सहारनपुर किसान महापंचायत में गरजीं प्रियंका गांधी- किसानों को देशद्रोही-आतंकी कहने वाला देशभक्त नहीं हो सकता

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में उतरते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित किसान महापंचायत में किसानों की लड़ाई में हर कदम पर साथ देने का ऐलान किया और कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर ये कानून वापस होंगे।

फोटोः @INCUttarPradesh
फोटोः @INCUttarPradesh
user

आसिफ एस खान

केंद्र की मोदी सरकार के विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन के समर्थन में अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी सड़क पर उतर आई हैं। बुधवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के चिलकाना में आयोजित विशाल किसान महापंचायत में हिस्सा लिया।

फोटो सौजन्यः कांग्रेस पार्टी
फोटो सौजन्यः कांग्रेस पार्टी

प्रियंका गांधी ने महापंचायत में उमड़ी हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि इस कानून के जरिेए सरकार किसानों को मारना चाहती है। किसान आज अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है।

फोटो सौजन्यः कांग्रेस पार्टी
फोटो सौजन्यः कांग्रेस पार्टी

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 56 इंच के सीने में छोटा सा दिल है, लेकिन वो उद्योगपतियों के लिए धड़कता है। मोदी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, सरकार ने 16000 करोड़ के दो हवाई जहाज खरीद लिए और 20000 करोड़ रुपये संसद के सौंदर्यीकरण पर खर्च कर दिया, लेकिन आज तक किसानों का बकाया 15000 करोड़ नहीं दिया।

फोटो सौजन्यः कांग्रेस पार्टी
फोटो सौजन्यः कांग्रेस पार्टी

किसानों से जागने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, जिनसे आप उम्मीद रख रहे हैं, वे आपके लिए कुछ नहीं करेगें। इनके सारे बड़े-बड़े वादे खोखले हैं।

फोटो सौजन्यः कांग्रेस पार्टी
फोटो सौजन्यः कांग्रेस पार्टी

कांग्रेस महासचिव ने पीएम के संसद में दिए बयान पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में किसानों को आंदोलनजीवी कहकर उनका अपमान किया। प्रधानमंत्री अमेरिका, चीन, पाकिस्तान समेत कई देश घूम आए, लेकिन जिस शहर में रहते हैं, उसके बॉर्डर पर नहीं पहुंच पाए।

फोटो सौजन्यः कांग्रेस पार्टी
फोटो सौजन्यः कांग्रेस पार्टी

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन कर रहे हैं, अपने देश की मिट्टी के लिए, अपने उस बेटे के लिए जो सीमाओं पर खड़ा है। आंदोलनकारी किसानों को देशद्रोही कहने वाला, उनको आतंकवादी कहने वाला, उनका मजाक उड़ाने वाला, कभी देशभक्त नहीं हो सकता है।

फोटो सौजन्यः कांग्रेस पार्टी
फोटो सौजन्यः कांग्रेस पार्टी

अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने किसानों से कहा कि “ये आपकी जमीन और जिंदगी का आंदोलन है, आप पीछे मत हटना। जब तक ये कानून वापस नहीं होते तब तक डटे रहिए, हम आपके साथ खड़े हैं।

फोटो सौजन्यः कांग्रेस पार्टी
फोटो सौजन्यः कांग्रेस पार्टी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जब सरकार आएगी तो ये सारे कानून वापस होंगे और आपको समर्थन मूल्य का पूरा दाम मिलेगा।” कांग्रेस नेता ने कहा कि हम आपको धर्म और जाति के नाम पर तोड़ेंगे नहीं, आपका बंटवारा नहीं करेगें, बल्कि हम आपको जोड़ेंगे।

फोटो सौजन्यः कांग्रेस पार्टी
फोटो सौजन्यः कांग्रेस पार्टी

किसान महापंचायत में शामिल होने से पहले उत्तराखंड से पहुंची प्रियंका गांधी ने सहारनपुर के मशहूर शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन किए। प्रियंका गांधी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और कुछ वक्त भी वहां बिताया। यहां से प्रियंका गांधी सहारनपुर की रायपुर खानगाह दरगाह पहुंची और वहां अपनी अकीदत पेश की। यहां उनकी तरफ से दरगाह पर फूल और चादर चढ़ाए गए।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 10 Feb 2021, 5:00 PM