नहीं रहे अभिनेता राजीव कपूर, हार्ट अटैक से हुआ निधन, रणधीर और नीतू कपूर ने दी जानकारी

बॉलिवुड से एक और दुखद खबर आ रही है। खबरों की माने तो राज कपूर के सबसे छोटे बेटे और रणधीर-ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का आज यानी 9 फरवरी 2021 को निधन हो गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बॉलिवुड से एक और दुखद खबर आ रही है। खबरों की माने तो राज कपूर के सबसे छोटे बेटे और रणधीर-ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का आज यानी 9 फरवरी 2021 को निधन हो गया है। आपको बता दें, राजीव कपूर 58 साल के थे। रिपोर्ट्स की माने तो उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ। जबतक उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया तब तक डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं रणधीर कपूर ने इस दुखद खबर को कन्फर्म करते हुए कहा, 'मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव खो दिया है। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की मगर बचा नहीं सके। मैं अभी हॉस्पिटल में ही हूं और उनकी डेड बॉडी मिलने का इंतजार कर रहा हूं। आपको बता दें, नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर राजीव कपूर की फोटो शेयर करते हुए उनके निधन की खबर की पुष्टी की हैै।

ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने भी मंगलवार दोपहर को ट्वीट करके इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "बहुत दुखद समाचार। राजीव (चिम्पू) कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन।" आपको बता दें, बॉलीवुड में अपने उपनाम चिम्पू से जाने जाने वाले राजीव ने राजकपूर की 1985 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में मंदाकिनी की सह-भूमिका से फेमस हुए थे। इसके अलावा उन्होंने लावा, जलजला और जबरदस्त जैसे फिल्मों में काम किया है। राजीव कपूर ने 'प्रेम ग्रंथ' फिल्म के जरिए निर्देशन में कदम रखा था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia