प्रियंका चोपड़ा की जागी राजनीतिक इच्छाएं, बनना चाहती हैं भारत की प्रधानमंत्री

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा किसी दिनभारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती है। हाल में दिए गए ‘द संडे टाइम्स’ के साथ एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी राजनीतिक इच्छाओं के बारे में भी बताया।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

जब से बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की है तब से ऐसा एक दिन नहीं जाता है जबकि वह चर्चा में न रहती हों। हाल में दिए गए ‘द संडे टाइम्स’ के साथ एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी राजनीतिक इच्छाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा कि वह किसी दिन भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि वह चाहती हैं कि उनके पति निक कभी अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ें। हालांकि प्रियंका ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि निक को राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है।

प्रियंका गांधी ने हालांकि कहा कि उन्होंने अपने जीवन के दौरान गैर राजनीतिक रहने की कोशिश की, क्योंकि वह मानवता का मनोरंजन करना चाहती हैं, लेकिन उन्होंने इस सच्चाई से इनकार नहीं किया कि निक एक महान नेता बन सकते हैं। उन्होंने कहा, “वह (नारीवादी) शब्द का इस्तेमाल करने से डरते नहीं हैं और मुझे वह अच्छा लगता है।”


प्रियंका ने हाल में निक के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। यह जोनस ब्रदर्स के हार्ट रेडियो मांगो टैंगो कॉन्सर्ट के बाद की तस्वीर है। इस कॉन्सर्ट में निक के साथ उनके भाईयों ने भी परफॉर्म किया था। यह कार्यक्रम कैलीफोर्निया में था। इस तस्वीर में प्रियंका और निक विलियम शेक्सपीयर के 'रोमियो-जूलियट' के अंदाज में दिखे।

वहीं प्रियंका चोपड़ा अब फरहान अख्तर साथ शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह अपने कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी बिजी हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia