GDP क्रैश, रिकॉर्ड बेरोजगारी, तेल की कीमतें आसमान पर, और कितने तरीकों से देश को लूटेगी BJP?, राहुल-प्रियंका का केंद्र से सवाल

राहुल गांधी ने देश में बेरोजगारी की स्थिति, जीडीपी और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र को कटघरे में खड़ा किया है। वहीं प्रियंका गांधी ने भी डीजल-पेट्रोल पर वसूले गए टैक्स को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोदी सरकार को कई मुद्दों पर आइना दिखाते रहते हैं। कोरोना वैक्सीन हो, लॉकडाउन हो या देश की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने की बात हो, हर बार राहुल गांधी केंद्र सरकार को सलाह देते रहते हैं। साथ ही मोदी सरकार की नीतियों को लेकर सवाल भी खड़े करते रहते हैं। एक बार फिर राहुल गांधी ने देश में बेरोजगारी की स्थिति, जीडीपी और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र को कटघरे में खड़ा किया है। वहीं प्रियंका गांधी ने भी डीजल-पेट्रोल पर वसूले गए टैक्स को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा देश की जीडीपी क्रैश हो रही है, बेरोजगारी बढ़ रही है, ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं। राहुल गांधी ने आगे लिखा BJP कितने और तरीकों से देश को लूटेगी।

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि महामारी के दौरान मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स वसूला, 2.74 लाख करोड़। उन्होंने आगे लिखा कि इस पैसे से क्या मिल सकता था-

पूरे भारत को वैक्सीन (67000 करोड़)

+

718 जिलों में ऑक्सीजन प्लांट

+

29 राज्यों में एम्स अस्पताल

+

25 करोड़ गरीबों को 6000 रू की मदद

मगर मिला कुछ भी नहीं।

दाम में कटौती सिर्फ चुनावों में


वहीं पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस देश भर में पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन कर रही है। एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी की तरफ से इसका एलान किया गया था। दिल्ली में ही अकेले दर्जन भर जगहों पर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस नेता घोड़ा गाड़ी पर सवार होकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शन कर रहें कांग्रेस नेताओं के अनुसार, पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से जनता त्रस्त है। जिसके कारण कांग्रेस सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल पंप के बाहर खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की जा रही है। इतना ही नहीं हाथों में प्ले कार्ड लेकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।


दिल्ली के फिरोज शाह कोटला रोड स्थित पेट्रोल पंप कर कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल और के सी वेणुगोपाल पर प्रदर्शन किया । इस दौरान वह घोड़ा गाड़ी पर भी सवार हुए और बढ़ती पेट्रोल डीजल के कीमतों के खिलाफ अपनी आवाज उठाई।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia