सिनेजीवन: गर्मी से बेहाल‘बिग बी’ तजुरबे को पढ़ रहे तरबूजा और ‘भारत’ की रिलीज से पहले कैटरीना की उड़ी नींद

गर्मी से बेहाल अमिताभ बच्चन को तजुरबा लिखा हुआ भी नजर आ रहा है तरबूजा और सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ की रिलीज से पहले कैटरीना इतनी उत्साहित हैं, कि उनकी रातों की नींद उड़ गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

इन दिनों देश भर में गर्मी के प्रकोप से आम आदमी ही नहीं बल्कि फिल्मी दुनिया के दिग्गज भी परेशान हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी इससे अछूते नहीं हैं। गर्मी से बेहाल अमिताभ बच्चन ने अपनी एक कलरफुल तस्वीर साझा करते हुए मजाकिया अंदाज में अपने ट्विटर पर लिखा, 'गर्मी की वजह से हालात ऐसे हो गए हैं कि आजकल तजुरबा लिखा हुआ भी तरबूजा पढ़ने में आता है'। सुबह से लेकर अब तक बिग बी 12 ट्वीट कर चुके हैं।

वैसे इन दिनों पूरे देश का ही गर्मी की वजह से बुरा हाल है। कई इलाकों में पारा 50 डिग्री के पार हो गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र में भी पारा 45 डिग्री पार कर चुका है।

बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म चेहरे की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रूमी जाफरी कर रही हैं। इसके अलावा बिग बी अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगे।


फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

‘भारत’ की रिलीज से पहले कैटरीना की उड़ी रातों की नींद

पांच जून को फिल्म 'भारत' की रिलीज का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री कटरीना कैफ का कहना है कि वह बेहद रोमांचित हैं और इसकी रिलीज के पहले उनकी रातों की नींद उड़ी हुई है।

फिल्म में सलमान खान, तब्बू, दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी हैं।

कटरीना ने यहां शनिवार को जीक्यू 100 बेस्ट ड्रेस्ड 2019 अवॉर्ड्स के दौरान मीडिया से बात की।

अभिनेत्री ने कहा, "मैं रात में सो नहीं पा रही हूं। 'भारत' की रिलीज को लेकर मैं इतनी रोमांचित हूं कि दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने का इंतजार नहीं कर सकती। फिल्म जिस तरह से बनकर कर सामने आई है उससे मैं बेहद खुश हूं।"

कटरीना कैफ की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' हैं। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में वह लंबे अरसे बाद अभिनेता अक्षय कुमार के साथ काम कर रही हैं।

'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia