आज इटली के लेक कोमो में एक-दूजे के हो जाएंगे रणवीर और दीपिका
दीपिका और रणवीर की शादी दो रीति-रिवाजों से होगी। पहली कोंकणी रिवाजों से क्योंकि दीपिका कर्नाटक की सारस्वत ब्राह्मण समुदाय से संबंध रखती हैं और उनकी मातृभाषा कोंकणी है। दूसरी सिंधी रिवाजों के मुताबिक, क्योंकि रणवीर सिंधी हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 14 नवंबर को पहले कोंकणी रीति रिवाजों के साथ शादी होगी जिसके अगले दिन यानी 15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाजों के साथ शादी होगी। दोनों की शादी में शरीक होने वाले ज्यादातर मेहमान उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार होंगे।
13 नवंबर को हुए संगीत सेरेमनी में दीपिका और रणवीर एक दुसरे के साथ और परिवार के साथ जमकर डांस भी किया। संगीत सेरेमनी के बाद रात को दीपिका की मेहंदी की रस्म अदा की गई। दोनों की मेहंदी सेरेमनी विलाल डेल बेलबियानेलो में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। इससे पहले 12 नवंबर को परिवार और कुछ खास दोस्तों के सामने फूल मुड्डी और सगाई की रस्म हुई। इस सेरेमनी के दौरान कुल 40 खास लोगों मौजूद रहे। खबरों के मुताबिक, शादी से पहले शुरू हुई रस्में में दीपिका सफेद रंग की ड्रेस में बहुत खुबसूरत लग रही थी। तो वहीं रणवीर सिंह ने ब्लैक कलर का सूट पहन रखा था।
दीपिका और रणवीर शादी करने के बाद 18 नवंबर को इटली से भारत लौटेंगे। इसके बाद यह दोनों अपने करीबी दोस्तों और बॉलीवुड हस्तियों के लिए मुंबई और बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी देंगे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
- Bollywood
- Ranveer singh
- Deepika Padukone
- बॉलीवुड
- इटली
- दीपिका पादुकोण
- रणवीर सिंह
- Italy
- दीपिका और रणवीर की शादी
- Deepika-Ranveer Wedding
