सिनेजीवन: मलाइका संग छुट्टियां मानाने निकले अर्जुन और फैंस का लाइव रिएक्शन देखने अचानक थिएटर पहुंचे शाहिद

अर्जुन कपूर अपने बर्थडे की छुट्टियां मनाने के लिए मलाइका के साथ निकल गए हैं और फिल्म ‘कबीर सिंह’ को लेकर अपने फैंस का लाइव रिएक्शन देखने के लिए शाहिद कपूर अचानक थिएटर पहुंच गए।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा यहां एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए। ऐसा लग रहा है कि अर्जुन बुधवार को अपना 34वां जन्मदिन मनाने के लिए मलाइका संग कहीं छुट्टियों पर जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अर्जुन और मलाइका को एक ही कार से उतरकर एयरपोर्ट के अंदर जाते देखा गया। इस दौरान मलाइका लाल रंग के ट्रैक सूट में नजर आईं जबकि अर्जुन ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आए।

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब ये दोनों कहीं बाहर एक साथ छुट्टियां मनाने जा रहे हैं बल्कि इससे पहले भी ये साथ जा चुके हैं जिनमें मालदीव भी शामिल है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' का खुमार इन दिनों दर्शकों के दिल और दिमाग पर छाया हुआ है। कमाई के मामले में भी फिल्म तेजी से आगे बढ़ रही है। अपने फैंस का लाइव रिऐक्शन देखने के लिए शाहिद अचानक सिनेमाघर तक पहुंच गए।


इन दिनों शाहिद का एक विडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें अचानक थिएटर पहुंचकर उन्होंने फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल शाहिद दर्शकों का लाइव रिऐक्शन देखने थिअटर पहुंचे। इस वायरल विडियो में शाहिद कपूर अपने फैन्स को उन्हें प्यार और तारीफों के लिए शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं। शाहिद को देख फैन्स की खुशियों का ठिकाना नहीं और वे जोर-जोर से उन्हें देखकर चीखते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि अभिनेता शाहिद कपूर ने फिल्म 'कबीर सिंह' से अपने करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग की है। रिलीज वाले दिन ही फिल्म ने 20 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia