बड़ी खबर LIVE: केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान- पुरुष भी करने लगें #MeToo की शिकायत, तो क्या होगा?

यौन उत्पीड़न के खिलाफ सोशल मीडिया पर छिड़े मी टू अभियान पर विवादित बयान देते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पी राधाकृष्णन ने इसे धरती को अपवित्र करने वाला बताया है। राधाकृष्णन ने कहा कि अगर पुरुष भी महिलाओं के बारे में यही सब कहें तो फिर क्या होगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

18 Oct 2018, 6:33 PM

केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान- पुरुष भी करने लगें #MeToo की शिकायत, तो क्या होगा?

यौन उत्पीड़न के खिलाफ सोशल मीडिया पर छिड़े मी टू अभियान पर विवादित बयान देते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पी राधाकृष्णन ने इसे धरती को अपवित्र करने वाला बताया है। राधाकृष्णन ने कहा कि अगर पुरुष भी महिलाओं के बारे में यही सब कहें तो फिर क्या होगा।

18 Oct 2018, 5:41 PM

हदिया समेत केरल के सभी लव जिहाद मामलों को एनआईए ने किया खारिज, कहा- नहीं मिले कोई सबूत

केरल में अंतर धार्मिक विवाह में कथित ‘लव जिहाद’ के आरोपों की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को कोई तथ्य नहीं मिले हैं। खबरों के मुताबिक, एनआईए ने ऐसे सभी मामलों में अपनी जांच खत्म करते हुए अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ऐसे विवाहों में लव जिहाद जैसा कुछ नहीं था और किसी भी तरह के जबरन धर्म परिवर्तन कराने का कोई भी सबूत नहीं मिला है।

बता दें कि पिछले साल हदिया ने मुस्लिम धर्म अपनाकर शफी जहां नाम के शख्स से निकाह कर लिया था, जिसके बाद लड़की के पिता अशोकन केएम ने इस मामले को लेकर कोर्ट में गुहार लगाई थी। केरल हाईकोर्ट ने इसे 'लव जिहाद' का मामला मानते हुए शादी को रद्द कर दिया था। हदिया के पति शफी ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने हदिया और शफी जहां की शादी को वैध करार दिया था।

18 Oct 2018, 5:01 PM

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एनडी तिवारी को श्रद्धांजलि दी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, “वरिष्ठ राजनेता, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को सादर श्रद्धांजलि। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को पीड़ा की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।”


18 Oct 2018, 4:57 PM

एनडी तिवारी जी के निधन का समाचार दुखद है: मनोज सिन्हा

केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता श्री नारायण दत्त तिवारी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

18 Oct 2018, 4:49 PM

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एनडी तिवारी को श्रद्धांजलि दी


18 Oct 2018, 4:47 PM

भारतीय युवा कांग्रेस ने एंडी तिवारी को श्रद्धांजलि दी

भारतीय युवा कांग्रेस ने एंडी तिवारी को श्रद्धांजलि दी है। युवा कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय युवा कांग्रेस के पहले अध्यक्ष नारायण दत्त तिवारी जी का आज दिल्ली में देहांत हो गया। वह 93 वर्ष के थे। भारतीय युवा कांग्रेस परिवार आज अपने पहले अध्यक्ष के कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करती है।”

18 Oct 2018, 4:38 PM

अशोक गहलोत ने एनडी तिवारी के निधन पर शोक जताया


18 Oct 2018, 4:37 PM

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एनडी तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया

18 Oct 2018, 4:31 PM

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एनडी तिवारी के निधन पर दुख जताया

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एनडी तिवारी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “वरिष्ठ राजनेता श्री नारायण दत्त तिवारी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। तिवारी जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया, वह तीन बार उत्तर प्रदेश के और एक बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।”


18 Oct 2018, 4:03 PM

यूपी, उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के साकेत के मैक्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे 93 साल के थे। ब्रेन स्ट्रोक के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे पिछले एक साल से अस्पताल में भर्ती थे। 1925 में आज के ही दिन एनडी तिवारी का जन्म हुआ था।

नारायण दत्त तिवारी का जन्म 1925 में नैनीताल के बलूती गांव में हुआ था। तब उत्तर प्रदेश का गठन भी नहीं हुआ था। एनडी तिवारी पहली बार 1952 में विधायक बने और 1976 में वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 5 बार विधायक और तीन बार यूपी के सीएम बने। 1980 में वे पहली बार लोकसभा पहुंचे और इंदिरा गांधी ने उन्हें योजना मंत्री बनाया। बाद में उन्होंने वित्त, विदेश जैसे कई बड़े मंत्रालयों को संभाला।

18 Oct 2018, 3:44 PM

केरल के सीएम ने कहा, सबरीमाला हिंसा के लिए आरएसएस है जिम्मेदार

केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश देने की इजाजत का विरोध जारी है। नीलक्कल में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। नीलक्कल में मचे बवाल के लिए केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि हंगामा करने वालों को आरएसएस का समर्थन मिल रहा है।

पिनराई विजयन ने कहा, “आरएसएस सबरीमाला के गुणों को मिटाने की कई कोशिश कर चुका है। सबरीमाला में आदिवासी मलयारन समुदाय की द्वारा निभाए जाने वाले रस्म रिवाजों को खत्म करने में आरएसएस भूमिका जनसाधारण में प्रचलित है। वर्तमान विरोध प्रदर्शन को इसी के मद्देनजर देखा जा रहा है।


18 Oct 2018, 2:38 PM

एम जे अकबर के आपराधिक मानहानि मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को

एम जे अकबर की वकील का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी। एम जे अकबर और दूसरे गवाहों के बयान 31 अक्टूबर को कोर्ट में दर्ज होंगे।

18 Oct 2018, 2:32 PM

प्रिया रमाणी के ट्वीट से एम जे अकबर की छवि को नुकसान पहुंचा: गीता लूथरा

एम जे अकबर के वकील ने कहा कि प्रिया रमाणी का दूसरा ट्वीट डीफेमेटरी है। उन्होंने कहा, “ये सब सोशल मीडिया और अखबारों में ये ट्वीट छप रहे हैं, जिससे मेरे क्लाइंट की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।


18 Oct 2018, 2:26 PM

पटियाला हाउस कोर्ट में एम जे अकबर का पक्ष रख रही हैं वकील गीता लूथरा

वकील गीता लूथरा कोर्ट में एम जे अकबर का पक्ष रख रही हैं। गीता लूथरा ने जज को ट्वीट के बारे बताया कि ट्वीट में एम जे का नाम नहीं लिया गया है। वो कोर्ट में पत्रकार रमाणी का बयान पढ़ रही हैं।

18 Oct 2018, 2:14 PM

एम जे अकबर के आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई शुरू

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पत्रकार प्रिया रमाणी के खिलाफ एम जे अकबर के आपराधिक मानहानि मामले में सुनवाई शुरू हो गई है। कोर्ट में एम जे अकबर की ओर से वरिष्ठ वकील गीता लूथरा पेश हुई हैं।

गौरतल है कि प्रिया रमाणी ने अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। अकबर ने बुधवार को विदेश राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।


18 Oct 2018, 1:54 PM

पूर्व सांसद के ‘पिस्तौलबाज’ बेटे को पटियाला हाउस कोर्ट से 1 दिन की पुलिस रिमांड

दिल्ली के पांच सितारा होटल हयात के बाहर महिला पर पिस्तौल लहराने के आरोप में बीएसपी के पूर्व सांसद के बेटे आशीष पांडे को पटियाला हाउस कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। इससे पहले आरोपी आशीष पांडे ने कोर्ट में खुद को बेकसूर बताते हुए सरेंडर किया।

18 Oct 2018, 12:58 PM

मुंबई: गुजराल हाउस में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद

मुंबई के सांताक्रूज के कलिना में गुजराल हाउस में भीषण आग लग गई है। मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।


18 Oct 2018, 12:42 PM

केरल: सबरीमाला मंदिर के बाहर विरोध जारी, प्रदर्शनकारियों ने महिला पत्रकार को रोका

केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश की इजाजत देने का विरोध जारी है। बुधवार को मंदिर के कपाट खुलने के बाद अब 50 साल से कम उम्र की महिलाएं मंदिर के दर्शन नहीं कर पाई हैं। इस बीच गुरुवार को दिल्ली की एक महिला पत्रकार को प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ ने मंदिर की ओर जाने नहीं दिया। 'न्यूयॉर्क टाइम्स' के लिए भारत की संवाददाता सुहासिनी राज अपने साथी के साथ पंबा तक पहुंच गई थीं, लेकिन गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और उनके सामने मानवश्रृंखला

18 Oct 2018, 11:50 AM

दिल्ली में होटल के बाहर पिस्तौल लहराने का मामला, आरोपी ने पटियाला हाउस कोर्ट में किया सरेंडर

दिल्ली के हयात होटल में पिस्टल लहराने वाले आशीष पांडेय ने आज पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर किया है। इससे पहले आशीष ने सरेंडर की अर्जी दी और साथ ही आशीष ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया है। वीडियो संदेश में उसने कहा कि इस पूरे मामले में सिर्फ एक पक्ष की बात सुनी गई। उसने कहा कि मुझे आंतकी की तरह पेश किया गया। बता दें कि आशीष बीएसपी के पूर्व सांसद राकेश पांडे का बेटा है।


18 Oct 2018, 11:10 AM

नागपुर: विजयादशमी उत्सव में भागवत बोले, राम मंदिर के निर्माण के लिए सरकार बनाए कानून

नागपुर में विजयादशमी उत्सव में बोलते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागत ने कहा, “रामजन्मभूमि पर जल्द से जल्द राम मंदिर बने इसलिए सरकार को कानून बनाकर मंदिर निर्माण करना चाहिए।”

18 Oct 2018, 10:12 AM

राफेल सौदे पर इशारों में मोहन भागवत बोले, ‘भारत को किसी पर नहीं रहना चाहिए निर्भर’

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में विजयादशमी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में इशारों-इशारों में राफेल का जिक्र किया। भागवत ने कहा कि भारत को अपनी सुरक्षा के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। हमें जिस किसी चीज की भी जरूरत है उसका उत्पादन खुद ही करना चाहिए।

नागपुर में विजयादशमी के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । समारोह में नोबल पुरस्कार विजेता और सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी प्रमुख अतिथि हैं। अपने संबोधन में सत्यार्थी ने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ताओं को महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल पैदा करना चाहिए।


18 Oct 2018, 8:44 AM

एम जे अकबर के आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई आज

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट आज में पत्रकार प्रिया रमाणी के खिलाफ एम जे अकबर के आपराधिक मानहानि मामले पर सुनवाई होगी। रमाणी ने अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। अकबर ने बुधवार को विदेश राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia