सिनेजीवन: बॉलीवुड ने दी ईद-उल-अजहा की बधाई और जानिए क्यों अर्जुन को जोया और करण लगते हैं कूल

ईद के मौके पर सोमवार को अमिताभ बच्चन, अली अब्बास जफर और अनिल कपूर जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपने प्रशंसकों से शांति, प्यार और भाईचारे को बढ़ाने की बात सोशल मीडिया के माध्यम से की। सितारों ने इन लफ्जों में दी बधाई...

फोटो: आईएएनएस
फोटो: आईएएनएस
user

नवजीवन डेस्क

ईद के मौके पर सोमवार को अमिताभ बच्चन, अली अब्बास जफर और अनिल कपूर जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपने प्रशंसकों से शांति, प्यार और भाईचारे को बढ़ाने की बात सोशल मीडिया के माध्यम से की। सितारों ने इन लफ्जों में दी बधाई :

अमिताभ बच्चन : ईद-अल-अजहा की शुभकामनाएं।

अनिल कपूर : ईद-अल-अजहा की शुभकामनाएं। अल्लाह हमें बुद्धि और कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करे।

अली अब्बास जफर : सभी को ईद की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बहुत सारा प्यार, शांति और भाईचारा।

शत्रुघ्न सिन्हा : पवित्र त्योहार ईद की हार्दिक शुभकामनाएं अल्लाह ने खुशी, शांति, सद्भाव, समृद्धि के दरवाजे खोले हैं। हमें जीवन को और अधिक सुंदर बनाने के लिए लाखा कारण दिए हैं। ईद मुबारक।

इयूलिया वंतूर : ईद मुबारक! चारों ओर बहुत सारा प्यार, प्रकाश फैले, ऐसी कामना है।

कुणाल कोहली : ईद मुबारक, त्योहार है गले मिलने का, साथ खाना खाने का। गले मिलने के साथ हम बेहद नजदिक आते हैं और भरोसा कायम होता है। एक साथ मिलकर जीने की सबसे मूल बाते हैं खाना बांटकर खाना। दुआ में याद रखना।

मधुर भंडारकर : यह ईद सभी के लिए शांति, खुशियां और समृद्धि लेकर आए। ईद मुबारक।

सोनी राजदान : इस बार ईद के विचार कश्मीर के लिए है। आप सभी से शांतिपूर्ण ईद की प्रार्थना कर रही हूं और साथ ही आप सभी बहुत जल्द ही फिर से आजाद हो ऐसी दुआ करूंगी। आप सभी को प्यार, ईद मुबारक।


करण और जोया काफी कूल हैं : अर्जुन कपूर

अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि उनके जानने वालों में फिल्म निर्माता करण जौहर और जोया अख्तर, दो सबसे अच्छे, मजाकिया और सबसे मनोरंजक लोग हैं। अर्जुन ने सोमवार को अपने साथ की 'कॉफी किंग' करण और 'गली गर्ल' जोया की एक तस्वीर साझा की।

ट्विीटर पर साझा की गई तस्वीर के कैप्शन में अर्जुन ने लिखा, "सबसे अच्छे, मजाकिया और सबसे मनोरंजक लोगों में से दो जिन्हें मैं जानता हूं!"

तीनों मेलबर्न में एक फिल्म समारोह से वापस लौट रहे थे।

अर्जुन आगामी फिल्म 'पानीपत' में नजर आएंगे, जो आशुतोष गोवारीकर द्वारा निर्देशित एक ऐतिहासिक फिल्म है। फिल्म में कृति सेनन और संजय दत्त भी हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia