IPL 2022 से पहले धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, अब इस धाकड़ खिलाड़ी के हाथ टीम की कमान

टीम ने अपने आधिकारिक बयान में लिखा, ‘महेंद्र सिंह धोनी ने फैसला किया है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने रवींद्र जडेजा को टीम का नया कप्तान चुना है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

आईपीएल 2022 से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम आईपीएल 2022 (IPL 2022) में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की नहीं बल्कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की कप्तानी में उतरेगी। बता दें, एमएस धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी है और जडेजा को कमान सौंपने का फैसला किया है।

टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी फैंस के साथ शेयर की। टीम ने अपने आधिकारिक बयान में लिखा, ‘महेंद्र सिंह धोनी ने फैसला किया है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने रवींद्र जडेजा को टीम का नया कप्तान चुना है। जडेजा साल 2012 से टीम का अहम हिस्सा है। वह हमारी टीम के तीसरे कप्तान होंगे। महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन और आगे के लिए भी टीम के साथ जुड़े रहेंगे।’

महेंद्र सिंह ने 12 सीजन में चेन्नई की कप्तानी की है। साल 2008 में जब लीग की शुरुआत हुई वह तब चेन्नई सुपर किंग्स से बतौर कप्तान जुड़े। साल 2016 औ 2017 में टीम ने लीग में हिस्सा नहीं लिया था। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को चार बार चैंपियन बनाया है। चेन्नई को इस लीग की सबसे कामयाब टीम के तौर पर जाना जाता है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */