सिनेजीवन: ‘मेट गाला 2019’ में दिखा प्रियंका का अनोखा अंदाज, तो दीपिका ने लिया बार्बी का अवतार

प्रियंका चोपड़ा अपने पति व अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ मेट गाला 2019 में एक अनोखे अंदाज में नजर आईं। जहां एक तरफ प्रियंका और निक के परिधानों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, वहीं मेट गाला 2019 में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बार्बी डॉल के अवतार में नजर आईं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा अपने पति व अमेरिकन सिंगर अभिनेता निक जोनस के साथ शादीशुदा जोड़े के रूप में अनोखे अंदाज में मेट गाला-2019 पहुंची। प्रियंका और निक के लुक ने सभी का ध्यान अपनी और खींचा लिया।

इस बार इवेंट का थीम 'कैम्प: नोट्स ऑन फैशन' था। पिंक कार्पेट पर प्रियंका तड़क-भड़क के साथ अनोखे अंदाज में दिखीं। उन्होंने रंग-बिंरगे फेदर व रफल्स वाला सिल्वर रंग का हाई-लेग स्प्लिट कस्टम-मेड डियोर गाउन पहन रखा था। साथ ही कंधे पर केप डाल रखा था और अपने बिग हेयरस्टाइल के साथ क्राउन लगा रखा था। उनके परिधान में सिल्वर क्रिस-क्रॉस के साथ शीयर टॉप शामिल रहा।

सिल्वर स्पाइक्ड क्राउन के साथ प्रियंका के अनोखे व ड्रैमेटिक लुक ने सबका ध्यान आकर्षित किया। वहीं निक सफेद रंग के डियोर मेन टक्सीडो और सिल्वर क्रिश्चियन लोबुटिन हील्ड शूज में बेहद आकर्षक लग रहे थे।

हालांकि प्रियंका के इस भड़कीले लुक को देख कर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया।किसी ने प्रियंका को एलियन कहा तो किसी ने कहा कि वे श्रीलंकाई गेंदबाज लसित मलिंगा की बहन लग रही हैं।

बता दें कि साल 2017 में मेट गाला में प्रियंका और निक ने पहली बार साथ में चहलकदमी की थी। दोनों ने साथ में पोज किया था, जिसके बाद दोनों के बीच रोमांस की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

मेट गाला 2019 में दीपिका ने लिया बार्बी का अवतार

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, मेट गाला 2019 में बार्बी के अवतार में दिखीं। समारोह में दीपिका जैक पोसेन के गाउन में नजर आईं।

साल 2017 में "ट्रीपल एक्स रिटर्न ऑफ जेंडर केज" के माध्यम से दीपिका विदेश में भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहीं। सोमवार की शाम यहां के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में गुलाबी रंग के स्ट्रैपलेस गाउन पहनी दीपिका ने जब अपना कदम रखा तो उन्हें देख वहां मौजूद हर कोई चकित रह गया।

मेट गाला 2019 के लिए दीपिका ने जैक पोसेन के मेटेलिक पिंक ल्यूरेक्स जेक क्वार्ड गाउन को चुना जिसमें 3डी प्रिंट के छोटे-छोटे डिजाइन बने हुए थे जिसे देखकर ऐसा लग रहा था कि मानों ड्रेस पर कढ़ाई की गई हो।

मेट गाला 2019 में इस साल का थीम था 'कैम्प: नोट्स ऑन फैशन' जिसमें दीपिका बार्बी की तरह सजकर समारोह में आईं। अपने लुक में थोड़ा सा ड्रामा एड करने के लिए दीपिका ने हाई पोनीटेल बनाया जिसे बेज्वेल्ड पिंक हेयर बैंड के साथ सजाया।

सूत्रों से मिली जालकारी के अनुसार सलमान खान की फिल्म किक के सीक्वल के लिए जैकलीन फर्नांडिस की जगह दीपिका पादुकोण ले सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो यह पहला मौका होगा जबकि दीपिका पादुकोण सलमान खान के साथ नजर आएंगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia