बड़ी खबर LIVE: श्रीलंका में बम धमाकों से मरने वालों की संख्या 207 पहुंची, 400 से ज्यादा घायल

श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के दिन एक के बाद एक हुए लगातार आठ बम विस्फोटों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 207 हो गई है। वहीं इन धमाकों में 400 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

21 Apr 2019, 7:01 PM

श्रीलंका में बम धमाकों से मरने वालों की संख्या 207 पहुंची, 400 से ज्यादा घायल

श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के दिन एक के बाद एक हुए लगातार आठ बम विस्फोटों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 207 हो गई है। वहीं इन धमाकों में 400 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

21 Apr 2019, 6:01 PM

8 बम धमाकों से दहल उठा श्रीलंका, 200 हुई मरने वालों की संख्या, 400 से ज्यादा घायल

श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के दिन एक के बाद एक हुए लगातार आठ बम विस्फोटों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 200 हो गई है। वहीं इन धमाकों में 400 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

21 Apr 2019, 5:37 PM

श्रीलंका में हुए बम धमाकों में मरने वालों की संख्या 185 हुई, 400 से ज्यादा लोग घायल

श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के दिन एक के बाद एक हुए लगातार आठ बम विस्फोटों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 185 हो गई है। वहीं इन धमाकों में 400 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इनमें से ज्यादातर विस्फोट राजधानी कोलंबो में हुए हैं। प्रशासन ने पूरे देश में कर्फ्यू लागू कर दिया है। श्रीलंका में गृहयुद्ध के अंत के बाद यह सबसे बड़ा खूनखराबा वाला दिन है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, श्रंखलाबद्ध बम विस्फोटों में मृतकों की संख्या बढ़कर 185 हो गई है। इनमें से दो बम विस्फोट अपराह्न् में कोलंबो के दो पड़ोसी इलाके में हुए हैं।

बम विस्फोट की शुरुआत कोलंबो स्थित कोच्चिकाडे के सेंट एंथनी चर्च से शुरू हुई, जहां सैकड़ों लोग ईस्टर की प्रार्थना सभा के लिए जमा हुए थे और आधा घंटे के भीतर ही यहां से 30 किलोमीटर दूर नेगोम्बो के सेंट सेबेस्तियन चर्च में विस्फोट हुआ और फिर कोलंबो से 250 किलोमीटर दूर पूर्व में बट्टिकालोआ में स्थित जियॉन चर्च में विस्फोट हुआ।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)


21 Apr 2019, 4:39 PM

श्रीलंका में बम धमाकों के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मची है

21 Apr 2019, 4:28 PM

8 धमाकों से दहल उठा श्रीलंका, चारों तरफ मची है चीख-पुकार, अब 158 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

सिलसिलेवार 8 बम धमाकों से श्रीलंका दहल उठा है। देश में चारों चीख-पुकार तरफ मची हुई है। अब 158 लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।


21 Apr 2019, 4:04 PM

श्रीलंका में बम धमाकों के बाद अस्थाई रूप से सोशल मीडिया पर रोक, कर्फ्यू लागू

21 Apr 2019, 3:49 PM

तमिलनाडु के सीएम और उप-मुख्यमंत्री ने श्रीलंका धमाके की निंदा की


21 Apr 2019, 3:10 PM

श्रीलंका में रात में कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी

21 Apr 2019, 3:09 PM

तमिलनाडु के करूपन्ना स्वामी मंदिर में मची भगदड़, 4 महिलाओं समेत 7 श्रद्धालुओं की मौत, 10 घायल

तमिलनाडु के मुथैयापलयम स्थित करूपन्ना स्वामी मंदिर में उत्सव के दौरान भगदड़ मचने से चार महिलाओं समेत सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं इस भगदड़ में 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि सिक्कों के वितरण के लिए आयोजित ‘पीद्दीकासु’ समारोह के दौरान अचानक भगदड़ मच गई।


21 Apr 2019, 2:46 PM

श्रीलंका: बम धमाकों में मरने वालों पर राहुल गांधी ने दुख जताया, हमले की कड़ी निंदा की

21 Apr 2019, 2:34 PM

श्रीलंका में एक ताजा बम धमाके में 2 और लोगों की मौत हो गई है

श्रीलंका में एक ताजा बम धमाका हुआ है। इस धमाके में 2 और लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले हुए 6 बम धमाकों में 156 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


21 Apr 2019, 2:34 PM

श्रीलंका धमाके पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख

21 Apr 2019, 2:34 PM

श्रीलंका धमाके में मरने वालों में 35 विदेशी शामिल


21 Apr 2019, 1:28 PM

श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 156 हुई

21 Apr 2019, 1:26 PM

राष्ट्रीय सुरक्षा पर कांग्रेस जारी किया विजन डॉक्यूमेंट, ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के ‘हीरो’ रहे जनरल हु़ड्डा ने तैयार किया था दस्तावेज

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा राष्ट्रीय सुरक्षा पर पेश किए गए विजन डॉक्यूमेंट को कांग्रेस पार्टी ने सुरक्षित भारत के नाम से जारी कर दिया है। इस मौके पर दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस की गई, जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम और जयराम रमेश मौजूद थे। विजन डॉक्यूमेंट में क्या है, इस बारे में लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा विस्तृत जानकारी दी।


21 Apr 2019, 12:49 PM

श्रीलंका में 6 बम धमाके हुए हैं: सुषमा स्वराज

21 Apr 2019, 12:23 PM

श्रीलंका में सिलसिलेवार बम धमाकों में मरने वालों की संख्या 129 हुई, सैकड़ों लोग घायल

श्रीलंका में सिलसिलेवार बम धमाकों में मरने वालों की संख्या 129 हो गई है। वहीं सैकड़ों लोग इस धमाके में घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। ऐसे मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।


21 Apr 2019, 12:20 PM

ब्लास्ट के बाद भारत सरकार श्रीलंका के संपर्क में है, हेल्पलाइन नंबर जारी

ब्लास्ट के बाद भारत सरकार श्रीलंका के संपर्क में है। सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। अगर आपके परिजन श्रीलंका में हैं तो आप इन हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं। इन धमाकों में कोई भारतीय नागरिक हताहत हुआ है या नहीं, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है।

21 Apr 2019, 12:09 PM

श्रीलंका में बम धमाकों के बाद की तस्वीरें


21 Apr 2019, 11:40 AM

श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: मरने वालों की संख्या 52 हुई

श्रीलंका में हुए बम धमाकों में मरने वालों की संख्या और बढ़ गई है। मरने वालों की संख्या 42 से बढ़कर 52 हो गई है। धमकों में सैकड़ों लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

21 Apr 2019, 11:11 AM

श्रीलंका में चर्च के अलाव होटल में भी धमाका

श्रीलंका में चर्च के अलावा होटल में भी धमाका हुआ है। कोलंबो पुलिस ने बताया कि एक धमाका कोलंबो पोर्ट के कोचीकडे चर्च में हुआ, वहीं दूसरा ब्लास्ट पुत्तलम के पास सेंट सबैस्टियन चर्च के अंदर हुआ है। इसके साथ ही कोलंबो स्थित शांगरी-ला होटल और किंग्सबरी होटल में भी बम धमाकों की खबर है।


21 Apr 2019, 10:53 AM

श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 25 से ज्यादा की मौत, 200 लोग घायल

ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में हुए बम धमाकों में 25 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं इस सिलसिलेवार बम धमाकों में 200 लोग घायल हुए हैं। इनमे कई लोगों की हालत गंभीर है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

21 Apr 2019, 10:38 AM

श्रीलंका में अलग-अलग जगहों पर हुए बम धमाकों के बाद की तस्वीरें


21 Apr 2019, 10:32 AM

श्रीलंका में हुए धमाकों में कम से कम 80 लोग घायल हुए हैं

21 Apr 2019, 10:27 AM

छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुक्षा बलों से मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए


21 Apr 2019, 9:56 AM

श्रीलंका की राजधानी कोलंबों समेत कई जगहों पर धमाके की खबर, कई लोगों की मौत

ईस्टर के मौके पर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो समेत देश के कई हिस्सों में सिलसिलेवार बम धमाके हुए हैं। इस धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईसाइयों के पवित्र पर्व ईस्टर के दिन आतंकियों ने चर्च को निशानाया और धमाका कर दिया।

21 Apr 2019, 9:39 AM

भारी बारिश के बाद हैदराबाद चिड़ियाघर में पेड़ गिरा, एक की मौत, 10 घायल


21 Apr 2019, 9:31 AM

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश वासियों को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं

21 Apr 2019, 9:30 AM

पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी में नशीले पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार


21 Apr 2019, 9:04 AM

कांग्रेस ने ईस्टर की शुभकामनाएं दीं

21 Apr 2019, 7:50 AM

यूपी के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक-बस की भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौत, 34 घायल

उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात मैनपुरी के करहल थाना इलाके में ट्रक और निजी बस की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 34 लोग घायल हुए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि निजी बस दिल्ली से वाराणसी जा रही थी। इसी दौरान करहल थाना इलाके में बस की ट्रक से टक्कर हो गई।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia