‘पहला नशा, पहला खुमार’: 10 साल की उम्र में आमिर खान को हुआ था पहला प्यार

अभिनेता आमिर खान ने कहा कि मानिए या न मानिए, मैं जब 10 साल का था, तभी मुझे पहली बार किसी लड़की से प्यार हुआ था। उन्होंने कहा कि यह बात कम लोग ही जानते हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

IANS

google_preferred_badge

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने प्रशंसकों को अपने 'पहला नशा' के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें 10 साल की उम्र में पहला प्यार हुआ था लेकिन यह 'एकतरफा' था। आमिर ने वेलेंटाइन डे पर अपनी फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' के रोमांटिक गीत 'पहला नशा' सुना। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो साझा किया।

आमिर ने कहा, "मानिये या न मानिये, मैं 10 साल का था जब मुझे पहली बार किसी लड़की से प्यार हुआ था। ये बात कम लोग जानते हैं। मैंने टेनिस क्लब ज्वाइन किया था। वहां पर एक लड़की थी जिसे देखकर मैं अवाक रह गया था। जब मैंने पहली बार देखा तो वो मेरा 'पहला नशा' था।"

उन्होंने कहा, "उसे देखते ही मैं पूरी तरह उसके प्यार में पड़ गया था। दिन रात उसी के बारे में सोचता था। मेरी हिम्मत कभी नहीं हुई कि मैं उसे अपनी भावना के बारे में बताऊं। मैं बहुत छोटा था, वो भी उसी उम्र की थी और बहुत ही ज्यादा खूबसूरत थी।"

उन्होंने कहा, "इस चक्कर में मेरी टेनिस काफी सुधर गई। मैं खूब अभ्यास करता था। पहले आता था और सबसे बाद में जाता था, मैं उसको प्रभावित करना चाहता था। एक-दो साल बाद उसका परिवार शहर छोड़कर चला गया। तो, उसके लिए यह मेरा साइलेंट लव था जिसे मैं कभी बोल ही नहीं पाया।"

आमिर ने अपने प्रशंसकों से कहा, "मुझे आशा है कि आपके जीवन में प्यार और खुशी होगी।"

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia