बड़ी खबर LIVE: बीजेपी ने कांग्रेस विधायकों का अपहरण कर बंदूक की नोक पर रखा है: जमीर अहमद

कर्नाटक कांग्रेस के नेता ज़मीर अहमद ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाय है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमारे विधायकों का अपहरण कर लिया है और उन्हें बंदूक की नोक पर रख रहा है। उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

09 Jul 2019, 10:00 PM

देश में संविधान सुरक्षा पर संकट, खत्म किया जा रहा लोकतंत्र: गुलाम नबी आजाद

कांग्रेस के बरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि देश में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। संविधान सुरक्षा पर भी संकट है। जिस तरह से राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी और राज्य स्तर पर राज्यपाल का इस्तेमाल किया जा रहा है उससे देश में गुस्सा है।

09 Jul 2019, 9:02 PM

बीजेपी ने कांग्रेस विधायकों का अपहरण कर बंदूक की नोक पर रखा है: जमीर अहमद

कर्नाटक कांग्रेस के नेता ज़मीर अहमद ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाय है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमारे विधायकों का अपहरण कर लिया है और उन्हें बंदूक की नोक पर रख रहा है। उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। उन्हें अपने परिवार के सदस्यों से बात करने की भी अनुमति नहीं है। कांग्रेस नेता का कहना है कि विधायकों को अगर छोड़ दिया जाता है तो वो हमारे पास लौट आएंगे।

09 Jul 2019, 8:50 PM

बेंगलुरु में कांग्रेस नेताओं की बैठक

बेंगलुरु में कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में के सी वेणुगोपाल, गुलाम नबी आज़ाद, सिद्धारमैया, दिनेश गुंडू राव, मल्लिकार्जुन खड़गे, ईश्वर खंद्रे और ज़मीर अहमद अन्य कांग्रेसी नेता शामिल रहे।


09 Jul 2019, 7:21 PM

कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार बागी विधायकों से मिलने कल मुंबई जाएंगे

कांग्रेस नेता और कर्नाटक सरकार में मंत्री डीके शिवकुमार बागी विधायकों से मिलने कल मुंबई जाएंगे।

09 Jul 2019, 6:57 PM

योगीराज में पत्रकार पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

योगीराज में एक बार फिर से बदमाशों ने एक पत्रकार को अपना निशाना बनाया है। यहां बदमाशों ने पत्रकार को उस समय गोली मार दी जब वो एक न्यूज कवर करके घर वापस लौट रहा था। गोली लगने से पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया, ‘‘एक चैनल के पत्रकार अंकित शर्मा अपने साथी के साथ सोमवार रात साउथ सिटी कॉलोनी गए थे, तभी वापस लौटते समय कॉलोनी गेट के पास बाइक के साथ खड़े तीन लोगों ने उन पर गोलियां बरसा दीं।’’ उन्होंने बताया की गोली लगने से अंकित घायल हो गये। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


09 Jul 2019, 6:43 PM

कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कई विभागों के साथ बैठक की

कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने आज कृष्णा भाग्य जल निगम, कावेरी नीरव निगम लिमिटेड (सिंचाई निगम) और कर्नाटक सिंचाई निगम के निदेशक मंडल की बैठक की। जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार भी उपस्थित रहे।

09 Jul 2019, 6:37 PM

डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत को दी चेतावनी, कहा- भारत में लंबे समय से अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ डाल रहा है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत को चेतावनी दी है। अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बार फ‍िर भारत को कड़े शब्‍दों में चेतावनी दी है। डोनाल्‍ड ट्रंप ने ट्विट कर कहा है कि भारत ने अमेरिकी उत्‍पादों पर बहुत लंबे समय से उच्‍च शुल्‍क लगा रखा है। लेकिन अब इसे स्‍वीकार्य नहीं किया जाएगा।


09 Jul 2019, 6:28 PM

महाराष्ट्र: नितेश राणे को कांकावली अदालत ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया

इंजीनियर को कीचड़ से नहलाने मामले में महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक नितेश राणे और उनके समर्थकों को कांकावली अदालत ने मंगलवार को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

09 Jul 2019, 5:54 PM

अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडो डी ला रूआ का निधन

अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडो डी ला रूआ का निधन हो गया है। वे 81 साल के थे। एएफपी न्यूज एजेंसी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री के हवाले से इस खबर की पुष्टी की है।


09 Jul 2019, 5:34 PM

कर्नाटक संकट: बीजेपी विधायक दल से स्पीकर की नहीं हुई मुलाकात

09 Jul 2019, 5:21 PM

कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने जेडीएस विधायकों को दी नसीहत

कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने जेडी (एस) के विधायकों को बेंगलुरु में प्रेस्टीज गोल्फशायर क्लब में कम से कम 4 दिनों के लिए रहने का सुझाव दिया है।


09 Jul 2019, 5:17 PM

बीजेपी ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया

09 Jul 2019, 5:16 PM

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा ने जताई इच्छा

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा ने इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा भी रवींद्र को वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने और जामनगर लाने की है।


09 Jul 2019, 4:07 PM

असम में बाढ़ से लोग बेहाल, पानी में कूदकर महिला और उसके बच्चे को एक लड़के ने बचाया

09 Jul 2019, 3:27 PM

उत्तराखंड: पौड़ी में खाई में गिरी बस, 2 की मौत, 16 घायल


09 Jul 2019, 3:25 PM

असम के कई इलाके बाढ़ की चपेट में, लोगों के घरो में घुसा पानी

09 Jul 2019, 2:58 PM

कर्नाटक के विधानसभा स्पीकर ने राज्यपाल को लिखा खत, कहा, कोई भी बागी विधायक मुझसे नहीं मिला

कर्नाटक के विधानसभा स्पीकर ने राज्यपाल को खत लिखा है। स्पीकर ने अपने खत में कहा कि मुझसे कोई भी बागी विधायक मिला नहीं है। उन्होंने खत में लिखा कि 13 विधायकों में से 8 विधयकों ने नियमों के मुताबिक, इस्तीफा नहीं दिया है।


09 Jul 2019, 2:13 PM

कर्नाटक: प्रेस्टीज गोल्फशायर क्लब पहुंचे सीएम कुमारास्वामी, क्लब में जेडीएस के विधायक मौजूद

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी देवनहल्ली में प्रेस्टीज गोल्फशायर क्लब पहुंच गए हैं, जहां जेडीएस के विधायक मौजूद हैं।

09 Jul 2019, 2:04 PM

राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित


09 Jul 2019, 1:40 PM

कर्नाटक संकट: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और बीके हरिप्रसाद आज बेंगलुरु के लिए होंगे रवाना

कर्नाटक में राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और बीके हरिप्रसाद आज बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। इस दौरान दोनों नेता पार्टी के विधायकों से मुलाकात करेंगे और मौजूदा संकट का हल निकालने की कोशिश करेंगे।

09 Jul 2019, 1:22 PM

दिल्ली: कर्नाटक संकट पर यूथ कांग्रेस का बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन


09 Jul 2019, 1:13 PM

दिल्ली: हौज काजी में वीएचपी की शोभा यात्रा, अमन कमेटी ने लोगों को भोजन बांटा

दिल्ली के हौज काजी में वीएचपी की शोभा यात्रा के दौरान अमन कमेटी के सदस्यों ने शोभा यात्रा में हिस्सा लेने वाले लोगों को भोजन बांटा।

09 Jul 2019, 1:05 PM

कर्नाटक संकट पर राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी विपक्ष का हंगामा

कर्नाटक संकट पर राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी विपक्ष के सांसदों ने हंगामा किया है। लोकसभा में इस मुद्दे को कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने उठाया उन्होंने कहा कि इस तरह की गंदी राजनीति बंद होनी चाहिए। सदन में हंगामे के बाद कांग्रेस के सांसदों ने वॉकआउट किया।


09 Jul 2019, 1:00 PM

रोज वैली घोटाला मामला: अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी को ईडी ने तलब किया

रोज वैली घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी को तलब किया गया। उन्हें 19 जुलाई को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

09 Jul 2019, 12:35 PM

कर्नाटकट संकट: कांग्रेस ने कलबुर्गी में विरोध प्रदर्शन किया


09 Jul 2019, 12:34 PM

कांग्रेस ने पीएसी के अध्यक्ष पद के लिए अधीर रंजन चौधरी के नाम का प्रस्ताव दिया

कांग्रेस पार्टी ने पीएसी (लोक लेखा समिति) के अध्यक्ष पद के लिए अधीर रंजन चौधरी के नाम का प्रस्ताव दिया है।

09 Jul 2019, 12:32 PM

बीएसपी सांसद दानिश अली ने लोकसभा में मॉब लिंचिंग का मुद्दा उठाया


09 Jul 2019, 12:30 PM

कर्नाटक संकट पर बोले स्पीकर, कानून के तहत काम करूंगा

विधायकों के इस्तीफे पर कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर ने कहा, “कुछ नियम हैं, मैं उन नियमों के तहत काम करूंगा। तब फैसला लिया जाएगा। कानून में कई चीजे हैं, जिसका इस्तेमाल किया जाएगा। इन फैसलों को लेने के लिए कोई समय तय नहीं किया गया है।”

09 Jul 2019, 12:25 PM

कर्नाटक राजनीतिक संकट: बेंगलुरु में यूथ कांग्रेस ने कुब्बन पार्क से राजभवन तक मार्च किया


09 Jul 2019, 12:16 PM

कर्नाटक संकट पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

कर्नाटक में राजनीतिक संकट पर राज्यसभा में विपक्षी पार्टियों ने हंगामा किया है। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। विपक्षा का आरोप है कि बीजेपी कर्नाटक संकट के लिए जिम्मेदार है और उसके नेता जानबूझकर कर्नाटक में राजनीतिक अस्थिरता पैदा कर रहे हैं।

09 Jul 2019, 12:15 PM

पुरानी दिल्ली के हौज काजी में वीएचपी की शोभा यात्रा


09 Jul 2019, 12:12 PM

एयर इंडिया ने जमजम विवाद पर दी सफाई, आदेश को लिया वापस

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के मक्‍का से आने वाले पवित्र जल जमजम पर लगाई रोक लगाने पर सफाई दी है। एयर इंडिया ने अपने पूर्व के आदेश को रद्द कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि एआई-966 और एआई-964 पर जमजम कैन्‍स पर लगी रोक हटा ली गई है।

सोमवार को एयर इंडिया ने तत्‍काल प्रभाव से जमजम को जेद्दा से आने वाली फ्लाइट्स में बैन कर दिया था। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ और कांग्रेस के नेता अमीन पटेल ने विदेश मंत्रालय से इस बात की शिकायत की इसके बात एयर इंडिया ने बयान जारी किया है।

09 Jul 2019, 12:03 PM

दिल्ली हाई कोर्ट का नरेश गोयल के खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर पर रोक लगाने से इनकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने नरेश गोयल के खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 19 अगस्त को होगी। कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई तक सरकार नोटिस का जवाब दाखिल करे।


09 Jul 2019, 11:51 AM

पुरानी दिल्ली के हौज काजी में वीएचपी की शोभा यात्रा, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

पुरानी दिल्ली के हौज काजी में वीएचपी शोभा यात्रा निकल रही है। शोभा यात्रा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आने जाने वाले लोगों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है।

09 Jul 2019, 11:45 AM

पटना: विधानसभा परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, चमकी बुखार से बच्चों की मौत का विरोध


09 Jul 2019, 11:42 AM

डीके शिवकुमार बोले- कर्नाटक राजनीतिक संकट पर राजनाथ सिंह का बयान ढोंग

कर्नाटक के राजनीति संकट पर रक्षा मंत्री द्वारा दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा, “राजनाथ सिंह कह रहे हैं कि हम परेशान नहीं हैं, हमें कोई दिलचस्पी नहीं है, हम इस बारे में नहीं जानते हैं। बीएस येदियुरप्पा भी यही कह रहे हैं, लेकिन वह अपने पीए को हमारे सभी मंत्रियों को लेने के लिए भेज रहे हैं।”

09 Jul 2019, 11:09 AM

राम जन्मभूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग


09 Jul 2019, 11:06 AM

अब तक किसी भी विधायक ने मुझसे मिलने का समय नहीं मांगा: कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर

कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर केआर रमेश कुमार ने कहा, “मौजूदा राजनीतिक संकट से मेरा कोई लेनादेना नहीं है। मैं संविधान के हिसाब से काम कर रहा हूं। अब तक किसी भी विधायक ने मुझसे मिलने का समय नहीं मांगा है। अगर कोई मुझसे मिलने चाहता है तो मैं अपने दफ्तर में उपलब्ध रहूंगा वह मिल सकता है।”

09 Jul 2019, 11:00 AM

कर्नाटक सरकार को कोई खतरा नहीं है: दिनेश गुंडू राव

कर्नाटक के मौजूदा राजनीतिक संकट पर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने कहा कि सरकार को कोई खतरा नहीं है। सरकार बनी रहेगी।


09 Jul 2019, 10:56 AM

संसद में कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की बैठक, सोनिया गांधी पहुंचीं

09 Jul 2019, 10:55 AM

कर्नाटक: कांग्रेस विधायक दल की बैठक जारी


09 Jul 2019, 10:26 AM

शुरुआती कारोबार में 250 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट का दौर जारी रहा। शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा लुढ़का और निफ्टी भी 80 अंकों से ज्यादा फिसलकर 11,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे गिर गया। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.31 बजे पिछले सत्र से 141.41 अंकों यानी 0.37 फीसदी लुढ़ककर 38579.16 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा लुढ़क कर 38,466.74 पर आ गया। हालांकि सत्र के आरंभ में सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले मजबूती के साथ 38,754.47 पर खुला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 45.45 अंकों यानी 0.39 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 11,513.15 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले निफ्टी पिछले सत्र की क्लोजिंग से नीचे 11,531.60 पर खुला और 11,533.90 तक उठा मगर, जल्द ही बाजार में बिकवाली आने से यह 80 अंक से ज्यादा गिरकर 11,477.65 पर आ गया।

बाजार के जानकार बताते हैं कि विदेशी बाजार से मिले कमजोर संकेतों और पिछले सप्ताह देश में पेश हुए आम बजट 2019-20 में शेयरों के बायबैक पर कर लगाने व दौलतमंद करोड़पतियों पर सरचार्ज लगाने से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का मनोबल टूटने से घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी देखी जा रही है।

उधर, शेयर बाजार में एफपीआई की बिकवाली बढ़ने से घरेलू मुद्रा रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है।

09 Jul 2019, 10:17 AM

कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सिद्धारमैया समेत पार्टी के विधायक बैठक में पहुंचे

कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया समेत पार्टी विधायक पहुंच गए हैं। बैठक में मौजूदा राजनीतिक संकट पर चर्चा होगी और इसका हल निकालने की कोशिश की जाएगी।

वहीं कांग्रेस सांसद बीके हरिप्रसाद ने कर्नाटक में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर नियम 267 के तहत राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।


09 Jul 2019, 10:14 AM

तबरेज अंसारी की हत्या से जुड़ा वीडियो टिक-टॉक पर वायरल, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

झारखंड के सरायकेला में तबरेज अंसारी की भीड़ द्वारा की गई हत्या के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने इस मामले में एक एफआइआर दर्ज की है। आरोप है कि कुछ लोगों ने टिक-टॉक पर तबरेज अंसारी की पिटाई का वीडियो वायरल किया है। वीडियो शेयर कर लोगों को भड़काया जा रहा है।

09 Jul 2019, 10:10 AM

पुरानी दिल्ली के होज काजी में वीएचपी की शोभा यात्रा आज, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

विश्व हिन्दू परिषद की मंगलवार को होने जा रही शोभा यात्रा क मद्देनजर पुरानी दिल्ली के हौज काजी इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


09 Jul 2019, 10:02 AM

संसद में बीजेपी संसदीय दल की बैठक शुरू

09 Jul 2019, 9:58 AM

कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सिद्धारमैया समेत पार्टी के विधायक बैठक में पहुंचे

कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की थोड़ी देर में बैठक होगी। बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया समेत पार्टी विधायक पहुंच रहे हैं। बैठक में मौजूदा राजनीतिक संकट पर चर्चा होगी और इसका हल निकालने की कोशिश की जाएगी।


09 Jul 2019, 9:17 AM

आईसीसी वर्ल्ड 2019: प्रयागराज में टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थनाएं

09 Jul 2019, 9:12 AM

छत्तीसगढ़: सुकमा में डीआरजी से मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर


09 Jul 2019, 9:05 AM

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा सेमीफाइनल मुकाबला

09 Jul 2019, 7:50 AM

बिहार: गया में 2 जुलाई से अब तक 22 बच्चे भर्ती कराए गए, 6 की हुई मौत


09 Jul 2019, 7:43 AM

सोनिया गांधी आज कांग्रेस के लोकसभा सांसदों के साथ संसद में सुबह 10 बजे करेंगी बैठक

सोनिया गांधी आज कांग्रेस के लोकसभा सांसदों के साथ संसद में सुबह 10 बजे बैठक करेंगी। संसदीय दल की इस बैठक में सभी सांसद शामिल होंगे। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

/* */