नवजीवन बुलेटिन: शेयर बाजार को ले डूबा कोरोना वायरस! दिल्ली पुलिस ने PFI अध्यक्ष और सेक्रेटरी को किया गिरफ्तार

शेयर बाजार के खुलने के बाद से ही लगातार गिरावट जारी है। सेंसेक्स में 2500 अंक से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। वहीं, निफ्टी 700 अंक से ज्यादा नीचे है। शेयरों में गिरावट की वजह से बाजार में खलबली मच हुई है।

user

नवजीवन डेस्क

शेयर बाजार के खुलने के बाद से ही लगातार गिरावट जारी है। सेंसेक्स में 2500 अंक से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। वहीं, निफ्टी 700 अंक से ज्यादा नीचे है। शेयरों में गिरावट की वजह से बाजार में खलबली मच हुई है। इसके पीछे कोरोना वायरस और अंतराष्ट्रीय बाजार बताया जा रहा है।

आरजेडी ने राज्यसभा उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया है। आरजेडी ने प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। इस बात की घोषणा गुरुवार सुबह आरजेडी ने पटना में की। आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया।

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप से अमेरिका की सभी यात्राओं पर 30 दिन के लिए बैन लगा दिया है। अमेरिका ने यह फैसला WHO द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित किए जाने के बाद लिया है। कोरोना को महामारी घोषित करते हुए WHO ने कहा कि इस वायरस से अब तक दुनिया भर में 4300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, इसलिए इसे महामारी किया गया है।

दिल्ली दंगों की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष परवेज और सेक्रेटरी इलियास को गिरफ्तार किया है। खबरों में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने परवेज और इलियास को कथित पीएफआई-शाहीन बाग लिंक के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। दोनों पर दिल्ली हिंसा भड़काने के भी आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia