श्रीदेवी की अस्थियों को रामेश्वरम के समुद्र में आज किया जाएगा विसर्जित, कलश लेकर पहुंचे बोनी कपूर

बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की अस्थियों को आज रामेश्वरम में विसर्जित किया जाएगा। पति बोनी कपूर अस्थियां लेकर रामेश्वरम पहुंच चुके हैं, जबकि अर्जुन कपूर उनके साथ यहां मौजूद नहीं दिखे।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की अस्थियां रामेश्वरम के समुद्र में विसर्जित की जाएंगी। श्रीदेवी के पति बोनी कपून 2 मार्च को एक कलश में अस्थियां लेकर चेन्नई आए। इस दौरान उनके बेटे अर्जुन कपूर उनके साथ नहीं दिखें।

24 फरवरी को 54 साल की श्रीदेवी का दुबई के एक होटल में आस्मिक निधन हो गया था। सभी जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 फरवरी को उनके शव को मुंबई लाया गया और 28 फरवरी को मुंबई के विले पार्ले इलाक़े में स्थित श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। दुबई के अधिकारियों के अनुसार श्रीदेवी की मौत होटल के बाथटब में डूबने के कारण हुई थी।

श्रीदेवी की मौत के बाद उनके पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी के ट्वीटर अकाउंट से एक भावुक खत को सोशल मीडिया में शेयर किया। उन्होंने कहा खत में अपने परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों और फैंस का आभार जताया था, जिन्होंने अपार दु:ख की घड़ी में उनका साथ दिया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */