LIVE: कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से राहुल बोले- 56 इंच सीने वाले मोदी का खोखलापन पूरे देश ने देख लिया

लखनऊ में रोड शो के बाद यूपी कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने राफेल घोटाले पर मोदी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि 56 इंच के सीने का दावा करने वाले पीएम मोदी का खोखलापन पूरे देश के सामने आ गया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

11 Feb 2019, 6:53 PM

कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से राहुल बोले- 56 इंच सीने वाले मोदी का खोखलापन पूरे देश ने देख लिया

लखनऊ में रोड शो के बाद यूपी कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने राफेल घोटाले पर मोदी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि 56 इंच के सीने का दावा करने वाले पीएम मोदी का खोखलापन पूरे देश के सामने आ गया है।

11 Feb 2019, 6:35 PM

कार्यकर्ताओं से राहुल बोले- यूपी में हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे प्रियंका और सिंधिया

लखनऊ में रोड शो के बाद यूपी कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश का महासचिव बनाया है और कहा है कि यूपी में सालों से जो अन्याय हो रहा है उसके खिलाफ इनको लड़ना है और यहां न्याय वाली सरकार लानी है।

11 Feb 2019, 6:16 PM

रोड शो के बाद राहुल-प्रियंका का संदेश, यूपी से हुई थी कांग्रेस की शुरुआत, यहां पार्टी नहीं हो सकती कमजोर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रियंका गांधी के साथ रोड शो करने के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेस की शुरुआत उत्तर प्रदेश से हुई थी, इसिलए प्रदेश में कांग्रेस पार्टी कमजोर नहीं रह सकती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बननी चाहिए, ये सबकी जिम्मेदारी है।


11 Feb 2019, 6:06 PM

यूपी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा रोड शो, राहुल गांधी बोले- देश के हर कोने में गूंज रहा है- चौकीदार चोर है

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का रोड शो लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंच चुका है। राहुल गांधी यहां एक सभा को संबोधित कर रहे हैं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि औज पूरे देश में एक ही बात गूंज रही है कि चौकीदार चोर है।

11 Feb 2019, 5:30 PM

लखनऊ: रोड शो में प्रियंका गांधी का स्वागत करने नन्ही बच्ची भी पहुंची, बच्ची गोद में उठाया

लखनऊ में रोड शो के दौरान नन्ही सी बच्ची भी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का स्वागत करने पहुंची। इस प्यार भरे स्वागत से अभिभूत होकर प्रियंका ने बच्ची गोद में उठा लिया।


11 Feb 2019, 5:21 PM

प्रियंका-राहुल गांधी का रोड शो तेजी से कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ा, राहुल बोले- युवाओं, गरीबों,किसानों की सरकार लाएंगे

प्रियंका और राहुल गांधी का रोड शो अब तेजी से लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय की तरफ बढ़ रहा है। अभी जहां से रोड शो गुजर रहा है वहां से कांग्रेस दफ्तर की दूरी तकरीबन 2 किलोमीटर है।

11 Feb 2019, 4:47 PM

राहुल और प्रियंका गांधी कार से उतर कर फिर से ट्रक पर सवार हुए

लखनऊ के हजरतगंज में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी एक बार फिर गाड़ी से उतर गए। अब यहां से कांग्रेस दफ्तर का सफर ट्रक पर सवार होकर करेंगे।


11 Feb 2019, 4:42 PM

प्रियंका और राहुल गांधी एक बार फिर गाड़ी से उतरे, महात्मा गांधी, सरदार पटेल और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी एक बार फिर गाड़ी से उतर गए हैं। दोनों ने ही महात्मा गांधी, सरदार पटेल और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

11 Feb 2019, 4:24 PM

देखें वीडियो: यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा- लखनऊ में भी शोर है, चौकीदार चोर है


11 Feb 2019, 4:23 PM

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा- जन-जन की यही पुकार, अब अलविदा जुमला सरकार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया रोड शो के दौरान एक के बाद एक ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने कहा, जन जन की यही पुकार, अब अलविदा जुमला सरकार।”

रोड शो के दौरान चाय की चुस्की लेते हुए नजर आए राहुल, प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया

11 Feb 2019, 4:13 PM

हमारा लक्ष्य उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना: राहुल गांधी

लखनऊ में रोड शो के बीच में राहुल गांधी ने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा, “देश के चौकीदार  ने उत्तर प्रदेश, अन्य राज्यों और वायुसेना से पैसा चुराया। उत्तर प्रदेश इस देश का दिल है। हम फ्रंट-फुट पर खेलेंगे। सिंधिया जी, प्रियंका जी और मैं तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक यहां कांग्रेस की विचारधारा वाली सरकार नहीं बन जाती।”


11 Feb 2019, 4:09 PM

रोड शो के बीच में राहुल गांधी का संबोधन, कहा- यूपी में युवाओं की, गरीबों की, किसानों की सरकार लाएंगे

लखनऊ के बर्लिंगटन चौराहे पर प्रियंका और राहुल गांधी के रोड शो की बस बिजली के तारों में फंसी गई। जिसके बाद राहुल और प्रियंका गांधी बस से उतरकर एक गाड़ी की छत पर बैठ गए हैं। बस से उतरने के बाद प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के रोड शो का काफिला आगे बढ़ चुका है। इस दौरान राहुल गांधी ने माइक लेकर सबसे पहले कहा कि पहले आप लोग बताइए कि चौकीदार कौन है, उन्होंने इसके बाद चौकीदार चोर है का नारा लगाया।

उन्होंने आगे कहा, “प्रियंका और ज्योतिरादित्य को उत्तर प्रदेश में सालों से जो अन्याय हो रहा है उससे लड़ना है। इन दोनों का लक्ष्य लोकसभा ही नहीं, विधानसभा में कांग्रेस की सरकार बनाना है। हम यहां उत्तर प्रदेश में गरीबों और किसानों की सरकार लाएंगे।” उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी ने अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया।

11 Feb 2019, 2:54 PM

लखनऊ: प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान समर्थकों में दिखा गजब का जोश और उत्साह

प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान समर्थकों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। समर्थकों में खूब जोश और उत्साह नजर आ रहा है।

फोटो:&nbsp;<a href="https://twitter.com/INCUttarPradesh">@<b>INCUttarPradesh</b></a>
फोटो: @INCUttarPradesh

11 Feb 2019, 2:50 PM

रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं और लोगों का अभिवादन करते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

11 Feb 2019, 2:39 PM

बीजेपी को शिकस्त देने से कोई नहीं रोक सकता: कार्यकर्ता

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का रोड शो अब अवध अस्पताल चौराहा से गुज़र रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अब बीजेपी को शिकस्त देने से कोई नहीं रोक सकता। कार्यकर्ताओं ने आगे कहा कि “प्रियंका गांधी नहीं ये आंधी है, आज की इंदिरा गांधी है।”


11 Feb 2019, 2:24 PM

यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा- मुस्कुराइए! आप लखनऊ में हैं।

11 Feb 2019, 2:18 PM

प्रियंका-राहुल गांधी के रोड शो में लगे 'चौकीदार चोर हैं' के नारे, लगे पोस्टर

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के रोड शो में राफेल सौदे को लेकर कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी को घेरा है। रोड शो के दौरान लखनऊ की सड़कों पर ‘चौकीदार चोर है’ के पोस्टर चिपकाए गए हैं तो कई कार्यकर्ताओं ने शरीर पर पेंट करवाया ‘चौकीदार चोर है।

LIVE: कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से राहुल बोले- 56 इंच  सीने वाले मोदी का खोखलापन पूरे देश ने देख लिया
LIVE: कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से राहुल बोले- 56 इंच  सीने वाले मोदी का खोखलापन पूरे देश ने देख लिया

11 Feb 2019, 2:11 PM

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा- आ देखें जरा किसमें कितना है दम, जम के रखना कदम मेरे साथिया:

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रोड शो के दौरान एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘आ देखें जरा किसमें कितना है दम, जम के रखना कदम मेरे साथिया’

11 Feb 2019, 1:54 PM

प्रियंका-राहुल गांधी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, उड़ा राफेल

LIVE: कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से राहुल बोले- 56 इंच  सीने वाले मोदी का खोखलापन पूरे देश ने देख लिया

प्रियंका और राहुल गांधी का रोड शो ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन पहुंच गया है। इस दौरान लोगों ने राफेल उड़ाया। वहीं रोड शो के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी राफेल विमान का पोस्टर दिखाया। इस दौरान लोगों ने ‘चौकीदार चोर हैं’ के नारे भी लगाए। इसके साथ एक ओर नारा लखनऊ के सड़कों पर गूंज रहा है - ‘रायबरेली का तूफान, बदले सारा हिंदूस्तान’


11 Feb 2019, 1:43 PM

लखनऊ: प्रियंका और राहुल गांधी का रोड शो ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन

प्रियंका और राहुल गांधी का रोड शो शुरू हो चुका हो चुका है। एयरपोर्ट से निकलने के बाद रोड शो ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचा है। बताया जा रहा है कि रोड शो के दौरान लोगों का जनसैलाब उमड़ा हुआ है। जिसकी वजह से रोड शो काफी धीरे-धीरे चल रहा है।

11 Feb 2019, 1:32 PM

लखनऊ: राहुल-प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचने के कुछ ही देर बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी बस की छत पर खड़े होकर अपना रोड शो शुरू कर लिया। लोगों की भारी भीड़ उनके स्वागत के लिए सड़कों पर खड़े हैं।

LIVE: कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से राहुल बोले- 56 इंच  सीने वाले मोदी का खोखलापन पूरे देश ने देख लिया

11 Feb 2019, 1:20 PM

यहां देखें, राहुल-प्रियंका गांधी का रोड शो

11 Feb 2019, 1:19 PM

शुरू हुआ राहुल-प्रियंका गांधी का रोड शो, ये है रोड शो का रूट

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो एयरपोर्ट मोड़ - शहीद पथ तिराहा - अवध चौराहा- आलमबाग चौराहा - नाथा होटल तिराहा - हुसैनगंज चौराहा - बर्लिंगटन चौराहा - लालबाग तिराहा- हजरतगंज चौराहा - विक्रमादित्य चौराहा होते हुए नेहरू भवन तक होगा।


11 Feb 2019, 1:12 PM

शुरू हुआ राहुल-प्रियंका गांधी का रोड शो

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी रथ पर सवार हो गए हैं।दोनों का रोड शो शुरू हो गया है, जो करीब 12 किमी. तक का होगा। राहुल-प्रियंका के साथ बस पर आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद मौजूद हैं।

11 Feb 2019, 1:11 PM

प्रियंका और राहुल गांधी बस की छत पर पहुंचे, थोड़ी देर में रोड शो


11 Feb 2019, 12:52 PM

लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी, थोड़ी देर में राहुल गांधी के साथ करेंगी रोड शो

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया का लखनऊ में कुछ ही देर में रोड शो शुरू होने जा रहा है। यह रोड शो करीब 12 किलोमीटर का होगा।

11 Feb 2019, 12:42 PM

प्रियंका गांधी की ट्विटर पर एंट्री को लेकर यूपी कांग्रेस ने किया स्वागत

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा का ट्विटर पर आने के लिए यूपी कांग्रेस हार्दिक स्वागत है।


11 Feb 2019, 12:04 PM

अब बहुत हुए बीजेपी के झूठे वादे, हम ला रहे है विकास के इरादे: ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश, हम आपसे मिलने के लिए उत्सुक हैं।” उन्होंने आगे कहा, “अब बहुत हुए बीजेपी के झूठे वादे, हम ला रहे है विकास के इरादे’।

11 Feb 2019, 11:57 AM

कार्यकर्ताओं और लोगों से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया ट्विटर पर आई प्रियंका गांधी

LIVE: कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से राहुल बोले- 56 इंच  सीने वाले मोदी का खोखलापन पूरे देश ने देख लिया

महासचिव पद के साथ पूर्वी यूपी की कमान संभालने के बाद प्रियंका गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लखनऊ आ रही हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं और लोगों से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया ट्विटर को ज्वाइन किया।


11 Feb 2019, 11:35 AM

यूपी कांग्रेस ने लिखा, "नये दौर में लिखेंगे मिलकर नई कहानी"

प्रियंका गांधी के यूपी दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। वहीं यूपी कांग्रेस की तरफ से एक नई कहानी लिखने की बात की गई है। यूपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, जिसमें लिखा है, ‘नये दौर में लिखेंगे मिलकर नई कहानी’

11 Feb 2019, 10:54 AM

लखनऊ: प्रियंका गांधी के स्वागत में कांग्रेस मुख्यालय को तिरंगों से सजाया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया आज लखनऊ पहुंच रहे हैं। यहां पर उनका रोड शो होगा। उनके स्वागत के लिए कांग्रेस मुख्यालय को तिरंगों से सजाया गया है।


11 Feb 2019, 10:28 AM

दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर पहुंचीं प्रियंका गांधी

यूपी की राजधानी लखनऊ के लिए रवाना होने से पहले प्रियंका गांधी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर पहुंची हैं। इसके बाद दोनों नेता लखनऊ के लिए रवाना होंगे और वहां रोड शो करेंगे।

11 Feb 2019, 10:16 AM

लखनऊ में प्रियंका गांधी के स्वागत में लगे पोस्टर, "आ गई बदलाव की आंधी, राहुल संग प्रियंका गांधी"

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव (पूर्वी उत्तर प्रदेश) प्रियंका गांधी, पार्टी महासचिव (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) ज्योतिरादित्य सिंधिया के लखनऊ पहुंचने से पहले नगर में बड़े-बड़े बैनर लगाए गए हैं। वही पोस्टरों में लिखा गया, “आ गई बदलाव की आंधी, राहुल संग प्रियंका गांधी’


11 Feb 2019, 8:56 AM

लखनऊ: राहुल-प्रियंका गांधी का 15 किलोमीटर लंबा रोड शो, जानें कहां-कहां से होकर गुजरेगा

लखनऊ में राहुल-प्रियंका गांधी का 15 किलोमीटर लंबा रोड शो होगा। दोपहर बाद यह रोड शो प्रदेश कांग्रेस दफ्तर तक पहुंचेगा। यह रोड शो एयरपोर्ट मोड़- शहीद पथ तिराहा-अवध चौराहा-आलमबाग चौराहा-नाथा होटल तिराहा- हुसैनगंज चौराहा-बर्लिंगटन चौराहा-लालबाग तिराहा-हजरतगंज चौराहा-विक्रमादित्य चौराहा होते हुए नेहरू भवन तक होगा।

11 Feb 2019, 8:51 AM

लखनऊ: प्रियंका गांधी के स्वागत में सजा कांग्रेस ऑफिस

कांग्रेस में पहली बार बतौर महासचिव यूपी आने वाली प्रियंका गांधी के स्वागत की तैयारियां कर ली गई हैं। उनके स्वागत के लिए लखनऊ स्थित कांग्रेस ऑफिस को फूलों से सजाया गया है और प्रियंका गांधी के बड़े बैनर भी लगाए गए हैं।


11 Feb 2019, 8:46 AM

लखनऊ दौरे से पहले राहुल गांधी का ट्वीट, कहा-आप सभी से मिलने को उत्साहित हूं

महासचिव पद के साथ पूर्वी यूपी की कमान संभालने के बाद प्रियंका गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लखनऊ आ रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “लखनऊ आ रहा हूं, प्रियंका गांधी वाड्रा जी और ज्योतिरादित्य सिंधिया जी साथ होंगे। दोपहर करीब 12 बजे, लखनऊ के हवाई अड्डे से पार्टी मुख्यालय तक रोड-शो का आयोजन किया गया है। आप सभी से मिलने को उत्साहित हूं।

11 Feb 2019, 8:43 AM

यूपी दौरे से पहले रविवार को प्रियंका गांधी ने जारी किया ऑडियो संदेश, कहा- आइए मिलकर नई राजनीति की शुरुआत करें

उत्तर प्रदेश के दौरे से पहले प्रियंका गांधी ने एक ऑडियो संदेश जारी करते हुए कहा है कि, मैं प्रियंका गांधी वाड्रा बोल रही हूं और मैं आप सभी से मिलने लखनऊ आ रही हूं। प्रियंका गांधी का यह ऑडियो सन्देश तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में वे कह रही हैं कि मेरे दिल में हमेशा आपके लिए स्थान रहेगा, मैं आशा करती हूं कि हम सब मिलकर एक नई राजनीति का आगाज़ करेंगे, जिसमे आप सभी साझेदार बनेंगे।


11 Feb 2019, 8:36 AM

महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी का पहला यूपी दौरा आज, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगी रोड शो

महासचिव पद के साथ पूर्वी यूपी की कमान संभालने के बाद प्रियंका गांधी पहली बार लखनऊ आ रही हैं। उनके साथ राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी के प्रभारी और महासचिव बनाए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया भी लखनऊ पहुंच रहे हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

/* */