अभिनेत्री राखी सावंत ने पति आदिल के खिलाफ मुंबई में दर्ज कराई शिकायत, कहा- मेरे पैसे और गहने ले लिए

राखी सावंत ने आरोप लगाया है कि अदिल ने उनके पैसे और गहने ले लिए हैं। पुलिस ने आदिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 406- 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि आदिल दुर्रानी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अभिनेत्री राखी सावंत ने पति आदिल दुर्रानी के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। राखी सावंत ने आरोप लगाया है कि अदिल ने उनके पैसे और गहने ले लिए हैं। पुलिस ने आदिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 406- 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि आदिल दुर्रानी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

अभी कुछ दिन पहले ही आदिल और राखी सावंत की शादी की खबरें आई थीं। राखी सावंत ने बताया था कि उन्होंने आदिल दुर्रानी से निकाह कर लिया है। शादी की खबरें आने के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच खटपट की खबरें सामने आने लगी थी।


शिकायत दर्ज कराने से पहले राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया था। राखी सावंत इस वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि मैंने बहुत मौके दिए, लेकिन अब फाइनली आदिल मुझे छोड़कर जा चुके हैं उस लड़की के पास। मैं ये देखना चाहती हूं कि तनू जो बीवी का नहीं हुआ वो तेरा भी नहीं होगा।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 07 Feb 2023, 1:51 PM