नवजीवन बुलेटिन: पूर्व PM राजीव गांधी की जयंती पर राहुल गांधी ने लिखा भावुक पोस्ट और नहीं थम रहा कोरोना का कहर

आज पूर्व पीएम राजीव गांधी की 76वीं जयंती है। राहुल गांधी ने इस मौके पर उन्हें याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने राजीव गांधी को अपने समय से बहुत आगे सोचने वाला व्यक्ति बताया है।

user

नवजीवन डेस्क

आज पूर्व पीएम राजीव गांधी की 76वीं जयंती है। राहुल गांधी ने इस मौके पर उन्हें याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने राजीव गांधी को अपने समय से बहुत आगे सोचने वाला व्यक्ति बताया है। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा कि राजीव गांधी अपने समय से आगे की सोच रखने वाले महान व्यक्तित्व थे। राहुल ने आगे लिखा कि सबसे खास बात ये थी कि वह एक दयालु और प्यार करने वाले इंसान थे। उन्हें पिता के रूप में पाकर मैं भाग्यशाली मैं महसूस करता हूं।

देश में लगातार कोरोना वयारस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 69,652 मामले सामने आए हैं और 977 लोगों की मौत हो गई। देश में इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28 लाख के पार पहुंच गई है। देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 28,36,926 हो गई है। इनमें 6,86,395 मामले सक्रिय हैं। वहीं, 20,96,665 लोगों को अब तक इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।

उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को सुबह 45 यात्रियों को ले जा रही एक बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेसक्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे में 30 लोग घायल हो गए हैं। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। घायल यात्रियों को सैफई के पीजीआई में भर्ती कराया गया है। वहीं, 14 घायलों को प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 16 लोगों को पीजीआई में भर्ती किया गया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो गया है। कानून व्यवस्था के सवाल पर समाजवादी पार्टी आज विधानसभा पर प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यत्र नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में विधायक और विधान परिषद सदस्य प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे समाजवादियों का आरोप है कि बीजेपी सरकार कोरोना की आड़ में लूटपाट कर रही है। पूरे प्रदेश में जंगलराज चरम पर है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */