Tokyo Olympics: पुरुष हॉकी में शानदार जीत के साथ भारत की क्वार्टर फाइनल में एंट्री, जापान को 5-3 से रौंदा

भारत ने अपने ग्रुप लीग के आखिरी मैच में जापान को 5-3 के अंतर से हराया। भारत ने 12वें मिनट में 1-0 की बढ़त बना ली, हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल दागा। इसके बाद 17वें मिनट में भारत ने दूसरा गोल दाग दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

टोक्यो ऑलिंपिक में आज खेले गए भारत की हॉकी टीम ने जापान को 5-3 से रौंद दिया है। पूल ए के अपने पांचवें मुकाबले में आज भारतीय टीम ने जापानी खिलाड़ियों के खिलाफ अपना दम दिखाया। जैसी उम्मीद थी वैसा ही हुआ। भारत ने पूरे मैच में दबदाब बनाए रखा। पहले क्वार्टर के अंत में हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया तो दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में गुरजंत ने स्कोर 2-0 कर दिया था।

तीसरे क्वार्टर में जापान ने 2-2 से गोल से बराबर कर लिया था। उसके बाद भारतीय टीम ने वापसी भी की। भारत ने तीसरे क्ववार्टर में ही तीसरा गोल दागा। वहीं चौथे और आखिरी क्वार्टर में भारत का कमाल का खेल जारी रहा। चौथे क्वार्टर में भारत ने दो गोल दागे। इसके साथी ही जापानी खिलाड़ी ने भी टक्कर देते हुए एक और गोल किया लेकिन जापनी खिलाड़ी ये मैच हार गया। समय पूरा होने तक भारत ने 5-3 से इस मैच को जीत लिया था।


आपको बता दें, मनप्रीत सिंह की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत तो शानदार अंदाज में की थी, लेकिन फिर ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मिली शर्मनाक हार ने गाड़ी पटरी से उतार दी थी। हालांकि पिछले मैच में अर्जेंटीना के खिलाफ 3-1 से मिली जीत ने टीम के लिए ऑक्सीजन का काम किया। जापन के साथ हुए मैच में जीत के साथ ही भारतीय पुरूष हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia