अभिनेता इरफान खान ने प्रशंसकों के लिए लिखा भावुक संदेश, कहा- शुक्रिया, फिल्मों में वापसी के लिए हूं तैयार

देश वापसी के बाद इरफान खान ने पहली बार सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला संदेश भी लिखा है। एक ट्वीट में इरफान ने अपने फैन्स का तहेदिल से शुक्रिया किया है और बताया कि वह दोबारा काम करने के लिए तैयार हैं।

फोटो: सोशल मीडिया 
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

कई महीनों तक न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज कराने के बाद अभिनेता इरफान खान ने जीवन के इस मुश्किल दौर में प्यार और समर्थन देने के लिए प्रशंसकों का आभार जताया है। सोशल मीडिया अकाउंट पर बुधवार को एक इमोशनल पोस्ट में इरफान ने लंदन में इलाज कराने के दौरान मिले प्यार और आशीर्वाद के बारे में विचार साझा किए।

इरफान ने लिखा, “शायद जीतने की चाह में कहीं न कहीं, हम भूल जाते हैं कि प्यार मिलने का क्या मतलब है। हमारे कठिन समय में हमें याद दिलाया जाता है। मैं अपने जीवन के इन लम्हों पर अपने पद चिन्ह छोड़ता हूं। मैं आपके असीम प्यार और समर्थन के प्रति आभार जताने के लिए रुकना चाहता हूं।”

इरफान ने एक तस्वीर के साथ लिखा, “इसने मुझे इलाज के दौरान अच्छा महसूस कराया इसलिए मैं आपके पास वापस आ गया हूं। आपको तह-ए-दिल से धन्यवाद देता हूं।”

इरफान खान कैंसर से पूरी तरह से उबर जाने के बाद जल्दी ही उनके फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर देने की जानकारी मार्च में निर्माता-निर्देशक तिग्मांसु धूलिया ने दी थी। धूलिया ने इरफान से मुलाकात के बाद बताया था कि वो अब फिट हैं और हिन्दी मीडियम-2 की शूटिंग के लिए जल्दी ही उपलब्ध होंगे। इरफान के अपनी वापसी की घोषणा के बाद माना जा रहा है कि वो इसी फिल्म की शूटिंग सबसे पहले करेंगे।

पिछले साल मार्च में इरफान ने बीमारी के बारे में बताया था और कहा था कि इलाज कराने के लिए वह विदेश जा रहे हैं। वह इस साल फरवरी में भारत लौटे और पिछले महीने मुंबई हवाईअड्डे पर नजर आए।

खबरों की माने तो इरफान खान 2017 में आई 'हिंदी मीडियम' के सीक्वल की जल्द ही लंदन में करीना कपूर के अपोजिट शूटिंग शुरू करेंगे।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia