लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: डीएमके ने जारी की 20 उम्मीदवारों की सूची, कनिमोझी, ए राजा और दयानिधि मारन को मिला टिकट

डीएमके ने लोकसभा चुनावों के लिए 20 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिन लोगों को टिकट दिए गए हैं उनमें कनिमोझी, पूर्व मंत्री दयानिधि मारन और ए राजा के नाम भी शामिल हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

17 Mar 2019, 7:51 PM

डीएमके ने जारी की 20 उम्मीदवारों की सूची, कनिमोझी, राजा और दयानिधि मारन को मिले टिकट

डीएमके ने लोकसभा चुनावों के लिए 20 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिन लोगों को टिकट दिए गए हैं उनमें कनिमोझी, पूर्व मंत्री दयानिधि मारन और ए राजा के नाम भी शामिल हैं।

17 Mar 2019, 6:47 PM

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना इस बार नहीं लड़ेगी लोकसभा चुनाव, किया ऐलान

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना इस बार लोकसभा चुनावनहीं लड़ेगी। पार्टी ने बयान जारी कर इस बात की घोषणा की है।

17 Mar 2019, 5:44 PM

आंध्र प्रदेश, अरुणाचल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

आंध्र प्रदेश और अरुणाचल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए 123 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। वहीं अरुणाचल विधानसभा के लिए 54 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।


17 Mar 2019, 4:27 PM

दिल्ली: राजनाथ सिंह के आवास पर बीजेपी की घोषणा पत्र समिति की बैठक

लोकसभा चुनाव को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर बीजेपी की घोषणापत्र समिति की बैठक हो रही है।

17 Mar 2019, 3:26 PM

'महान दल, कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ना चाहता है, पार्टी आलाकामान इस पर लेगा फैसला'

राज बब्बर ने कहा, “महान दल के साथ हमारा गठबंधन है, लेकिन वह लोकसभा का चुनाव हमारे चुनाव चिन्ह पर लड़ना चाहते हैं। पार्टी आलाकमा इस पर फैसला लेगा। हमने जन अधिक्कार पार्टी के साथ 7 सीटों पर गठबंधन किया है। उनमें से जन अधिकार पार्टी 5 पर लड़ेगी और हम 2 पर लड़ेंगे।”


17 Mar 2019, 3:22 PM

कांग्रेस उत्तर प्रदेश की 7 सीटों पर नहीं उतारेगी प्रत्यशी: राज बब्बर

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने एसपी, बीएसपी और आरएलडी गठबंधन के लिए 7 सीटें छोड़ दी हैं।

राज बब्बर ने कहा, “कांग्रेस मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद, अखिलेश यादव की सीट (अगर चुनाव लड़ते हैं तो), मायावती की सीट (अगर चुनाव लड़ती हैं तो), अजित सिंह और जयंत चौधरी की सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारेगी। उन्होंने कहा कि कृष्णा पटेल की अपना दल को गोंडा और पीलीभीत की सीट दी गई है।”

17 Mar 2019, 2:35 PM

बिहार में बीजेपी-जेडीयू के बीच सीटों का हुआ बंटवारा

बिहार में बीजेपी-जेडीयू के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। राज्य की 40 सीटों में से 17 सीटों पर जेडीयू चुनाव लड़ेगी। इसमें भागलपुर, मुंगेर, गोपालगंज, सिवान, बांका, काराकाट, वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, नालंदा, जहानाबाद और गया शामिल हैं।

बिहार में इन सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी:

बीजेपी भी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बीजेपी के खाते में बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, छपरा, महाराजगंज, आरा, बक्सर, सासाराम, बेतिया, मोतिहारी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी, और औरंगाबाद और अररिया सीट आई हैं। वहीं 6 सीटें एलजेपी के खाते में गई हैं। एलजेपी के खाते में बीजेपी नेता गिरिराज सिंह की सीट नवादा भी चली गई है।


17 Mar 2019, 2:19 PM

दिल्ली: 7वें सीट पर आम आदमी पार्टी ने घोषित किया उम्मीदवार, पश्चिमी दिल्ली से बीएस जाखड़ को दिया टिकट

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए 7वां उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने पश्चिमी दिल्ली से बीएस जाखड़ को उम्मीदवार बनाया है।

17 Mar 2019, 2:01 PM

कर्नाटक में कांग्रेस के साथ जेडीएस मिलकर बीजेपी को देगी टक्कर: एचडी देवगौड़ा

पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा ने कहा, “कर्नाटक में हम गठबंधन की सरकार चला रहे हैं। जेडीएस 8 और कांग्रेस 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हम चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करेंगे और बीजेपी को कम से कम सीटें मिलें यही हमारी कोशिश होगी।”


17 Mar 2019, 1:47 PM

आंध्र प्रदेश: सीबीआई के पूर्व संयुक्त निदेशक जेडी लक्ष्मी नारायण जन सेना में शामिल

17 Mar 2019, 11:28 AM

लखनऊ: प्रियंका गांधी पार्टी दफ्तर पहुंचीं


17 Mar 2019, 11:07 AM

उत्तर प्रदेश: गंगा यात्रा से पहले प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश में गंगा यात्रा से पहले प्रियंका गांधी ने एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि मेरी जिम्मेदारी आप सबके साथ मिलकर यूपी की राजनीति को बदलने की है। मैं जल मार्ग, बस, ट्रेन, पदयात्रा-सभी सादनों के जरिए आपसे संपर्क करूंगी।

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: डीएमके ने जारी की 20 उम्मीदवारों की सूची, कनिमोझी, ए राजा और दयानिधि मारन को मिला टिकट
17 Mar 2019, 10:52 AM

एआईडीएमके तमिलनाडु की 20 लोकसभा सीटों पोर चुनाव लड़ेगी: ओ पनीरसेल्वम


17 Mar 2019, 10:44 AM

वाईएसआ कांग्रेस ने 25 उम्मीदवारों की सूची जारी की

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: डीएमके ने जारी की 20 उम्मीदवारों की सूची, कनिमोझी, ए राजा और दयानिधि मारन को मिला टिकट
17 Mar 2019, 10:41 AM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचीं लखनऊ, पार्टी नेताओं के साथ करेंगी बैठक

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चार दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे के तहते लखनऊ पहुंच गई हैं। लखनऊ में वे आज पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी। खबरों के मुताबिक, इस बैठक में पार्टी के पूर्व विधायक और सांसद शामिल होंगे।


17 Mar 2019, 10:26 AM

लोकसभा चुनाव को लेकर आज कई राज्यों में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक

लोकसभा चुनाव को लेकर आज कई राज्यों में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक होगी। इनमें उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु शामिल हैं। इन राज्यों के नेताओं के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद 18 मार्च चुनाव समिति की बैठक होगी।

17 Mar 2019, 9:32 AM

कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची, लिस्ट में शशि थरूर समेत 27 उम्मीदवारों के हैं नाम

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जार कर दी है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 7, केरल की 12, छत्तीसगढ़ की 5, अरुणाचल प्रदेश की 2 और अंडमान-निकोबार की 1 सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। सूची में शशि थरूर का भी नाम है। वे केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। शशि थरूर यहां से पार्टी के मौजूदा सांसद हैं।


17 Mar 2019, 9:25 AM

आज से यूपी दौरे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, लखनऊ में करेंगी बैठक

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज से चार दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर रहेंगी। यूपी दौरे के पहले दिन यानी आज लखनऊ में प्रियंका गांधी पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी। खबरों के मुताबिक, इस बैठक में पार्टी के पूर्व विधायक और सांसद शामिल होंगे। प्रियंका गांधी के पास पूर्व यूपी का प्रभार है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia