Exit Polls पर प्रियंका गांधी बोलीं- हम पूरी मेहनत से लड़े, परिणाम का कर रहे इंतजार

महिला दिवस पर लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा है कि हम पूरी मेहनत के साथ लड़े हैं। हमें अब 10 मार्च का इंतजार रहेगा।

Getty Images
Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

विधानसभा चुनाव के खत्म होते ही तमाम न्यूज चैनल्स पर अलग अलग सर्वे दिखाए गए। अलग अलग इस एग्जिट पोल पर आंकड़े भी अलग अलग ही देखने को मिले। कोई यूपी में बीजेपी और सपा के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान लगा रहा था तो कोई बीजेपी की जीत बता रहा था। ऐसा ही हाल पंजाब-उत्तराखंड का भी था। कई एग्जिट पोल पर इन राज्यों में कांग्रेस को बढ़त मिल रही थी, तो कहीं कांटे की टक्कर का भी अनुमान लगाया जा रहा था। इन सबके बीच अब पार्टी नेता भी 10 मार्च का इंतजार कर रहे हैं।

इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का भी एग्जिट पोल को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। महिला दिवस पर लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी ने एएनआई से बातचीत में कहा है कि हम पूरी मेहनत के साथ लड़े हैं। हमें अब 10 मार्च का इंतजार रहेगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia