पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार मामले में लिया बड़ा एक्शन! स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को किया बर्खास्त

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद बर्खास्त कर दिया है। इस बात की जानकारी देते हुए पंजाब के सीएमओ ने दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

हैदर अली खान

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। सीएम भगवंत मान ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद बर्खास्त कर दिया है। इस बात की जानकारी देते हुए पंजाब के सीएमओ ने बताया कि सिंगला ठेके के लिए अधिकारियों से 1 फीसदी कमीशन की मांग करते थे। सीएमओ के मुताबिक, सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार के इस मामले में पुख्ता सबूत मिले हैं।

मख्यमंत्री भगवंत मान ने सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त करने के बाद कहा कि वह एक फीसदी भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता को हमसे बेहद उम्मीदें हैं। यही वजह है कि जनता ने आदमी पार्टी की सरकार बनवाई है। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है। सीएम मान ने कहा कि आगे भी भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जारी रहेगा।


पंजाब में शायद ऐसा पहली बार हुआ जब किसी मुख्यमंत्री ने अपने ही मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त कर दिया हो। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाते हुए चुनाव लड़ा था। पार्टी ने सिस्टम से भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने का वादा जनता से किया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 24 May 2022, 1:37 PM
/* */