सिनेजीवन: खुद को ‘दादासाहब फाल्के अवार्ड’ के लायक नहीं समझते अमिताभ और करीना संग थिरकती नज़र आईं प्रियंका

बॉलीवुड दिग्गज अमिताभ बच्चन ने दादा साहब फाल्के अवार्ड दिए जाने को लेकर कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है लेकिन वे खुद को इसके काबिल नहीं मानते और अपनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के प्रमोशन के दौरान प्रियंका एक शो के सेट पर करीना संग थिरकती नज़र आईं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मेगास्टार अमिताभ बच्चन को हाल ही में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित कि या जाने का ऐलान किया गया है, इस बात से वह खुश तो हैं, लेकिन वह खुद को इस अवॉर्ड के काबिल नहीं मानते हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में अपने इन्हीं भावनाओं का जिक्र किया।

उन्होंने लिखा, "दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने की घोषणा के पल से जो प्यार और सराहना मिल रही हैं उनसे मैं विनम्र रहा हूं..यह आपको बर्फ के एक खंड में सुन्न कर देता है जिसे युगों से इसके पिघलने की गर्मी से दूर रखा गया है..ठंडा, सूखा और जकड़ा, इसके होने पर आप कुछ ऐसा ही महसूस करते हैं, फिर आप इसे मानने लगते हैं और इसकी उपस्थिति, मूल्य और वितरण को समझना शुरू कर देते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं इस बात से इंकार नहीं कर सकता हूं कि इससे मैं थोड़ा सा झिझक भी रहा हूं..जब आप खुद को इसके लायक बिल्कुल नहीं समझते हैं या शायद जिन्होंने इस पर निर्णय लिया है इसे उनके द्वारा की गई एक गलती मानते हैं।"


दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड सिनेमाई कला के क्षेत्र में दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है। पीढ़ियों को अपने विविध कार्यो से प्रेरित करते रहने के लिए उन्हें इससे सम्मानित किया जाएगा।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को इस खबर की घोषणा करते हुए ट्विटर पर लिखा, "पूरा देश और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय खुश है। मेरी तरफ से उन्हें इसकी हार्दिक बधाई।"

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

करीना संग थिरकती नजर आईं प्रियंका

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह 'ऐतराज' में उनकी को-स्टार करीना कपूर खान के साथ दिखाई दे रही हैं। प्रियंका हाल-फिलहाल में डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के सेट पर अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काय इज पिंक' के प्रोमोशन के लिए पहुंची। वह और करीना साथ में मिलकर इस शो को जज कर रही हैं। दोनों इस शो में थिरकती भी नजर आएंगी।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर करीना के साथ वाली अपनी एक बुमेरांग वीडियो साझा की है। इस क्लिप में दोनों एक-दूसरे को किस करने के अंदाज में दिख रही हैं।


इसके कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, "हमारी तरह का फेस ऑफ..हम दोनों को यहां साथ में लाने के लिए हैशटैगडांसइंडियाडांस आपका धन्यवाद..आपके प्रतिभाशाली प्रतिभागियों और जजों के साथ बेहद मजा आया। जल्द ही मिलते हैं करीना कपूर खान, टेरेंस, बॉस्को मार्टिस, रफ्तार..हैशटैगदस्कायइजपिंक 11 अक्टूबर को थिएटर्स पर आ रही है।"

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia