पंडित नेहरू ने देश की संस्थाओं के प्रति सम्मान और उनको मजबूत बनाने की संस्कृति पैदा की: सोनिया गांधी

सरकार में बैठे लोग पंडित जवाहर लाल नेहरू की लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान वाली विरासत को कम करने और नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। यह कहते हुए कांग्रेस की शीर्ष नेता और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इशारों में केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

सोनिया गांधी ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने समावेशी लोकतंत्र और भारतीय राजनीति के उन बुनियादी उसूलों को बढ़ावा दिया जिन पर हम आज भी गर्व करने का दावा कर सकते हैं। यह कहना है कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी का। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने देश की सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति सम्मान और उनको मजबूत बनाने की संस्कृति पैदा की, जिससे लोकतंत्र मजबूत हुआ।

कांग्रेस सांसद और पूर्व विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर की पुस्तक "नेहरू: द इन्वेंशन ऑफ इंडिया” के पुनर्विमोचन के मौके पर सोनिया गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण में देश के प्रथम प्रधानमंत्री के योगदान को याद करते हुए कहा कि नेहरू ने जिन लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाया, आज उनको चुनौती दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि ‘नेहरू ने देश की सभी लोकतांत्रिक संस्थाओ के प्रति सम्मान और उनको मजबूत बनाने की संस्कृति पैदा की जिससे लोकतंत्र मजबूत हुआ।’ सोनिया गांधी ने नेहरू के आर्थिक मॉडल और गुटनिरपेक्षता केंद्रित विदेश नीति को याद करते हुए कहा कि पंडित नेहरू ने जिन लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाया था आज उससे जुड़ी विरासत को कमतर करने की कोशिश हो रही है।

सोनिया गांधी ने मौजूदा केंद्र सरकार की विभाजनकारी नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि, “देश के बंटवारे के बाद जवाहर लाल नेहरू ने कभी नहीं सोचा था कि भारत सिर्फ हिन्दुओं को देश हो।“ उन्होंने कहा कि नेहरू सभी धर्मों के लोगों के देश वाली बात में विश्वास रखते थे इसी वजह से उन्होंने अपनी नीतियों और योजनाओं में सभी समुदायों को संरक्षण देने पर काम किया।

इस मौके पर शशि थरूर ने कहा कि, “पंडित नेहरू ने हमेशा इस विचार को आगे रखा कि देश किसी व्यक्ति से महत्वपूर्ण है और संस्थाओं का सम्मान होना चाहिए।“ नेहरू की आलोचना करने वालों को आड़े हाथ लेते हुए थरूर ने कहा कि नेहरू ने देश को आईआईटी, आईआईएम, इसरो, डीआरडीओ और कई अहम संस्थान दिए और देश के विकास की मजबूत बुनियाद डाली। लोगों को आजादी के समय के भारत की स्थिति के बारे में जानना चाहिए, उसके बाद उन्हें पता चलेगा कि नेहरू ने भारत को किस तरह से विकास के पथ पर आगे बढ़ाया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */