बाबू और रज्जो ने मचाई तबाही, क्या रोक पाएंगे अली फजल? 'राख' का ट्रेलर रिलीज

1 मिनट 21 सेकेंड्स के ट्रेलर की कहानी एक चौंकाने वाली अपराध की घटना पर आधारित है, जिसमें अपराध और न्याय के बीच के टकराव को दिखाया गया है।

फोटो- IANS
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

प्राइम ओरिजिनल इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'राख' का दूसरा ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। यह सीरीज 1970 दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित एक काल्पनिक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर है, जो गहरे मनोवैज्ञानिक पहलुओं से भी जुड़ी है।

1 मिनट 21 सेकेंड्स के ट्रेलर की कहानी एक चौंकाने वाली अपराध की घटना पर आधारित है, जिसमें अपराध और न्याय के बीच के टकराव को दिखाया गया है।

एक्शन और रोमांच से भरपूर ट्रेलर दर्शकों को बाबू (आकाश मखीजा) और रज्जो (रमनदीप यादव) की दुनिया में ले जाता है। इसमें उनके अपराधों और अतीत की झलक देखने को मिलती है, जिससे पता चलता है कि किन परिस्थितियों ने उन्हें ऐसा बनने पर मजबूर कर दिया है।

वहीं, एसआई जयप्रकाश (अली फजल) उन्हें पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। जैसे-जैसे बाबू और रज्जो अपने पीछे तबाही छोड़ते जाते हैं, वैसे-वैसे उन्हें पकड़ने की चुनौती भी बढ़ती जाती है। ट्रेलर में एक ईमानदार और दृढ़ निश्चयी पुलिस अधिकारी और दो खतरनाक अपराधियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलता है। कुल मिलाकर, ट्रेलर की कहानी दो कुख्यात अपराधियों की मानसिकता को करीब से दिखाती है।

क्रिएटर्स, राइटर्स और को-डायरेक्टर्स अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने सीरीज के बारे में अपने विचार शेयर किए। उन्होंने कहा, "बेहतरीन क्राइम कहानियों सिर्फ क्राइम या इन्वेस्टिगेशन यादगार नहीं होती है। इसलिए 'राख' के साथ, हम चाहते थे कि दर्शक उन इमोशनल पहलुओं को जानें जिनकी वे क्राइम थ्रिलर से उम्मीद नहीं करते, क्योंकि क्राइम कहानी में सिर्फ क्राइम ही नहीं होता, बल्कि यह उन सभी चीजों के बारे में भी है, जो इसके बाद पीछे रह जाती हैं।

उन्होंने बताया कि सीरीज की शुरुआत से ही वे ऐसी कहानी पर केंद्रित थे, जो सिर्फ मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती हो। वे दुख, पछतावा, प्यार, और गुस्से को और भी करीब से दिखाना चाहते थे, जो जिंदगी पर असर डाल सके। उन्होंने कहा, "हमारे लिए, सबसे दिलचस्प सवाल सिर्फ यह नहीं था कि 'किसने किया?', बल्कि यह था कि 'इसका उन लोगों पर क्या असर होता है जो पीछे रह जाते हैं?'"

'राख' एक काल्पनिक क्राइम-थ्रिलर सीरीज है। इसका निर्देशन और एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन प्रोसित रॉय ने किया है। सीरीज को अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने मिलकर बनाया, लिखा और सह-निर्देशित किया है, जबकि इसके संवाद आयुष त्रिवेदी ने लिखे हैं।

यह सीरीज 12 जून को भारत में हिंदी में और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia