बड़ी खबर LIVE: पेरिस का नॉत्रे-डेम कैथेड्रल भीषण आग में ध्वस्त, तस्वीरों में देखें आग की विकरालता

फ्रांस की राजधानी पेरिस के बीचोंबीच बना 12वीं शताब्दी का नॉत्रे डेम चर्च का शिखर दोपहर में लगी भीषण आग में भरभराकर गिर गया है। इस चर्च में रेनोवेशन का काम चल रहा था। नॉत्रे डेम चर्च पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

16 Apr 2019, 12:57 AM

पेरिस का नॉत्रे-डेम कैथेड्रल भीषण आग में ध्वस्त, तस्वीरों में देखें आग की विकरालता

16 Apr 2019, 12:17 AM

फ्रांस की राजधानी पेरिस के नॉत्रे-डेम कैथेड्रल में लगी भीषण आग, चर्च का शिखर भरभराकर गिरा

फ्रांस की राजधानी पेरिस के बीचोंबीच बना 12वीं शताब्दी का नॉत्रे डेम चर्च का शिखर दोपहर में लगी भीषण आग में भरभराकर गिर गया है। इस चर्च में रेनोवेशन का काम चल रहा था। नॉत्रे डेम चर्च पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण है।

नॉत्रे डेम कैथेड्रल की आग पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट कर कहा कि यह एक संपूर्ण राष्ट्र की भावना का प्रतीक है। इस मौके पर सभी देशवासियों की तरह, हम भी आज रात दुखी हैं क्योंकि हममें से यह हिस्सा जल गया है।

15 Apr 2019, 11:32 PM

फ्रांस में पैरिस के नॉत्रे डेम चर्च में लगी भीषण आग

फ्रांस के पैरसि में नॉत्रे डेम चर्च में भीषण आग लगने की खबर है। इस आग में जान-माल के नुकसान की फिलहाल जानकारी नहीं मिली है


15 Apr 2019, 9:55 PM

दिल्ली में मंडी हाउस के पास कार में लगी आग, मिनटों में राख हो गई पूरी गाड़ी

राजधानी दिल्ली के व्यस्ततम माने जाने वाले मंडी हाउस के पास सोमवार देर शाम एक कार में आग लग गई और देखते ही देखते मिनटों में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी पहुंच गए हैं।

15 Apr 2019, 4:54 PM

मौसम विभाग ने इस बार के मॉनसून में देश में अच्छी बारिश की संभावना जताई है


15 Apr 2019, 4:46 PM

लखनऊ: ठाकुरगंज में एक दुकान में लगी भीषण आग

लखनऊ के ठाकुरगंज थाना इलाके में एक दुकान में भीषण आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाडियां मौके पर मौजूद है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

15 Apr 2019, 4:38 PM

मुंबई: नागपाडा में पीर खान रोड पर निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिरा, मलबे में 2-3 लोग दबे

मुंबई के नागपाडा में पीर खान रोड पर निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिर गया है। मलबे में 2-3 लोग के दबे होने की खबर है। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है।


15 Apr 2019, 3:22 PM

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के नामों का हुआ ऐलान

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के नामों का ऐलान हो गया है। टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को जगह दी गई है।

15 Apr 2019, 1:56 PM

मणिपुर: छुरछंदपुर में तूफान से तीन महिलाओं की मौत, कई घर तबाह


15 Apr 2019, 1:54 PM

मिजोरम: कोलासिब में तूफान का तांडव, 20 घर हुए तबाह

15 Apr 2019, 12:42 PM

केरल के तिरुवनंतपुरम में मंदिर में गिरे कांग्रेस नेता शशि थरूर, अस्पताल में भर्ती, 6 टांके लगे

केरल के तिरुवनंतपुरम के मंदिर में प्रार्थना करते वक्त कांग्रेस नेता शशि थरूर गिर पड़े। घायल शशि थरूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थरूर को 6 टांके लगे हैं।


15 Apr 2019, 12:39 PM

तीन महीने से नहीं मिल रही सैलरी: जेट एयरवेज के उपाध्यक्ष

जेट एयर में सैलरी संकट पर जेट एयरवेज के उपाध्यक्ष कैप्टन असीम वलियानी ने कहा, “कर्मचारियों को तीन महीने से सैलरी नहीं मिली है। 7-8 महीने से सैलरी की दिक्कत हो रही है। सरकार ने हमें वादा किया था कि वह एसबीआई के माध्यम से हस्तक्षेप करेगी। सरकार ने कहा था कि वह 20 हजार नौकरियों को बचाने को लेकर गंभीर है। कहा था कि1500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे, लेकिन हमने अभी तक पैसा नहीं दिया गया।”

15 Apr 2019, 11:47 AM

आंध्र प्रदेश: लोहित के गांधी मार्केट में देर रात लगी आग, 2 लोग झुलसे, 12 दुकान, 7 घर जले


15 Apr 2019, 10:03 AM

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सीमा पर भारी गोलीबारी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी आर्मी ने भारी गोलीबारी की है, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने मीडिया को बताया, “सुबह 8.15 बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के नौशेरा सेक्टर में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। हमारे जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।” रिपोर्ट्स के अनुसार, क्षेत्र में अभी भी रुक-रुककर गोलीबारी जारी है।

15 Apr 2019, 9:55 AM

उत्तर प्रदेश: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक छात्र की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह मामला पीसीबी हॉस्टल का है। छात्र की पहचान रोहित शुक्ला के रूप में हुई है। रोहित प्रयागराज के बारा थाना इलाके का रहने वाला था।


15 Apr 2019, 9:23 AM

झारखंड के गिरिडीह में नक्सलियों से मुठभेड़ में 1 जावन शहीद, 3 नक्सली मारे गए

झारखंड के गिरिडीह में नक्सलियों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जावन शहीद हो गया है। वहीं इस मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए हैं। मौके से 1 एके-47 राइफल, तीन मैगजीन और चार पाइप बम बरामद किए गए हैं।

15 Apr 2019, 9:16 AM

बीजापुर: रामनवमी मेला में तैनात पुलिस कर्मी पर नक्सलियों ने किया हमला, राइफल लेकर फरार


15 Apr 2019, 9:10 AM

गुरुग्राम: सीएनजी कार में धमाका, एक की मौत, 5 लोग घायल

गुरुग्राम के कादीपुर में पटाखे के गोदाम में खड़ी सीएनजी कार में धमाका होने से एक शख्स की मौत हो गई है। वहीं इस धमाके में 5 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

15 Apr 2019, 8:00 AM

बिहार के नालंदा में पत्रकार के बेटे की बेरहमी से हत्या, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

बिहार के नालंदा में पत्रकार के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। खबरों के मुताबिक, बदमाशों ने पत्रकार के 15 साल के बेटे की आंख फोड़ दी। खून बहने के बाद उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia