Navjivan

बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा पूरे दिन के लिए स्थगित, IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार
अभिनेता प्रकाश राज का दावा, बेंगलुरु में मतदाता सूची से उनका नाम हटा दिया गया

अभिनेता प्रकाश राज ने मंगलवार को दावा किया कि बेंगलुरु में जारी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से उनका नाम हटा दिया गया है। अभिनेता ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर साझा किये गए एक वीडियो में दावा किया कि वह उन 65 लाख मतदाताओं में से एक हैं, जिनका मताधिकार एसआईआर के बाद खत्म कर दिया गया है।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने कहा, ‘‘मैं आपके साथ एक मजाक साझा करना चाहता हूं। मैं उन 65 लाख मतदाताओं में से एक हूं, जिनका मताधिकार एसआईआर के बाद बेंगलुरु निर्वाचन क्षेत्र से हटा दिया गया है। अच्छा मजाक है, है ना? मेरा जन्म इसी निर्वाचन क्षेत्र में हुआ था। मैं इसी निर्वाचन क्षेत्र में रहा हूं, मेरी स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई यहीं हुई और थिएटर का काम भी यहीं सीखा। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैंने इसी निर्वाचन क्षेत्र से संसदीय चुनाव भी लड़ा था।’’

प्रकाश राज ने कहा, ‘‘खैर, अच्छा मजाक है। चलिए, शुरू करते हैं। मुझे देखने दीजिए कि क्या प्रक्रिया है। अपना मतदाता पहचान पत्र वापस पाने के लिए क्या-क्या कागज दिखाना पड़ेगा?’’ केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए अभिनेता ने कहा, ‘‘ठीक है, तो खेल शुरू हो गया है। लेकिन दोस्त, एक छोटी सी बात कहूं- हो सकता है कि आप अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करके उन कुछ नागरिकों को वोट देने के अधिकार से वंचित कर दें जो शायद आपको न चुनें। लेकिन क्या आप हमें... आपको सत्ता से हटाने से रोक सकते हैं? बस पूछ रहा हूं। बाय।’’

वहीं निर्वाचन आयोग के अधिकारियों की ओर से उनके दावे पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, खबरों के मुताबिक, उनका नाम बेंगलोर सेंट्रल के शांतिनगर निर्वाचन क्षेत्र की एएसडीडीओ (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लिकेट और अन्य) सूची में है और इसका कारण ‘‘स्थायी रूप से कहीं और बस जाना’’ बताया गया है।

तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी को राहत : उच्च न्यायालय ने 31 अगस्त तक गिरफ्तारी पर रोक बढ़ाई

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ लंबित तीन आपराधिक कार्यवाहियों में उन्हें गिरफ्तारी से दी गई अंतरिम राहत मंगलवार को 31 अगस्त तक बढ़ा दी।

अदालत ने बनर्जी के खिलाफ दर्ज तीन प्राथमिकियों को रद्द करने संबंधी उनकी याचिका पर अपना अंतिम आदेश पारित करने के लिए 25 अगस्त की तारीख निर्धारित की है।

न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने डायमंड हार्बर के सांसद को दी गई अंतरिम राहत 31 अगस्त तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, बढ़ा दी।

अदालत ने शिकायतकर्ता की इस दलील को स्वीकार करने से मना कर दिया कि बनर्जी ‘‘अत्यधिक प्रभावशाली’’ हैं और उन्हें अंतरिम राहत देने से जांच एवं मुकदमा प्रभावित होगा।

अदालत ने कहा कि सत्तारूढ़ व्यवस्था में बदलाव के बाद पश्चिम बंगाल में स्थिति बदल गई है।

दीपके ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने झारखंड में छात्र प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज की मंगलवार को निंदा की और छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के प्रति एकजुटता प्रकट की।

कॉजपा ने एक बयान में बताया कि दीपके ने वीडियो कॉल पर अस्पताल में भर्ती महतो से बात की थी। संगठन का दावा है कि पुलिस की कार्रवाई से पहले महतो नौ दिन की भूख हड़ताल पर थे और कथित लाठीचार्ज के बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी।

कॉजपा ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान चोट लगने और सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद महतो को अस्पताल में भर्ती कराया गया और सांस लेने में मदद के लिए ऑक्सीजन दिया गया। आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई का निशाना शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्र थे।

कॉजपा ने कहा कि वीडियो कॉल के दौरान महतो ने पुलिस की कार्रवाई और उन हालात के बारे में बताया जिनकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को मंगलवार सुबह हुगली में पुलिस ने हिरासत में लिया और कई घंटे की पूछताछ के बाद दोपहर में औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के आरोप से जुड़े मामले में हुई है।

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम के दोषी पाए गए

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा सुनाई गई है। मंगलवार को सीरिया की एक अदालत ने सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर असद और उनके छोटे भाई को मौत की सज़ा सुनाई। यह सज़ा उन्हें सीरिया के 14 साल लंबे संघर्ष के दौरान मानवता के ख़िलाफ़ अपराधों और युद्ध अपराधों के लिए सुनाई गई है।इस संघर्ष में लगभग पांच लाख लोग मारे गए थे। इसी मामले में असद के ममेरे भाई आतिफ़ नजीब को भी मौत की सज़ा सुनाई गई। नजीब पर दक्षिणी प्रांत दारा में कार्रवाई का नेतृत्व करने का आरोप था, जिसके कारण विद्रोह हुआ और बाद में गृह युद्ध छिड़ गया।

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर ने AAP के 8 विधायकों को सदन से बाहर करवा दिया

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर ने आम आदमी पार्टी (AAP) के 8 विधायकों को सदन से बाहर करवा दिया, क्योंकि उन्होंने कथित चावल घोटाले का मुद्दा उठाया और उस पर चर्चा की मांग की थी।

स्पीकर ने विपक्ष के व्यवहार को 'अनुचित' बताया और कहा कि सदन में ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।

#WATCH | Delhi Assembly Speaker marshalled out 8 AAP MLAs after they raised the issue of alleged rice scam and demanded a discussion on the issue

The Speaker termed the Opposition’s conduct 'inappropriate' and said such behaviour was unacceptable in the House.

Minister… pic.twitter.com/9rWpQmE3v1
— ANI (@ANI) August 11, 2026

पीओके प्रदर्शन: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की फायर‍िंग में ब्रिटिश नागरिक की मौत

पाकिस्तान कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए प्रदर्शनों के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की फायर‍िंग में एक ब्रिटिश नागरिक की मौत हो गई। यह जानकारी मीडिया रिपोर्टों में सामने आई है।

ब्रिटिश अखबार द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के पीटरबरो शहर के रहने वाले 50 वर्षीय मोहम्मद अख्तर की 9 जून को मौत हो गई थी। उनके परिजनों का कहना है कि आर्थिक और चुनाव सुधारों की मांग को लेकर हुए प्रदर्शनों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की ओर से की गई गोलीबारी के दौरान उन्हें गोली लगी थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक अन्य ब्रिटिश नागरिक दो महीने से अधिक समय से पीओके की एक जेल में बंद है। परिवार की ओर से ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय की मदद से उनकी रिहाई की कोशिशों के बावजूद अब तक उन्हें रिहा नहीं किया गया है।

इन मामलों से पता चलता है कि पीओके में हुए हिंसक घटनाक्रमों का असर उन ब्रिटिश नागरिकों पर भी पड़ा है, जिनके पारिवारिक संबंध इस क्षेत्र से जुड़े हैं। हाल के वर्षों में यह हिंसा पाकिस्तानी अधिकारियों के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक मानी जा रही है और इसमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

कुल्लू: ज़िले में ज़ोरदार बारिश से 56 सड़कें बंद और 5 ट्रांसफ़ॉर्मर प्रभावित हुए।

VIDEO | Kullu: 56 roads closed, 5 transformers affected as rain batters district.

Kullu ADM Surjeet Singh Rathore says, “There has been some rainfall in Kullu district during the night, due to which some damage has occurred, but so far, there is no information about any major… pic.twitter.com/CmpbZhzS9K
— Press Trust of India (@PTI_News) August 11, 2026

अमित शाह सदन में आओ, हंगामे के बीच लोकसभा पूरे दिन के लिए स्थगित

अमित शाह के सदन में आने और बयान देने की मांग के बीच लोकसभाकी कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई

देश के मन में जो सवाल हैं, वो विपक्ष के माध्यम से सदन में पूछे जा रहे हैं, लेकिन सत्ता पक्ष के लोग जवाब देने से कन्नी काट रहे हैं- पवन खेड़ा

देश के मन में जो सवाल हैं, वो विपक्ष के माध्यम से सदन में पूछे जा रहे हैं, लेकिन सत्ता पक्ष के लोग जवाब देने से कन्नी काट रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर ट्रस्ट का गठन कर, उसमें अपने चहेते लोगों को भरा। ऐसे में अगर 'चढ़ावा चोरी' होती है, तो प्रधानमंत्री से सवाल पूछे… pic.twitter.com/s2tfsRsKgy
— Congress (@INCIndia) August 11, 2026

सरकार नहीं चाहती कि सदन चले। मैंने कई बार कहा है कि ऐसी कोई भी कार्रवाई ग़ैर-क़ानूनी है- कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद

कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि काफ़ी समय हो गया है जब हमने केंद्रीय गृह मंत्री को (सदन में) देखा है। छात्रों के साथ ज़्यादतियां हुईं। एक नियम रहा है कि ऐसे मामलों में संबंधित मंत्री सदन में आकर बयान देते हैं। सरकार नहीं चाहती कि सदन चले। मैंने कई बार कहा है कि ऐसी कोई भी कार्रवाई ग़ैर-क़ानूनी है।

सदन में डोनेशन की चोरी पर चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि यह हमारी भारतीय संस्कृति और हमारी आस्था से जुड़ा मुद्दा है-डिंपल यादव

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सदन में डोनेशन की चोरी पर चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि यह हमारी भारतीय संस्कृति और हमारी आस्था से जुड़ा मुद्दा है। 20 जुलाई को बच्चों के साथ बेरहमी से बर्ताव किया गया और आज एक RTI रिपोर्ट आई है कि लगभग 10 बच्चे पैलेट गन का शिकार हुए हैं... हम चाहते हैं कि सरकार बात करे क्योंकि देश में आज युवाओं और बच्चों की हालत ठीक नहीं है..."

झारखंड में पुलिस की कार्रवाई पर कहा कि, "कोई भी चुप नहीं है। यह बहुत निंदनीय घटना है। हम अपनी सरकार से कहना चाहेंगे कि उन्हें जाकर बच्चों की मांगें पूरी करनी चाहिए। बच्चे कोई बड़ी मांग नहीं कर रहे हैं, लेकिन वे जो भी मांगें कर रहे हैं, उन्हें सुना जाना चाहिए।"

#WATCH | Delhi: Samajwadi Party MP Dimple Yadav says, "There should be a discussion on donation theft inside the House, because it was an issue related to our Indian civilisation and our faith. On the 20th July, children were brutally treated, and today an RTI report has come out… https://t.co/TFzyQoNzln pic.twitter.com/3r2HSp0qCq
— ANI (@ANI) August 11, 2026

महुआ मोइत्रा का सरकार पर हमला, बोलीं- विपक्ष को बांटने की कोशिश, अमित शाह से छात्रों पर लाठीचार्ज पर स्पष्ट बयान की मांग

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि आपने विपक्ष को बांटने की सरकार की हालिया कोशिश देखी है। एकजुट विपक्ष पहले दिन से ही गृह मंत्री अमित शाह से इस बात पर खास बयान की मांग कर रहा है कि ये ज़्यादतियां क्यों हुईं, पेलेट गन और आंसू गैस का इस्तेमाल क्यों किया गया, और प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से बल का प्रयोग क्यों किया गया; साथ ही हम राम मंदिर पर भी चर्चा चाहते थे। अब, तीन हफ़्ते तक सत्र के बर्बाद होने के बाद सरकार चालाकी से यह कह रही है कि अमित शाह सदन में तो आएंगे, लेकिन बयान देने के लिए नहीं, बल्कि हमें लेक्चर देने के लिए। वह हमें लेक्चर देने आएंगे... हमें खेद है, लेकिन यह हमें मंज़ूर नहीं है। हम इस बात पर स्पष्ट बयान चाहते हैं कि इन ज़्यादतियों का आदेश किसने दिया और इस पर क्या कार्रवाई की गई है, और हम 'चंदा चोरी' यानी राम मंदिर के चंदे के मामले पर भी बहस चाहते हैं।"

हिमाचल: लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे पर ट्रैफिक बाधित

VIDEO | Himachal: Traffic comes to a halt on Mandi-Kullu highway due to landslide.

(Source: Himachal Police)

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/aYLcSt2YAi
— Press Trust of India (@PTI_News) August 11, 2026

संसद मानसून सत्र: राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया

VIDEO | Parliament Monsoon Session: Opposition MPs protest inside Parliament premises over the Ram Mandir donation row.

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/ii4ZSvf6Zi
— Press Trust of India (@PTI_News) August 11, 2026

झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही बीजेपी: कांग्रेस

कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चे के लोगों को ट्रकों में भरकर झारखंड भेजा जा रहा है और राज्य में चल रहे छात्रों के ‘अहिंसक आंदोलन’ को अलग रंग देने का प्रयास किया जा रहा है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो जारी कर यह आरोप लगाया।

वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि झारखंड के आंदोलन में ‘‘फर्जी भीड़’’ भेजकर उसे बड़ा दिखाने की कोशिश की जा रही है, ताकि केंद्र सरकार के खिलाफ पैदा हुए जन आक्रोश को कमतर किया जा सके।

नरेंद्र मोदी और अमित शाह की ओछी राजनीति का एक और नमूना देखिए। पश्चिम बंगाल से ट्रकों में भर कर भाजयुमो के कुछ लड़कों को झारखण्ड भेजा जा रहा है और वहाँ चल रहे छात्रों के अहिंसक आंदोलन को अलग रंग देने का प्रयास हो रहा है।

इन्हे लगता है कि अगर झारखण्ड के आंदोलन में फ़र्ज़ी भीड़… pic.twitter.com/NGwytqJzlx
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) August 11, 2026

चंदा चोरी और छात्रों पर लाठी चार्ज को लेकर संसद में हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

अयोध्या राम मंदिर कथित चंदा चोरी और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज को लेकर संसद में हंगामा हो रहा है। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्षी दल गृहमंत्री अमित शाह से इन मुद्दों पर जवाब मांग रहे हैं।

Lok Sabha proceedings adjourned till 2 PM amid continuous protest by opposition pic.twitter.com/79O4ib1YFa
— Press Trust of India (@PTI_News) August 11, 2026

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, इंडियन मुजाहिदीन-अल कायदा समेत 19 आतंकियों के पोस्टर

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के आयोजन से पहले आतंकवादी खतरों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने पूरी राजधानी में हाई अलर्ट जारी किया है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने शहर के प्रमुख स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और व्यस्त बाजारों में 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों के पोस्टर लगाए हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी इन पोस्टरों में इंडियन मुजाहिदीन, अल-कायदा और अलग-अलग खालिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़े खतरनाक संदिग्धों की तस्वीरें और डिटेल्स शामिल हैं।

पोस्टरों में इंडियन मुजाहिदीन के रियाज भटकल और शबांदरी मोहम्मद इकबाल उर्फ इकबाल भटकल, अल-कायदा से जुड़े मोहम्मद शर्जील अख्तर, अबू सुफियान और सैयद मोहम्मद अर्शियान दिखाई दे रहे हैं। मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों की लिस्ट में 'खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स' के रंजीत सिंह उर्फ नीता, परमजीत सिंह पम्मा, 'खालिस्तान टाइगर फोर्स' के अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला और 'बब्बर खालसा इंटरनेशनल' (BKI) के हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा, वधावा सिंह बब्बर व गुरमीत सिंह बग्गा जैसे प्रमुख नाम प्रमुखता से शामिल हैं।

सतारा: पुणे-सातारा हाईवे पर हादसा, 4 की मौत; 2 गंभीर

महाराष्ट्र के सतारा जिले में पुणे-सतारा हाईवे पर शिरवल के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टाटा नेक्सॉन कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सामने से आ रहे आयशर ट्रक से जा टकराई। हादसे में मावल और तलेगांव दाभाड़े इलाके के 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इसमें 20 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर केंद्रीय गृह मंत्री से बयान की मांग की गई है।

Congress MP Manickam Tagore gives Adjournment Motion Notice in Lok Sabha to demand for a statement by the Union Home Minister on the Police action during the student protest at Jantar Mantar, New Delhi, on 20 July 2026. pic.twitter.com/P2qDBje5ao
— ANI (@ANI) August 11, 2026

पालघर में भूकंप के लगातार 2 झटके

महाराष्ट्र के पालघर जिले के जवाहर विक्रमगढ़ इलाके में भूकंप के लगातार 2 झटके महसूस किए गए. 3.2 और 3.4 रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटके लगे। लोगों में डर का माहौल है तो प्रशासन ने अलर्ट रहने की अपील की।

देवघर, झारखंड: सावन शिवरात्रि के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

#WATCH | Deoghar, Jharkhand: Devotees throng the Baba Baidyanath Temple to offer prayers on the occasion of Sawan Shivratri. pic.twitter.com/MruQlwTFgC
— ANI (@ANI) August 11, 2026

अबतक की बड़ी खबरें

कोलंबिया में 7.4 के भूकंप ने मचाई भयंकर तबाही; अब तक 132 मौतें

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 570 लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप से 1,575 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और दर्जनों घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं। 61 इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। कई लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। पश्चिमी कोलंबिया के प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

दिल्ली से राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट

देश के बड़े हिस्से में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम बुलेटिन के मुताबिक पूर्वी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर के कई राज्य, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है।

पटना में स्कूल से घर लौटते समय दसवीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक के पास मिले बस्ता और स्कूल ड्रेस
बिहार की राजधानी पटना में स्कूल से घर लौटते समय कक्षा दसवीं की एक छात्रा लापता हो गई और उसकी स्कूल ड्रेस और बस्ता रेलवे लाइन के पास मिले हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पटना के खगौल क्षेत्र स्थित केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा को सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद उसकी एक सहेली के साथ देखा गया था।

उन्होंने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी इसकी पुष्टि हुई है।

दानापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें सूचना मिली कि रेलवे लाइन पर एक लड़की की स्कूल ड्रेस और बस्ता पड़ा हुआ है। इसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने वहां यातायात जाम कर दिया, जिसे पुलिस ने हटवाया।’’

उन्होंने बताया कि छात्रा की तलाश में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की भी मदद ली जा रही है।

कुमार ने बताया कि पुलिस मोबाइल फोन नंबर और कॉल विवरण रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच कर रही है। इसके साथ ही किसी संदिग्ध या बाहरी नंबर की भी पड़ताल की जा रही है।

उन्होंने कहा कि छात्रा की तलाश के लिए घटनास्थल पर श्वान दस्ते को भी लगाया गया है।

एसडीपीओ ने कहा, ‘‘हम सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रहे हैं।’’

तमिलनाडु विधानसभा में NEET खत्म करने का प्रस्ताव पास, 12वीं के अंकों से मेडिकल दाखिले की मांग
तमिलनाडु विधानसभा ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पास किया, जिसमें केंद्र सरकार से अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए 'नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट' को खत्म करने की मांग की गई। इस प्रस्ताव के जरिए राज्य ने इस सेंट्रलाइज्ड एंट्रेंस एग्जाम के प्रति अपने लंबे समय से चले आ रहे विरोध को फिर से दोहराया।

इस दौरान सदन में तीखी बहस देखने को मिली और बीजेपी विधायक एम. भोजराजन ने प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए वोटिंग से ठीक पहले सदन से वॉकआउट कर दिया।

राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण मंत्री केजी अरुणराज ने सदन के पटल पर नीट विरोधी प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह मेडिकल प्रवेश की इस केंद्रीकृत व्यवस्था को तुरंत समाप्त करे। सरकार ने अपने प्रस्ताव में नीट को खत्म करने के मुख्य कारण गिनाए, जिनमें परीक्षा के आयोजन में सामने आई कथित अनियमितताएं, महंगी कोचिंग सेंटरों का तेजी से बढ़ता कारोबार और सबसे दुखद, छात्रों द्वारा की जा रही आत्महत्याएं शामिल थीं।

मंत्री अरुणराज ने मांग की है कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम 2019, राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग अधिनियम 2020 और राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग अधिनियम 2020 सहित अन्य प्रासंगिक केंद्रीय कानूनों में जरूरी संशोधन करे। सरकार की स्पष्ट मांग है कि पुरानी व्यवस्था को बहाल किया जाए, ताकि तमिलनाडु फिर से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर छात्रों को मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश दे सके।

प्रस्ताव में इस बात का जिक्र किया गया है कि नीट परीक्षा सामाजिक न्याय और समानता के मूल सिद्धांतों के बिल्कुल खिलाफ है और यह मेडिकल शिक्षा के मामलों में राज्यों के अधिकारों को भी प्रभावित करती है। तर्क दिया गया कि यह परीक्षा ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के छात्रों पर असमान रूप से बुरा असर डाल रही है। विशेषकर उन छात्रों पर जिन्होंने तमिल माध्यम से पढ़ाई की है और जिनके पास महंगी प्राइवेट कोचिंग लेने के साधन नहीं हैं। राज्य सरकार ने आरोप लगाया कि इस प्रणाली ने छात्रों का ध्यान नियमित स्कूली पाठ्यक्रम से हटाकर केवल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी तक सीमित कर दिया है, जिससे कोचिंग सेंटरों को भारी फीस वसूलने का मौका मिल रहा है।

तमिलनाडु पहले भी नीट से छूट पाने की कोशिश कर चुका है। वर्ष 2021 में जब डीएमके सत्ता में आई थी, तब भी विधानसभा ने एक विधेयक पारित किया था। हालांकि, उस विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए सुरक्षित रख लिया गया था और उसे राष्ट्रपति की स्वीकृति नहीं मिल सकी थी। अब इस नए प्रस्ताव के जरिए राज्य ने अपनी मांग फिर से दोहराई है।

सदन में दूसरा विशेष प्रस्ताव एफसीआरए 2026 कानून से जुड़ा था। मंत्री राजमोहन ने इस प्रस्ताव को लेकर कहा, "विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) साल 2010 से ही लागू है। इस कानून का मुख्य उद्देश्य भारत में आने वाले विदेशी फंड को रेगुलेट करना है ताकि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था और संप्रभुता पर कोई प्रभाव न पड़े।"

उन्होंने सदन को जानकारी दी कि केंद्र ने संसद में एफसीआरए 2026 संशोधन विधेयक पेश किया है। इसी सिलसिले में बीते कल ही अल्पसंख्यक समुदायों के नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। नेताओं ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि वे केंद्र पर इस संशोधन बिल को वापस लेने का दबाव बनाएं, क्योंकि इसका असर शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और अन्य संगठनों पर पड़ सकता है।

मंत्री राजमोहन ने स्पष्ट किया कि तमिलनाडु सरकार को इन संशोधनों के जरिए केंद्र सरकार को मिलने वाली अतिरिक्त शक्तियों पर सख्त आपत्ति है। राज्य सरकार यह मानती है कि विदेशी चंदे का विनियमन होना चाहिए, लेकिन यह संविधान और कानून के दायरे में होना चाहिए। प्रस्ताव में कहा गया है कि एफसीआरए से जुड़ा कोई भी नया ढांचा ऐसा होना चाहिए जो न्याय, वैध संपत्तियों की सुरक्षा और सबसे बढ़कर संघवाद के सिद्धांतों का मजबूती से सम्मान करे। इसलिए, तमिलनाडु विधानसभा सर्वसम्मति से केंद्र सरकार से इस संशोधन विधेयक को वापस लेने का आग्रह करती है।

परीक्षा और राम मंदिर पर संसद में चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, प्रियंका गांधी ने NDA पर कसा तंज
संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को ‘चढ़ावा चोरी’ के आरोप और झारखंड में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव और राम गोपाल यादव ने सरकार पर सवाल उठाए, जबकि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और गौरव गोगोई ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्र सरकार को घेरा।

परीक्षा और राम मंदिर पर संसद में चर्चा की मांग

सपा सांसद अखिलेश यादव ने परीक्षा और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों को एक-दूसरे से जोड़ते हुए कहा कि दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग अंडरग्राउंड रहकर और बिना रजिस्ट्रेशन के काम कर रहे हैं, वे किसी न किसी तरीके से अपनी गतिविधियां जारी रखना चाहते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर शिक्षा और परीक्षाओं के जरिए काम नहीं बन रहा है तो अयोध्या के जरिए काम करने की कोशिश की जा रही है।

अखिलेश यादव ने साजिशों और फोन कॉल्स का भी जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में कॉल किए गए तो क्या सरकार को इसकी जानकारी नहीं थी। अयोध्या आने वाले छात्रों और युवाओं का डेटा किसी नेटवर्क के जरिए इकट्ठा किए जाने की बात सामने आ रही है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में सरकार इसका क्या इस्तेमाल कर सकती है, यह स्पष्ट नहीं है। परीक्षा और राम मंदिर से जुड़े दोनों मुद्दों का स्रोत एक ही है और दोनों पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।

झारखंड के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने बातचीत को समाधान का रास्ता बताया। उन्होंने कहा कि बातचीत ही आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका है और सरकार को छात्रों के साथ लगातार संवाद करना चाहिए। उनके मुताबिक मुख्यमंत्री और राज्य सरकार भी छात्रों से बातचीत के लिए तैयार होने की बात कह चुकी है।

VIDEO | Delhi: On Parliament proceedings, Samajwadi Party MP Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) says, “Exam and Ram Temple issue are connected to each other. The source of both issues is the same; both are being operated from the same place. Therefore, there should be a debate on… pic.twitter.com/7dzQwFyv72
— Press Trust of India (@PTI_News) August 11, 2026

अमित शाह को सदन में आकर बयान देना चाहिए- प्रियंका गांधी

इस बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में बीजेपी सांसदों के विरोध-प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहली बार देखा है कि सत्ताधारी पार्टी के सांसद खुद विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि कम से कम विपक्ष ने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर तो किया। उन्होंने मांग की कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सदन में आकर बयान देना चाहिए।

VIDEO | Parliament Monsoon Session: Congress MP Priyanka Gandhi Vadra, on the NDA protest, says, "For the first time, I have seen ruling party MPs protesting. We have forced them to do so. Now they should come forward and make a statement."

(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/p69GaoP6TP
— Press Trust of India (@PTI_News) August 11, 2026

अमित शाह कहां थे, उन्होंने चर्चा में हिस्सा क्यों नहीं लिया- गौरव गोगोई

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भी बीजेपी के विरोध-प्रदर्शन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मुद्दे पर सदन में दो दिन चर्चा हुई, जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपनी बात रखी और सरकार की ओर से भी कई वक्तव्य दिए गए। गोगोई ने सवाल किया कि उस दौरान अमित शाह कहां थे और उन्होंने चर्चा में हिस्सा क्यों नहीं लिया।

गोगोई ने कहा कि विपक्ष पिछले 15 दिनों से केंद्रीय गृह मंत्री के सदन में आने और जवाब देने की मांग कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब चर्चा हुई तब अमित शाह अनुपस्थित रहे और अब सदन के अंतिम समय में चर्चा की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि संसद किसी एक पक्ष की ‘पाठशाला’ या ‘कार्यशाला’ नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का मंच है।

डिंपल यादव ने सरकार से मांगा जवाब

वहीं, समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने संसद में दोनों मुद्दों पर चर्चा की मांग की। उन्होंने कहा कि ‘चढ़ावा चोरी’ का मामला भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ा है, इसलिए इस पर सदन के भीतर चर्चा होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने 20 जुलाई को छात्रों के साथ हुई बर्बरता का मुद्दा भी उठाया।

डिंपल यादव ने दावा किया कि एक आरटीआई रिपोर्ट में करीब 10 बच्चों के पैलेट गन से घायल होने की बात सामने आई है, जबकि सरकार की ओर से पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं किए जाने का दावा किया गया था। अगर आरटीआई के जरिए अलग जानकारी सामने आई है तो इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

डिंपल ने आरोप लगाया कि युवाओं और बच्चों की स्थिति चिंताजनक है और सरकार को दोनों मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

VIDEO | Parliament Monsoon Session: Samajwadi Party MP Dimple Yadav, says, "We were demanding that a discussion be held inside the House on the issue of the alleged theft of donations, because it is an issue connected with our Indian civilisation and our faith. Similarly, the… pic.twitter.com/MuByCap6XQ
— Press Trust of India (@PTI_News) August 11, 2026

‘चढ़ावा चोरी’ आस्था का विषय- राम गोपाल यादव

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सांसद राम गोपाल यादव ने ‘चढ़ावा चोरी’ के मामले को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा बताया। उन्होंने दावा किया कि विदेशों से बड़ी रकम भेजे जाने की बात सामने आई है, लेकिन उसका हिसाब स्पष्ट नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि सोना-चांदी कहां गया और उसका रिकॉर्ड कहां है। राम गोपाल यादव ने कहा कि यह लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है और विपक्ष इस मुद्दे को छोड़ नहीं सकता।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी में फिर जोरदार तेजी, गोल्ड ₹2,338 तो सिल्वर ₹5,132 तक उछली, जानें ताजा भाव
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर मंगलवार को घरेलू कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों पर साफ दिखाई दिया। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में जोरदार खरीदारी हुई। सोने की कीमत में एक समय 2,000 रुपये से ज्यादा, जबकि चांदी में 5,000 रुपये से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि कारोबार आगे बढ़ने के साथ दोनों धातुओं की तेजी कुछ कम हुई और बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा।

सोना ₹1.55 लाख के पार पहुंचा

अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना सोमवार के 1,53,099 रुपये प्रति 10 ग्राम के पिछले बंद भाव के मुकाबले मंगलवार को 1,600 रुपये यानी 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,54,699 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान सोने की तेजी और बढ़ी और यह 2,338 रुपये यानी 1.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,55,437 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

हालांकि खबर लिखे जाने तक सोने की तेजी कुछ कम हो चुकी थी। उस समय पीली धातु 895 रुपये यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,53,994 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी।

चांदी में भी 2% से ज्यादा उछाल

चांदी में भी मंगलवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी देखने को मिली। सितंबर डिलीवरी वाली चांदी अपने पिछले बंद भाव 2,36,867 रुपये प्रति किलोग्राम से 3,132 रुपये यानी 1.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,39,999 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली।

कारोबार के दौरान चांदी की तेजी और बढ़ी। इसने 5,132 रुपये यानी 2.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,41,999 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्रा-डे हाई छुआ। हालांकि खबर लिखे जाने तक तेजी टिक नहीं सकी और चांदी 371 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,36,496 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई।

अमेरिका-ईरान तनाव और डॉलर का असर

सोने और चांदी की कीमतों पर इस समय वैश्विक व्यापक आर्थिक बदलावों, भू-राजनीतिक जोखिमों और घरेलू मांग में बदलाव का सीधा असर पड़ रहा है। अमेरिका की उदार मौद्रिक नीति की उम्मीदों से सोने को नई मजबूती मिली है। वहीं, डॉलर के कमजोर होने से सोने की मांग को भी सहारा मिला है।

चांदी में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं ने भी कीमतों को समर्थन दिया है। हालांकि मुद्रास्फीति के आंकड़ों और केंद्रीय बैंकों के संकेतों को लेकर बाजार अभी भी संवेदनशील बना हुआ है। यही वजह है कि आने वाले दिनों में कीमती धातुओं की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सोने की ऊंची कीमतों का असर व्यापक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है और इन सभी कारकों का असर आगे बाजार की दिशा पर दिखाई देगा।