उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के संगम में हनुमान मंदिर के पास जन्मदिन मना रहे लड़कों पर फेंका गया बम, जांच में जुटी पुलिस

एसपी सिटी ने बताया कि तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इसके पीछे का कारण पता किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच जारी है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के संगम स्थित हनुमान मंदिर के पास जन्मदिन मना रहे लड़कों के एक ग्रुप पर दूसरे ग्रुप द्वारा बम फेंकने का मामला सामने आया है। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि यहां कुछ लड़के जन्मदिन मना रहे थे, इनमें कुछ यूनिवर्सिटी के लड़के, कुछ पूर्व छात्र हैं, कुछ नाबालिग भी थे।

एसपी सिटी ने बताया कि इस दौरान दूसरा गुट आया और इनके ऊपर बम फेंक दिया। तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। एसपी सिटी ने कहा कि इसके पीछे का कारण पता किया जा रहा है। तहरीर अभी नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच जारी है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


बताया जा रहा है कि इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री निर्भय द्विवेदी लकड़कों के साथ जन्मदिन मना रहे थे। इसी दौरान उन्हें निशाना बनाते हुए कई बम फेंके गए। निर्भय द्विवेदी बाघंबरी मठ से जुड़े हैं। बड़े हनुमान मंदिर परिसर में उनकी दुकान भी है। निर्भय ने बताया कि सोमवार शाम को वह मंदिर परिसर में थे। इस दौरान दारागंज निवासी इंटर का छात्र ईशान, सार्थक और अन्य लड़के वहां पहुंचे। ईशान का जन्मदिन था। उसने पार्टी रखी थी। मंदिर के पास नाविक संघ के कार्यालय के पीछे कुर्सी लगाकर छात्र बैठ गए।

निर्भय के मुताबिक, रात करीब साढ़े आठ बजे पांच-छह लोग बाइक से पहुंचे और उन्हें निशाना बनाते हुए बम फेंका। बम धमाके के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बम फेंकने के बाद हमलावर धमकी देते फरार हो गए। सूचना मिनले के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 05 Jul 2022, 8:33 AM
/* */