AM

उत्तराखंड: चंपावत में चलथी नदी पर बना एक निर्माणाधीन पुल बहा

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश की वजह से चंपावत में चलथी नदी पर बना एक निर्माणाधीन पुल बह गया।


19 Oct 2021, 9:49 AM

राहुल गांंधी ने ईद-ए-मिलाद-उन-नब़ी की देश वासियों को शुभकामनाएं दीं

19 Oct 2021, 9:32 AM

शेयर बाजार: पहली बार सेंसेक्स 62 हजार के पार

शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पहली बार सेंसेक्स 62 हजार रुपये के पार खुला है। शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स 62,111.64 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 346.05 पर पहुंच गया।


19 Oct 2021, 9:23 AM

पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 13,058 नए केस सामने आए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 13,058 नए केस सामने आए और 164 लोगों की मौत हो गई।

19 Oct 2021, 8:49 AM

बद्रीनाथ: लामबगड़ नाले में बाढ़ के पानी में फंसी कार से BRO ने यात्रियों को बचाया  


19 Oct 2021, 8:43 AM

पीएम मोदी ने ईद-ए-मिलाद-उन-नब़ी की देश वासियों को शुभकामनाएं दीं

19 Oct 2021, 8:32 AM

केरल: कोच्चि में बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने के बाद इदमालयार बांध के दो गेट खोले गए   


19 Oct 2021, 8:20 AM

केरल के एर्नाकुलम जिले में इदमलयार बांध के दो गेट आज सुबह 6 बजे 50-50 सेंटीमीटर तक खोले गए

केरल के एर्नाकुलम जिले में इदमलयार बांध के दो गेट आज सुबह 6 बजे 50-50 सेंटीमीटर तक खोल दिए गए। बांध का वर्तमान जल स्तर 165.70 मीटर है, जिसमें पूरे जलाशय का स्तर 169 मीटर और अधिकतम जल स्तर 171 मीटर है।

19 Oct 2021, 8:18 AM

असम: डिब्रूगढ़ में लोग काटी बिहू उत्सव मनाते हुए


19 Oct 2021, 8:17 AM

कानपुर: एनसीसी कैडेट द्वारा गंगा नदी के रास्ते 240 किलोमीटर का एक जागरूकता अभियान

यूपी के कानपुर में एनसीसी टीम के कोच ने कहा, “एनसीसी कैडेट द्वारा गंगा नदी के रास्ते 240 किलोमीटर का एक जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। गांव-गांव में लोगों को नमामि गंगे के बारे में जानकारी दी जाएगी। टीम में 35 लड़के और 25 लड़कियां हैं। हम कानपुर से प्रयागराज तक जाएंगे।”

19 Oct 2021, 8:15 AM

केरल में बारिश और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हुई

केरल में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। दक्षिणी राज्य में आगे भी तूफानी मौसम होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया, साथ ही गंभीर मौसम बने रहने की चेतावनी जारी की है।


19 Oct 2021, 8:12 AM

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद एक कॉलेज में छात्रा ने की खुदकुशी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एसपी अमित आनंद ने कहा, “एक कॉलेज में छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। वहां पर हमें छात्रा का शव लटका मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच जारी है।”

19 Oct 2021, 8:09 AM

उत्तराखंड: चमोली में लगातार बारिश की वजह से नंदाकिनी नदी में बाढ़


19 Oct 2021, 8:07 AM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ईद-ए-मिलाद-उन-नब़ी की देश वासियों को शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ईद-ए-मिलाद-उन-नब़ी की देश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “पैगम्बर मुहम्मद के जन्मदिन, ईद-ए-मिलाद-उन-नब़ी के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों-बहनों को मुबारकबाद देता हूं। आइए, हम सब पैगम्‍बर मुहम्‍मद के जीवन से प्रेरणा लेकर, समाज की खुशहाली के लिए और देश में सुख शांति बनाए रखने हेतु कार्य करें।”

19 Oct 2021, 8:02 AM

मुझे मारने की साजिश की गई है: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कंप्यूटर बाबा

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कंप्यूटर बाबा ने कहा, “मुझे इसमें साजिश लग रही है। मुझे मारने की साजिश की गई है। मैं चाहता हूं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस मामले की जांच कराएं। इसमें जो भी दोषी है, उन्हें सज़ा दी जाए। गाड़ी में बैठे अन्य लोगों को भी चोट आई है।”


19 Oct 2021, 7:47 AM

बांग्लादेश में हिंदू परिवारों के घर जलाने के आरोप में 45 संदिग्ध गिरफ्तार, पूरी दुनिया में हमले की निंदा

बांग्लादेश में हिंदू परिवारों पर हुए हमले की पूरी दुनिया में निंदा हो रही है। इस बीच गृहमंत्री असदुज्जमां खान कमाल ने बताया कि हिंदुओं के घर जलाने के आरोप में 45 से ज्यादा संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक 71 से ज्यादा केस में 450 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, पीरगंज में हिंदुओं के कम से कम 29 घर आग के हवाले कर दिए गए थे। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने वालों को आगाह किया है और बताया है कि पुलिस हर पोस्ट की मॉनिटरिंग कर रही है। एक अफवाह की वजह से दुर्गा पूजा के दौरान शुरू हुई हिंसा के बाद हिंदू परिवारों निशाना बनाया गया। कई लोगों की हत्याएं कर दी गईं। रविवार को रंगपुर के पीरगंज कई घर जला दिए गए।

वहीं, अमेरिका ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों की कड़ी निदंदा की है। अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, “धार्मिक स्वतंत्रता और विश्वास मानव अधिकार है> दुनिया के हर व्यक्ति को अपनी धार्मिक पहचान और विश्वास की परवाह किए बगैर, सुरक्षित महसूस करने और अपने त्योहारों को मनाना चाहिए।”

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

/* */