महाराष्ट्र में रात के अंधेरे में इस तरह खेली गई ‘सियासी खेल’, जानिए पूरा घटनाक्रम  

महाराष्ट्र में शनिवार सुबह सबको चौंकाते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। महाराष्ट्र में घटे घटनाक्रम कुछ इस प्रकार है...

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

आईएएनएस

महाराष्ट्र में शनिवार सुबह सबको चौंकाते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। महाराष्ट्र में घटे घटनाक्रम कुछ इस प्रकार है :

- शुक्रवार रात लगभग 11.45 बजे अजीत पवार-बीजेपी में सौदा हुआ।

- लगभग 11.55 बजे फडणवीस ने पार्टी से बात की और शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के दावा करने से पहले शपथ ग्रहण करने का आग्रह किया।

- रात 12.30 बजे मुंबई से दिल्ली जाने के लिए तैयार राज्यपाल ने अपनी यात्रा रद्द की।

- रात 2.10 बजे राज्यपाल के सचिव को कहा गया कि तड़के 5.47 बजे राष्ट्रपति शासन हटाने का आदेश दाखिल करे और 6.30 बजे शपथ ग्रहण कराने का प्रबंध करें।

- रात 2.30 बजे सचिव ने सूचित किया कि वह दो घंटों में फाइल दाखिल कर देंगे और 7.30 बजे शपथ ग्रहण करने की उन्होंने सलाह दी।

- शुक्रवार रात 11.45 बजे से शनिवार सुबह नौ बजे तक अजीत फडणवीस के साथ रुके और शपथ ग्रहण से पहले उन्हें नहीं जाना था।


- सुबह 5.30 बजे अजीत और फडणवीस राजभवन पहुंचे।

- सुबह 5.47 बजे राष्ट्रपति शासन हटाया गया, लेकिन इसकी घोषणा नौ बजे की गई।

- सुबह 7.50 बजे राज्यपाल बी.एस. कोश्यारी ने शपथ ग्रहण शुरू कराया।

- सुबह 8.10 बजे प्रतिक्रियाएं आनी शुरू।

- सुबह 8.40 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को बधाई दी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 23 Nov 2019, 3:02 PM