सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर देश की राजधानी में भी बवाल, दिल्ली कांग्रेस ने CM केजरीवाल के घर के बाहर किया प्रदर्शन

कांग्रेस नेता अनिल भारद्वाज ने रोष प्रकट करते हुए सवाल किया, पंजाब सरकार ने किस आकलन पर मूसेवाला की सुरक्षा हटाई? भारद्वाज ने कहा, इनकी पार्टी के नेताओं को भारी संख्या में सुरक्षा दी हुई है लेकिन आम इंसान को पंजाब में खतरा हो गया है।

फोटो: ians
फोटो: ians
user

नवजीवन डेस्क

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के विरोध में दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर घेराव किया। कांग्रेस पंजाब की आप सरकार को मूसेवाला की हत्या का जिम्मेदार मान रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने केजरीवाल के आधिकारिक आवास का घेराव करने का प्रयास किया। उन्होंने पंजाब सीएम से इस्तीफे की मांग की। दिल्ली पुलिस ने बेरीकेड लगा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओ को रोक लिया।

कांग्रेस नेता अनिल भारद्वाज ने रोष प्रकट करते हुए सवाल किया, पंजाब सरकार ने किस आकलन पर मूसेवाला की सुरक्षा हटाई?

सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर देश की राजधानी में भी बवाल, दिल्ली कांग्रेस ने CM केजरीवाल के घर के बाहर किया प्रदर्शन

भारद्वाज ने कहा, इनकी पार्टी के नेताओं को भारी संख्या में सुरक्षा दी हुई है लेकिन आम इंसान को पंजाब में खतरा हो गया है। पंजाब की कानून व्यवस्था हर दिन बिगड़ रही है। पंजाब सीएम को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

एक अन्य कांग्रेस नेता परवेज आलम ने कहा, पंजाब सीएम भगवत मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए, क्यूंकि मूसेवाला कि हत्या कि जिम्मेदारी उन्हीं की है। पंजाब में जंगल राज बना रखा है, आए दिन लोगों की हत्याएं हो रही हैं। मूसेवाला एक बड़ा कलाकर था, पंजाब के तमाम युवा उन्हें पंसद करते थे, लेकिन उनकी हत्या कट दी गई। उन्होंने कहा, आज हम केजरीवाल जी से पूछने आए हैं और जवाब मांगने आए हैं।


पंजाब पुलिस ने मूसेवाला की हत्या के बारे में कहा है, सिद्धू की हत्या गैंगवार में हुई है। सिद्धू की सुरक्षा कम जरूर की गई थी, हटाई कतई नहीं गई थी। सरकारी सुरक्षा के अलावा सिद्धू का अपना निजी सुरक्षा दस्ता भी था। वह घर से जब भी निकलते थे, बुलेटप्रूफ कार में ही सवार होते थे।

इसे भी पढ़ें: मूसेवाला हत्याकांड पर घिरी पंजाब सरकार, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीड़ित के पिता ने की CBI जांच की मांग

मूसेवाला की किसने की हत्या? पंजाब के DGP ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे! अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia