बड़ी खबर LIVE: सत्र के दौरान रोज सुबह संसद में मिलेंगे कांग्रेस सांसद, पार्टी ने जारी किया व्हिप

कांग्रेस ने पार्टी के संसदीय दल को व्हिप जारी कर निर्देश दिया है कि सत्र के दौरान पार्टी के सभी लोकसभा सदस्य प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10.30 बजे संसद भवन के कक्ष संख्या 25 में मिलेंगे। इस दौरान सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

10 Jul 2019, 9:41 PM

सत्र के दौरान रोज सुबह संसद में मिलेंगे कांग्रेस सांसद, पार्टी ने जारी किया व्हिप

कांग्रेस ने पार्टी के संसदीय दल को व्हिप जारी कर निर्देश दिया है कि सत्र के दौरान पार्टी के सभी लोकसभा सदस्य प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10.30 बजे संसद भवन के कक्ष संख्या 25 में मिलेंगे। इस दौरान सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

10 Jul 2019, 8:21 PM

मलेशिया पुलिस ने बबर खालसा इंटरनेशनल से कनेक्शन वाले शख्स को गिरफ्तार किया

10 Jul 2019, 6:49 PM

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को अयोध्या भूमि विवाद मामले की सुनवाई करेगा

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को अयोध्या भूमि विवाद मामले की सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश राजन गोगोई के नेतृत्व वाली पीठ मामले की सुनवाई करेगी।


10 Jul 2019, 6:04 PM

डीके शिवकुमार को मुंबई पुलिस जबरन बेंगलुरु वापस भेज रही है: मिलिंद देवड़ा कार्यालय

मिलिंद देवड़ा और बाकी कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रिहा कर दिया गया है। पुलिस डीके शिवकुमार को हवाई अड्डे पर ले जा रही है। उसे जबरन बेंगलुरु वापस भेजा जा रहा है।

10 Jul 2019, 5:59 PM

मुझे अभी भी विश्वास है कि वे सभी वापस आ जाएंगे: डीके शिवकुमार

कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि मुझे अभी भी विश्वास है कि वे सभी वापस आ जाएंगे। कांग्रेस-जेडीएस) सरकार सुरक्षित रहेगी। उनमें से कोई भी पार्टी नहीं छोड़ रहा है।


10 Jul 2019, 5:44 PM

भारत ने सिख फॉर जस्टिस संगठन पर लगाया प्रतिबंध

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सिख फॉर जस्टिस संगठन पर प्रतिबंध लगाया है, जो अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन आदि में विदेशी राष्ट्रीयता के कुछ कट्टरपंथी सिखों द्वारा संचालित एक फ्रिंज समूह है, जो यूएपीए, अधिनियम 1967 के प्रावधान 3 (1) के तहत गैरकानूनी है।

गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक वांटेड खालिस्तानी आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मा को भारत-इंग्लैंड विश्व कप मैच के दौरान देखा गया था। वह सिख फॉर जस्टिस से भी जुड़े हुए हैं।

10 Jul 2019, 5:36 PM

कर्नाटक: राज्यपाल से मिलने पहुंचे इस्तीफा देने वाले विधायक


10 Jul 2019, 5:28 PM

हथियार लेकर नाचने पर बोले बीजेपी नेता कुंवर प्रणव सिंह ने वीडियो पर दी सफाई, कहा- कोई गैरकानूनी काम नहीं किया

10 Jul 2019, 5:19 PM

कर्नाटक के सीएन ने बीजेपी और मुंबई पुलिस पर उठाए सवाल, ये देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था पर काला धब्बा

कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने ट्वीट कर कहा कि मुंबई पुलिस द्वारा मंत्रियों और विधायकों को परेशान किया जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार का ये कदम इस शक को और बढ़ाता है कि बीजेपी होर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा दे रही है, ये देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था पर काला धब्बा है.


10 Jul 2019, 5:16 PM

महाराष्ट्र: नितेश राणे को सिंधुदुर्ग अदालत से जमानत मिली

नितेश राणे को सिंधुदुर्ग अदालत से जमानत मिल गई है। उन्हें 20000 रुपये के मुचकले पर जमानत मिली है। बता दें कि नितेश राणे को इंजीनियर के साथ मारपीट, गाली-गलौज और कीचड़ डलवाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

10 Jul 2019, 5:11 PM

कैबिनेट ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम 2012 में संशोधन को मंजूरी दी

कैबिनेट ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम 2012 में संशोधन को मंजूरी दी।


10 Jul 2019, 5:08 PM

झारखंड : विपक्षी पार्टियां विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी

झारखंड की विपक्षी पार्टियों ने बुधवार को विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने पर सहमति जताई। विपक्षी पार्टियों की एक बैठक झारखंड मुक्ति मोर्चाके कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर पर हुई, जिसमें कांग्रेस, आरजेडी और अन्य दलों के नेताओं ने भाग लिया।

राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार और झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (जेवीएमपी) अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बैठक में भाग नहीं लिया। बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में हेमंत सोरेन ने कहा, “हम आगामी विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने पर सहमत हुए हैं। हम भाजपा सरकार को एकजुट होकर उखाड़ फेंकने पर सहमत हुए हैं।”

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

10 Jul 2019, 5:04 PM

आज 2 और विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है: कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष

कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने कहा कि आज 2 और विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। उनके नाम डॉ के सुधाकर और श्री एमटीबी नागराज है।


10 Jul 2019, 5:04 PM

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) विधेयक 2019 को मंजूरी दी

10 Jul 2019, 5:04 PM

ब्रिटेन के राजदूत किम डारोच ने दिया इस्तीफा


10 Jul 2019, 5:02 PM

कर्नाटक के स्पीकर की दो टूक, कहा- अभी किसी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया

कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने कहा कि मैंने कोई इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है, मैं रात भर ऐसा नहीं कर सकता। मैंने उन्हें 17 तारीख तक का समय दिया है। मैं पूरी प्रक्रिया से गुजरूंगा और उसके बाद फैसला लूंगा।

10 Jul 2019, 4:44 PM

नोएडा: 60 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया, इनके पास से जरूरी दस्तावेज नहीं मिले


10 Jul 2019, 4:08 PM

अमेठी आकर बहुत खुश हूं, अमेठी आना घर आने जैसा लगता है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अमेठी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उनकी बातों को सुना। वहां पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “अमेठी आकर बहुत खुश हूं, अमेठी आना घर आने जैसा लगता है।” लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार राहुल गांधी अमेठी पहुंचे हैं।

10 Jul 2019, 4:07 PM

मुंबई: पुलिस ने डीके शिवकुमार और मिलिंद देवड़ा को हिरासत में लेने के बाद कलिना यूनिवर्सिटी रेस्ट हाउस में रखा


10 Jul 2019, 2:54 PM

बेंगलुरु में राजभवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद समेत कई नेता हिरासत में

कर्नाटक में राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस के नेता बेंगलुरु में राजभवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद समेत कांग्रेस के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

10 Jul 2019, 2:43 PM

मुंबई में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया, बागी विधायकों से मिलने गए थे

मुंबई में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बागी विधायकों से मिलने के लिए डीके शिव कुमार होटल में पहुंचे थे। पुलिस ने इलाके में धारा 144 लगा रखा था।


10 Jul 2019, 2:14 PM

कर्नाटक संकट: लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी कांग्रेस सांसदों का हंगामा, सदन की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित

10 Jul 2019, 2:11 PM

कर्नाटक संकट: बेंगलुरु में कांग्रेस का प्रदर्शन, एचडी देवगौड़ा प्रदर्शन में हुए शामिल


10 Jul 2019, 2:01 PM

कर्नाटक संकट पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस के सांसदों ने सदन से किया वॉकआउट

कर्नाटक में राजनीतिक संकट को लेकर एक बार फिर लोकसभा में हंगामा हुआ है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन जौधरी ने यह मुद्द एक बार फिर उठाया। उन्होंने कहा कि मंत्री डीके शिवकुमार को विधायकों से मुंबई के एक होटल में नहीं मिलने दिया गया। होटल पहुंचते ही मंत्री को पुलिस ने घेर लिया और बुकिंग भी रद्द कर दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में मार्शल लॉ लागू हो चुका है और मंत्री ही अपने विधायकों से नहीं मिल पा रहा है। इसके बाद कांग्रेस के सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट कर दिया।

10 Jul 2019, 1:55 PM

लखनऊ: अतिक्रमण के खिलाफ एलडीए ने शहर में की कार्रवाई, दो होटल तोड़े गए


10 Jul 2019, 1:52 PM

उत्तर प्रदेश : राहुल गांधी पहुंचे अमेठी, कार्यकर्ताओं के साथ कर रहे हैं बैठक

राहुल गांधी अमेठी पहुंच गए हैं। अमेठी में वे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार राहुल गांधी अमेठी पहुंचे हैं।

10 Jul 2019, 1:50 PM

कर्नाटक: मंगलुरु के कई इलाकों में बारिश


10 Jul 2019, 1:30 PM

महाराष्ट्र में मार्शल लॉ है: अधीर रंजन चौधरी

कर्नाटक में राजनीतिक संकट पर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र में मार्शल लॉ है, एक मंत्री (कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार) जिनके पास होटल में बुकिंग है (मुंबई में) उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।”

10 Jul 2019, 1:11 PM

कर्नाटक संकट: बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने राज्यपाल से मुलाकात की

कर्नाटक में राजनीतिक संकट के बीच बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने राज्यपाल से मुलाकात की है।


10 Jul 2019, 12:17 PM

उत्तराखंड: बीजेपी विधायक ने हथियारों के साथ गाने पर किया डांस

उत्तराखंड के खानपुर से बीजेपी विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बीजेपी विधायाक हथियारों के साथ 'मुझको राणा जी माफ करना' गाने पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वही विधायक हैं, जिन्होंने कुछ दिन पहले एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी से के साथ उसकी पिटाई कर दी थी।

10 Jul 2019, 12:12 PM

राजस्थान: गहलोत सरकार ने बजट में किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान, बनेगा किसान कल्याण कोष

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने बुधवार को बजट पेश किया। सीएम अशोक गहलोत ने किसान कल्याण कोष बनाने का ऐलान किया है, जिसके लिए 1 हजार करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित कर दिया गया है। इसके अलावा हर ग्राम पंचायत में नंदी गाय आश्रयों की स्थापना करने का भी ऐलान किय गया है।


10 Jul 2019, 12:09 PM

यूपी खनन घोटाला: बुलंदशहर के डीएम के आवास पर सीबीआई का छापा, बड़ी संख्या नगदी बरामद

उत्तर प्रदेश के खनन घोटाला मामले में सीबीआई ने बुलंदशहर के डीएम अभय कुमार सिंह के आवास पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में नगदी बरामद होने की खबर है। बताया जा रहा है कि नोटों की गिनती के लिए सीबीआई टीम ने मशीन मंगाई है।

10 Jul 2019, 12:02 PM

गुजरात: अहमदाबाद में दलित युवक की हत्या

गुजरात के अहमदाबाद जिले के एक गांव में 25 साल के दलित युवक की उसके ससुरालवालों हत्या कर दी है। खबरों के मुताबिक, दलित युवक ने उच्च जाति की युवती के साथ शादी की थी। पुलिस ने बताया कि हरीश सोलंकी अपनी पत्नी उर्मिलाबेन को लेने के लिए अपने ससुराल गया था। इसी दौरान हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया। पूरे मामले की जांच जारी है।


10 Jul 2019, 11:56 AM

महाराष्ट्र: मलाड दीवार हादसे में मरने वालों की संख्या 29 हुई

10 Jul 2019, 11:53 AM

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही, 5 इमारतें गिरीं

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद 8 जुलाई को बाना-सेप्पा क्षेत्र में 5 इमारतों गिर गई हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भारी बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई लोगों के लापता होने की भी खबर है।


10 Jul 2019, 11:50 AM

कर्नाटक: बेंगलुरु में विधानसभा के बाहर येदियुरप्पा बीजेपी विधायकों के साथ धरने पर बैठे

10 Jul 2019, 11:44 AM

अनुच्छेद 370 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार, जल्द होगी सुनवाई

जम्‍मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 पर सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। जल्द ही इस पर सुनवाई हो सकती है। बीजेपी नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर कोर्ट जल्द सुनवाई के लिए तैयार हो गया है।


10 Jul 2019, 11:16 AM

मैं अपने दोस्तों से मिले बिना नहीं लौटूंगा: डीके शिवकुमार

कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, “मैं अपने दोस्तों से मिले बिना नहीं लौटूंगा। वे मुझे कॉल करेंगे। उनका दिल टूटेगा। मैं संपर्क में हूं, हम दोनों के दिल धड़क रहे हैं।”

10 Jul 2019, 11:11 AM

महाराष्ट्र: रत्नागिरी बांध टूटने के बाद 8वें दिन तलाशी अभियान, अब तक 20 शव मिल चुके हैं

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में तिवरे बांध पर एनडीआरएफ का तलाशी अभियान 8वें दिन भी जारी है। अब तक 20 शव बरामद किए जा चुके हें। तीन लोग अभी भी लापता है, जिनकी तलाश जारी है।


10 Jul 2019, 11:08 AM

दिल्ली: गैंगस्टरों कमलजीत सिंह और सुनील मलिक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टरों कमलजीत सिंह और सुनील मलिक को गिरफ्तार किया है। 2 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टलें, 4 मैगजीन और 2 दर्जन कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों अपराधी 55 अपराधों में में शामिल हैं।

10 Jul 2019, 11:04 AM

बेंगलुरु: इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या 4 हुई

बेंगलुरु के पुलिकेशी नगर में निर्माणाधीन इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। 7 घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।


10 Jul 2019, 11:01 AM

मुंबई: कन्वेंशन सेंटर होटल में डीके शिवकुमार की बुकिंग को इमरजेंसी बताकर रद्द किया गया

रेनेसां मुंबई कन्वेंशन सेंटर होटल में कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार की बुकिंग को किसी इमरजेंसी का हवाला देते हुए रद्द कर दिया गया है।

10 Jul 2019, 10:58 AM

कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया

गुजरात में दलित युवक की सवर्णों द्वारा हत्या करने के मामले को लेकर कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।


10 Jul 2019, 10:57 AM

उत्तराखंड: भारी बारिश के बाद ऋषिकेश में खतरे के निशान के पास गंगा नदी

उत्तराखंड के ऋषिकेश में भारी बारिश की वजह से गंगा नदी खतरे के निशान के पास 338.05 मीटर पर पहुंच गई है।

10 Jul 2019, 10:43 AM

राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, पार्टी के नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

राहुल गांधी के लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से वे अमेठी के लिए रवाना होंगे। अमेठी में वे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।


10 Jul 2019, 10:07 AM

बेंगलुरु: निर्माणाधीन इमारत के गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 4 साल की बच्ची को बचाया गया

10 Jul 2019, 10:05 AM

लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी का पहला अमेठी दौरा आज, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के अमेठी दौरे पर रहेंगे। लोकसभा चुनाव के नतीजों के आने के बाद वे पहली बार अमेठी दौरे पर जा रहे हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मैं बैठक करूंगा।”


10 Jul 2019, 9:30 AM

मुंबई: विधायकों से मिलने पहुंचे डीके शिवकुमार ने कहा, राजनीति में साथ आए थे, साथ मरेंगे

10 Jul 2019, 9:18 AM

कर्नाटक: बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा के बाहर धरना देने का ऐलान किया


10 Jul 2019, 9:08 AM

मुंबई: डीके शिवकुमार बागी विधायकों से मिलने होटल पहुंचे डीके शिवकुमार

डीके शिवकुमार ने कहा, “मैंने यहां एक कमरा बुक किया है। मेरे दोस्त यहां रुके हुए हैं। एक छोटी सी समस्या हो गई है, हम बातचीत करेंगे। धमकी देने का कोई सवाल नहीं है, हम एक दूसरे से प्यार और सम्मान करते हैं।” मुंबई पुलिस ने डीके शिवकुमार को होटल के अंदर जाने से रोक दिया है।

10 Jul 2019, 9:04 AM

कर्नाटक संकट: मंत्री डीके शिवकुमार और जेडीएस विधायक शिवलिंगे गौड़ा पहुंचे मुंबई


10 Jul 2019, 7:29 AM

बेंगलुरु में निर्माणाधीन इमारत गिरी, एक की मौत, 8 लोगों को बचाया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कर्नाटक के बेंगलुरु के पुलिकेशी नगर में निर्माणाधीन इमारत गिर गई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अब तक 8 लोगों को इमारत के मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर एनडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौजूद है, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia