बड़ी खबर LIVE: अब से कुछ देर में लॉन्च होगा चंद्रयान-2, श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर के बाहर जमा हुए दर्शक

चंद्रयान-1 के सफल परीक्षण के बाद इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन चंद्रयान-2 की ओर बढ़ रहा है। अब से कुछ देर बाद सुबह दो बजकर 51 मिनट पर श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 को लॉन्च किया जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

15 Jul 2019, 12:31 AM

अब से कुछ देर में लॉन्च होगा चंद्रयान-2, श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर के बाहर जमा हुए दर्शक

चंद्रयान-1 के सफल परीक्षण के बाद इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन चंद्रयान-2 की ओर बढ़ रहा है। अब से कुछ देर बाद सुबह दो बजकर 51 मिनट पर श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 को लॉन्च किया जाएगा।

14 Jul 2019, 9:39 PM

हिमाचल के कुम्हारहट्टी में बचाव जारी, अब भी 14 लोगों के फंसे होने की आशंका

14 Jul 2019, 8:19 PM

अहमदाबाद: कांकरिया के एडवेंचर पार्क में हादसा, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 26 घायल

अहमदाबाद के कांकरिया इलाके में एक एडवेंचर पार्क में एक जॉय राइड के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 26 घायल हो गए। नगर निगम कमिश्नर विजय नेहरा ने बताया, "एफएसएल टीम के साथ पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे में घायल लोगों को उचित उपचार दिया जा रहा है।"


14 Jul 2019, 7:50 PM

हिमाचल के कुम्हारहट्टी में होटल की इमारत जमीदोंज, 2 लोगों की मौत, 14 के फंसे होने की आशंका

हिमाचल प्रदेश के कुम्हारहट्टी में एक होटल जमीदोंज हो गया। फिलहाल 18 सेना के जवानों समेत 23 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। रेस्क्यू टीम ने दो शव भी बरामद किये हैं। खबरों के मुताबिक इनमें से एक शव सेना के जवान का बताया जा रहा है। अभी भी मलबे में 14 लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

14 Jul 2019, 6:31 PM

जम्मू-कश्मीर पुलिस: कुलगाम में हुए एक विस्फोट में दो घायल, अस्पताल में भर्ती


14 Jul 2019, 6:19 PM

हिमाचल के सोलन में होटल की इमारत जमीदोंज, सेना के 15 जवान समेत 30 लोगों के मलबे में दबे होने की खबर

हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक होटल जमीदोंज हो गया। खबरों के मुताबिक, होटल के मलबे में सेना के 15 जवान और 15 नगरिक दब गए हैं। होटल उस वक्त जमीदोंज हुआ, जब सेना के जवान लंच कर रहे थे। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

14 Jul 2019, 4:45 PM

त्रिपुरा: अगरतला में भारी बारिश के बाद सड़कों पर जमा हुआ पानी


14 Jul 2019, 4:43 PM

बिहार में बाढ़ पर चर्चा के लिए राज्यसभा में आरजेडी का नोटिस

आरजेडी के सांसद मनोज झा ने बिहार में बाढ़ को लेकर 15 जुलाई को राज्यसभा में शून्यकाल में चर्चा के लिए नोटिस दिया।

14 Jul 2019, 3:32 PM

हरियाणा: अनाज मंडी में लगी आग पर दमकल की 16 गाड़ियों ने काबू पाया


14 Jul 2019, 2:59 PM

बेंगलुरु: ताज विवांता सिद्धारमैया ने कांग्रेस के विधायकों के साथ बैठक की

14 Jul 2019, 2:26 PM

दिल्ली: 16 जुलाई को होगी बीजेपी संसदीय दल की बैठक होगी

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक 16 जुलाई को संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में होगी।


14 Jul 2019, 1:14 PM

कर्नाटक में राजनीतिक संकट के बीच बेंगलुरु में कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को बुलाई विधायक दल की बैठक

कर्नाटक में राजनीतिक संकट के बीच बेंगलुरु में सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी आगे की रणनीति पर चर्चा करेगी।

14 Jul 2019, 1:00 PM

नेपाल में बाढ़ में मरने वालों की संख्या 50 हुई, 25 लोग घायल, 33 लापता


14 Jul 2019, 12:58 PM

असम: ब्रह्मपुत्र नदी का पानी मोरीगांव में घुसा, लोगों की बढ़ी मुश्किलें बढ़ीं

असम के ब्रह्मपुत्र नदी का पानी मोरीगांव के नागांव क्षेत्र में में घुस गया है। इलाके में पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।

14 Jul 2019, 12:33 PM

उत्तराखंड के कई जिलों में रविवार और सोमवार को हो सकती है भारी बारिश: मौसम विभाग


14 Jul 2019, 12:31 PM

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए, शव बरामद

14 Jul 2019, 11:39 AM

हमें अपने सभी विधायकों को पर पूरा विश्वास है: डीके शिवकुमार


14 Jul 2019, 11:38 AM

बिहार: अररिया में बाढ़ के बीच दूल्हा-दुल्हन को प्लास्टिक के ड्रम पर बैठाकर पानी पार कराया

बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में बाढ़ और बारिश के बीच कुछ लोगों ने प्लास्टिक के ड्रम पर दूल्हा-दुल्हन को बैठाकर रास्ते में जमा पानी को पार करवाया।

14 Jul 2019, 11:30 AM

दिल्ली: डिफेंस कॉलोनी में लूट का विरोध करने पर 22 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या

दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में लूट का विरोध करने पर 22 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। यह घटना बीती रात की है। केस दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।


14 Jul 2019, 11:27 AM

करतारपुर कॉरीडोर को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय बातचीत जारी है

14 Jul 2019, 11:26 AM

पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी प्रभावित, कई इलाकों में भरा पानी

पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही बारिश से दार्जिलिंग, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी समेंत कई जिले प्रभावित हुए हैं। सिंचाई और जलमार्ग विभाग के अनुसार, जलपाईगुड़ी -154.60 मिमी, कूचबिहार में पिछले 24 घंटों में बारिश 197.40 मिमी और सिलीगुड़ी- 97.40 मिमी बारिश हुई है। बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है।


14 Jul 2019, 11:23 AM

न्यूयॉर्क में बड़ा ब्लैकआउट, हजारों लोगों को अंधेरे में बितानी पड़ी रात

न्यूयॉर्क में बड़ा ब्लैकआउट देखने को मिला है। शनिवार को अचानक बिजली चली गई और पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। इससे 50 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। सबसे अधिक मिडटाउन मैनहट्टन और अपर वेस्ट साइड के लोग प्रभावित हुए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, बिजली सेवा कंपनी कॉन एडिसन ने बताया कि शनिवार रात 8.30 बजे अचानक बिजली गुल हो गई थी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

14 Jul 2019, 10:12 AM

हरियाणा: अंबाला अनाज मेंडी में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटीं दमकल की गाड़ियां

हरियाणा के अंबाला अनाज मेंडी में भीषण आग लग गई है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।


14 Jul 2019, 10:05 AM

बिहार के दरभंगा और मधुबनी समेत कई जिलों में बाढ़ का कहर, दर्जनों गांवों में घुसा पानी, लोग बेहाल

बिहार के दरभंगा और मधुबनी समेत कई जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। दर्जनों गांवों में पानी घुस गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है।

इसे भी पढ़ें: बाढ़-बारिश से बिहार में लोगों का हाल बेहाल, कोसी समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों गांव जलमग्न, रेल पटरियां डूबीं

14 Jul 2019, 9:22 AM

अमृतसर: करतारपुर कॉरीडोर पर पाक से वर्ता के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल अटारी बॉर्डर पहुंचा


14 Jul 2019, 9:09 AM

करतारपुर कॉरीडोर को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच आज वाघा बॉर्डर थोड़ी देर में वार्ता

14 Jul 2019, 9:07 AM

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज


14 Jul 2019, 7:41 AM

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, 43 लोगों की मौत, 20 घायल, 24 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है, और 20 लोग घायल हैं। इसके अलावा 24 लोग लापता हैं। बड़े स्तर पर राहत और बचाव का काम चलाया जा रहा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia