लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: कांग्रेस और बीएसपी-एसपी गठबंधन का लक्ष्य एक है, बीजेपी को हराना- प्रियंका गांधी

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस का लक्ष्य चुनाव में बीजेपी को हराना है और बीएसपी-एसपी गठबंधन भी यही चाहते हैं। प्रियंका ने कहा है कि उनकी किसी से कोई मतभेद नहीं है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

18 Mar 2019, 8:26 PM

कांग्रेस और बीएसपी-एसपी गठबंधन का लक्ष्य एक है, बीजेपी को हराना- प्रियंका गांधी

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस का लक्ष्य चुनाव में बीजेपी को हराना है और बीएसपी-एसपी गठबंधन भी यही चाहते हैं। प्रियंका ने कहा है कि उनकी किसी से कोई मतभेद नहीं है।

18 Mar 2019, 8:10 PM

राफेल में समानांतर सौदेबाज़ी के दस्तावेज़ आ गए सामने, तो मोदी-अंबानी जेल जाएंगे- राहुल

कांग्रेस अधअयक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि अगर राफेल सौदे में समानांतर सौदेबाज़ी के दस्तावेज़ सामने आ गए तो पीएम मोदी और अनिल अंबानी दोनों को जेल जाना पड़ेगा। बेंग्लुरु में उद्यमियों के साथ संवाद के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि इसीलिए मोदी सरकार इस मामले की जांच नहीं करा रही है क्योंकि चौकीदार ही चोर है।

राहुल गांधी ने कहा कि राफेल विमान की कीमत 526 करोड़ रुपए थे, जिसे मोदी सरकार ने बढ़ाकर 1600 रुपए कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अगर दोषी नहीं हैं तो उन्हें खुद सामने आकर इस मामले की जांच करानी चाहिए।

18 Mar 2019, 7:24 PM

पहले चरण के लिए नामंकण शुरू, उत्तर प्रदेश में पहले दिन किसी ने नहीं भरा पर्चा

पहले चरण के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया है। इस चरण में उत्तर प्रदेश के 8 सीटों पर वोट डाले जाने हैं। पहले दिन उत्तर प्रदेश में किसी ने भी पर्चा नहीं भरा है। 11 अप्रौल को पहले चरण के लिए मतदान कराया जाएगा।


18 Mar 2019, 6:59 PM

प्रयागराज के सिरसा में पदयात्रा के दौरान प्रियंका गांधी

18 Mar 2019, 6:36 PM

अमित शाह, नितिन गडकरी और प्रमोद सावंत बैठक के लिए गोवा के एक होटल में पहुंचे

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रमोद सावंत बैठक के लिए पणजी के एक होटल में पहुंचे।


18 Mar 2019, 6:02 PM

गंगा यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट, कहा-प्रतिभाशाली छात्राओं से मिलकर अच्छा लगा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आज सुबह इलाहाबाद विश्वविद्यालय की इन बुद्धिमान, गतिशील युवा महिलाओं के साथ यात्रा कर काफी अच्छा लगा। आज मैं जिन छात्राओं से मिली वे इतनी प्रतिभाशाली हैं कि वे सभी ऐसे भविष्य की हकदार है जहां उनके आशाएं और सपने साकार होंगे।

18 Mar 2019, 5:37 PM

दिल्ली: बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल शाम 5.30 बजे होगी

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक मंगलवार शाम 5.30 बजे होगी। माना जा रहा है कि बैठक के बाद 180 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है।


18 Mar 2019, 5:23 PM

नवादा से टिकट नहीं मिलने से नाराज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मनाएंगे चिराग पासवान

एलजेपी नेता चिराग पासवान ने कहा, “ मीडिया से इस बात की जानकारी मिली है कि गिरिराज सिंह नवादा से टिकट नहीं मिलने पर नाराज हैं। हमारे उनके साथ अच्छे संबंध हैं। मैं उसे फोन करके पूरे मामले को सुलझाने की कोशिश करुंगा।”

18 Mar 2019, 4:44 PM

आपको गुमराह करके मोदी सरकार सत्ता में नहीं रह सकती: प्रियंका गांधी

प्रयागराज से निकलीं प्रियंका गांधी ने गंगा यात्रा के दौरान राते में एक पड़ाव पर लोगों से संवाद किया। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “वो समझते हैं कि आपको गुमराह करके सत्ता में रहेंगे, सारी संस्थाओं को अपने कंट्रोल में रखना चाहते हैं। ऐसे कोई देश नहीं चल सकता। ये देश आपका है, इस देश की हिफाजत आप करेंगे।”


18 Mar 2019, 3:53 PM

ओडिशा: बीजेडी ने 9 लोकसभा और 54 विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया

18 Mar 2019, 3:04 PM

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी की


18 Mar 2019, 2:59 PM

यूपी: दुमदुमा घाट पर रुकीं प्रियंका गांधी, लोगों से किया संवाद

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गंगा यात्रा के तरत प्रयागराज से चलने के बाद अपने पहले पड़ाव दुमदुमा घाट पर रुकीं। इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद किया। किसानों की परेशानी और बेरोजगारी को लेकर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश खतरे में है, किसान परेशान हैं और बेरोजगार युवा भटकने को मजबूर हैं।

पीएम मोदी द्वारा चौकीदार शब्द के इस्तेमाल पर प्रियंका गांधी ने कहा, “उनकी (पीएम मोदी) मर्जी अपने नाम के आगे क्या लगाएं। मुझे एक किसान भाई ने कहा कि देखिए चौकीदार तो अमीरों के होते हैं, हम किसान तो अपने खुद के चौकीदार होते हैं।”

18 Mar 2019, 2:43 PM

देश के संविधान को मोदी सरकार खत्म करना चाहती है, हम ऐसा करने नहीं देंगे: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और मोदी सरकार संविधान को खत्म करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस को हम संविधन को छूने नहीं देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश की संस्थाओं को मोदी सरकार बर्बाद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर मोदी सरकार हमले कर रही है। राहुल ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि सुप्रीम कोर्ट के जज मीडिया के सामने न्याय मांगने के लिए, उन्होंने कहा था कि उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जैसे मोदी जी ने नोटबंदी करके 500 और 1000 रुपये के नोट को खत्म किया वैसे ही ये हिंदुस्तान के संविधान को खत्म करना चाहते हैं। हम उनको ऐसा करने नहीं देंगे।


18 Mar 2019, 2:39 PM

नरेंद्र मोदी दो हिंदुस्तान बनाना चाहते हैं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी दो हिंदुस्तान बनाना चाहते हैं, एक किसानों का और दूसरा नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे उद्योगपतियों का। राहुल ने कहा कि बड़े उद्योगपतियों के लिए बड़ी-बड़ी सुविधाएं हैं, लेकिन गरीबों के लिए कोई सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि गरीबों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में जाना पड़ता है। राहुल गांधी ने कहा कि हमें ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि एक हिंदुस्तान होना चाहिए। सभी को एक बराबर सुविधाएं मिलनी चाहिए।

18 Mar 2019, 2:34 PM

नोटबंदी और जीएसटी लागू कर नरेंद्र मोदी ने छोटे व्यापारियों को बर्बाद किया: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, रोजगार देने की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने देश की जनता पर नोटबंदी और जीएसटी थोप दी। राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी से छोटे दुकानदार बर्बाद हो गए, छोटे व्यापारी तबाह हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पहले नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी लागू किया उसके बाद जीएसटी लागू कर व्यापारियों को और बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि जीएसटी में हम सुधार करेंगे, उसमे बदलाव करेंगे और ताकि, जीएसटी के तहत कम से कम आपको टैक्स देना पड़े।


18 Mar 2019, 2:29 PM

कांग्रेस पार्टी जो कहती है उसे पूरा करती है: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कहा था कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। उन्होंने कहा था कि 15 लाख रुपये अकाउंट में देंगे, लेकिन नहीं दिया। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो वादा करती है उसे पूरा करती है। उन्होंने कहा कि हमने किसानों से कर्जमाफी का वादा किया था, उसे कर्नाटक में पूरा करके दिखाया। राहुल गांधी ने कहा कि जो हम कहते हैं उसे पूरा करके दिखाते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमने ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो हम न्यूनतम आमदनी की गारंटी देंगे।

18 Mar 2019, 2:24 PM

मोदी जी ने का था जनता की चौकीदारी करेंगे, करने लेग उद्योगपतियों की चौकीदार: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कर्नाटक के कलबुर्गी में परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि वे जनता की चौकीदारी करेंगे, लेकिन उन्होंने नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे उद्योगपतियों की चौकीदारी की।


18 Mar 2019, 2:16 PM

हरियाणा में कॉर्डिनेशन कमेटी का कांग्रेस ने किया गठन, भूपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे चेयरमैन

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में कॉर्डिनेशन कमेटी के बारे में जानकारी दी। इसके चेयरमैन भूपेंद्र सिंह हुड्डा रहेंगे। इसके सदस्य अशोक तंवर, किरण चौधरी, कुमारी शैलाजी, रणदीप सुरजेवाला, कुलदीप बिश्नोई, महेंद्र प्रताप सिंह, अजय सिंह यादव, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, अनिल ठाकुर, कुलदीप शर्मा और जयवीर सिंह वाल्मिकी समेत कई और नेता रहेंगे। इस दौरान उत्तराखंड के मनीष खंडूरी के बारे में परिचय देते हुए उनका स्वागत किया।

18 Mar 2019, 1:58 PM

कर्नाटक: चुनावी सभा को संबोधित करने से पहले राहुल गांधी ने पर्रिकर के याद में रखा दो मिनट का मौन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंच पर मौजूद नेताओं के साथ मनोहर पर्रिकर को याद किया। वहां उन्होंने रैली को संबोधित करने से पहले गोवा सीएम के लिए दो मिनट का मौन रखा।


18 Mar 2019, 1:33 PM

तमिलनाडु: कमल हासन की पार्टी एमएनएन के नेता सीके कुमारवेल ने पार्टी से इस्तीफा दिया

18 Mar 2019, 1:07 PM

परम्पराएं, रीति-रिवाज कभी नहीं बदलते: कांग्रेस


18 Mar 2019, 12:49 PM

तेलंगाना: हैदराबाद में एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने किया नामांकन

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के 91 सीटों के लिए आज से नामांकन जारी है। हैदराबाद में एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने नामांकन किया।

18 Mar 2019, 12:24 PM

गांगा यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने युवाओं और छात्र-छात्राओं की चर्चा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गंगा यात्रा के दौरान युवाओं, छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ शिक्षा, बेरोजगारी और आम सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की।

गांगा यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी की तस्वीरें


18 Mar 2019, 11:54 AM

प्रयागराज से प्रियंका गांधी ने शुरू की गंगा यात्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रयागराज के मनइया घाट तीन दिवसीय गंगा यात्रा शुरू कर दी है। प्रियंका गांधी तीन दिनों तक इस यात्रा के दौरान 140 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। रास्ते में वे अलग-अलग जगहों पर लोगों से मुलाकात करेंगी। तीसरे दिन उनकी यात्रा बनारस के अस्सी घाट पर खत्म होगी।

18 Mar 2019, 11:48 AM

प्रयागराज: त्रिवेणी संगम पर प्रियंका गांधी ने की पूजा

यूपी कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की तस्वीरों को ट्वीट कर कहा, “जाति-वर्ण की संकीर्णता, भेदभाव से ऊपर उठकर तीर्थ स्थान सभी को एक समान रूप से गले लगाकर विश्वधर्म, मानवता का संदेश देते हैं। त्रिवेणी संगम, प्रयागराज।”


18 Mar 2019, 11:08 AM

कर्नाटक के गुलबर्गा में परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे गुलबर्गा में परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे बेंगलुरु में उद्यमियों के साथ संवाद करेंगे।

18 Mar 2019, 10:36 AM

संगम घाट पहुंचीं प्रियंका गांधी, गंगा यात्रा से पहले की पूजा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संगम घाट पर पूजा कर गंगाजल ग्रहण किया है। अब वो संगम में स्नान कर गंगा यात्रा की शुरूआत करेंगी।


18 Mar 2019, 10:27 AM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रयागराज में बडे हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रयागराज में बडे हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। बता दें कि प्रियंका गांधी आज से ‘गंगा यात्रा’ शुरू कर रही है। तीन दिन तक चलने वाली इस ‘गंगा यात्रा’ में प्रियंका गांधी स्टीमर बोट के जरिए 140 किलोमीटर की यात्रा करेंगी। यात्रा शुरू करने से एक दिन पहले प्रियंका गांधी ने यूपी की जनता के नाम एक खुला खत भी लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा था, ‘गंगाजी उत्तर प्रदेश का सहारा हैं और मैं भी गंगाजी के सहारे हूं। गंगाजी के सहारे ही आप लोगों के बीच आऊंगी।

18 Mar 2019, 10:19 AM

जन सेना पार्टी ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों की सूची जारी की

जन सेना पार्टी ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 4 और तेलंगाना में लोकसभा चुनाव के लिए 1 उम्मीदवार की सूची जारी की है।


18 Mar 2019, 10:10 AM

प्रियंका गांधी की आज से गंगा यात्रा, राज बब्बर बोले-जनमानस से होगा असली संवाद

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की यात्रा को लेकर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी आज से केवट, मछुआरों और दूसरे आमजन के बीच 3 दिन तक संगम से काशी की गंगा यात्रा पर हैं। जहां एकतरफा मन की बात नहीं, बल्कि जनमानस से असली संवाद होगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

/* */