वीडियो: खतरे की घंटी! तो क्या खत्म हो जाएंगे अफ्रीका के ग्लेशियर, इन आपदाओं का सामना करेंगे करोड़ों लोग?

एक रिपोर्ट में पता चला है कि जलवायु परिवर्तन के कारण अफ्रीका महाद्वीप के दुर्लभ ग्लेशियर अगले दो दशक में लुप्त हो सकते हैं। जिससे जनजीवन पर खतरा बढ़ता दिख रहा है।

user

नवजीवन डेस्क

दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन को लेकर काफी चिंता जताई जा रही है। इन सबके बीच एक और रिपोर्ट में हैरान करने वाली बात सामने आई है। दरअसल, पता चला है कि जलवायु परिवर्तन के कारण अफ्रीका महाद्वीप के दुर्लभ ग्लेशियर अगले दो दशक में लुप्त हो सकते हैं। जिससे जनजीवन पर खतरा बढ़ता दिख रहा है।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन और अन्य एजेंसियों की रिपोर्ट में आगाह किया गया है कि महाद्वीप के वैश्विक औसत से अधिक तेजी से गर्म होने के कारण अफ्रीका की 1.3 अरब आबादी अत्यंत नाजुक स्थिति में होगी, जबकि अफ्रीका के 54 देश 4 प्रतिशत से कम वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia