66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, ‘अंधाधुन’ बनी बेस्ट हिंदी फिल्म, जानें किसे मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का शुक्रवार को ऐलान किया गया। श्रीराम राघवन निर्देशित ‘अंधाधुन’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। ‘खरबस’ को बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड ‘पद्मावत’ के घूमर सॉन्ग को दिया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड 'अंधाधुन' को दिया गया है। आयुष्मान खुराना और तब्बू स्टारर इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। इसके अलावा आयुष्मान खुराना को फिल्म (बधाई हो) और विक्की कौशल (उरी) को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला है।

वही फिल्म ‘पद्मावत’ को बेस्ट कोरियोग्रफी और संजय लीला भंसाली को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला है। बेस्ट एंटरटेनमेंट फिल्म का अवॉर्ड ‘बधाई हो’ को दिया गया है। साथ ही ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ को बेस्ट बैकग्राउंड म्युजिक का अवॉर्ड मिला है।

जानें किसको क्या मिला:

  • बेस्ट हिंदी फिल्म: अंधाधुन
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: संजय लीला भंसाली (पद्मावत)
  • बेस्ट बैकग्राउंड अवॉर्ड: उड़ी
  • मोस्ट फिल्म फ्रैंडली स्टेट: उत्तराखंड
  • बेस्ट तमिल फिल्म: बराम
  • बेस्ट मराठी फिल्म: भोंगा
  • बेस्ट तेलुगू फिल्म: महानती
  • बेस्ट मलयालम फिल्म: सुदानी फ्रॉम नाइजिरिया
  • बेस्ट कोंकणी फिल्म: अमोरी
  • बेस्ट राजस्थानी फिल्म: टर्टल
  • बेस्ट इंवेस्टिगेशन फिल्म: अमोली
  • बेस्ट स्पोर्ट्स फिल्म: स्विमिंग थ्रूद डार्कनेस
  • बेस्ट सोशल इश्यू फिल्म: ताला ते कुंजी
  • बेस्ट एनवायरमेंटल फिल्म: द वर्ल्ड मोस्ट फेमस टाइगर
  • बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवॉर्ड: ब्लेस जॉनी और अनंत विजय को

बेस्ट राजस्थानी फिल्म- टर्टल- दिनेश एस यादव
बेस्ट पंचिंगा फिल्म- इन द लैंड ऑफ पॉइजन विमिन- मंजू बोरा
बेस्ट शेरडूकपन फिल्म- मिशिंग- बॉबी शर्मा बरुआ
बेस्ट गारो फिल्म- मामा- डॉमिनिक संगमा
बेस्ट उर्दू फिल्म- हामिद- ऐजाज खान
बेस्ट बंगाली फिल्म- एक जे छिलो राजा- सृजीत मुखर्जी
बेस्ट कन्नड़ फिल्म- नाथीचरामी- मंजुनाथ एस (मंसूरे)
बेस्ट असामी फिल्मी- बुलबुल कैन सिंग- रीमा दास
बेस्ट पंजाबी फिल्म- हरजीता- विजय कुमार अरोड़ा
बेस्ट गुजराती फिल्म- रेवा- राहुल सुरेंद्रभाई भोले, विनीत कुमार अंबुभाई कनोजिया

इन्हें मिला बेस्ट एक्शन, कॉरियॉग्राफी और स्पेशल इफेक्ट का अवार्ड

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट- तेलुगु फिल्म ऑ- श्रुति क्रिएटिव स्टूडियो

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट- कन्नड़ फिल्म केजीएफ- यूनिफाइ मीडिया

बेस्ट ऐक्शन डायरेक्टर अवॉर्ड- कन्नड़ फिल्म केजीएफ- विक्रम मोरे और अंबु आरिव

बेस्ट कॉरियॉग्राफी- पद्मावत- क्रुति महेश माड्या और ज्योति तोमर- गाना- घूमर-घूमर

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 09 Aug 2019, 3:54 PM