सिनेजीवन:शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया अपना जुम्मा-चुम्मा मोमेंट और ‘बाला’ की रैपअप पार्टी में जमकर नाचे यामी-आयुष्मान

अपनी आने वाली फिल्म ‘बाला’ की रैपअप पार्टी में यामी गौतम और आयुष्मान खुराना जमकर मौज मस्ती करते नजर आए और लंदन में वैकेशन के दौरान पति राज कुंद्रा संग पप्पी झप्पी करती दिखीं शिल्पा शेट्टी कुंद्रा।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आजकल लंदन में छुट्टियां मना रही हैं और इसकी तस्वीरें व वीडियोज वे सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इनमें से एक वीडियो में पीले रंग का टॉप और जीन्स और सफेद स्नीकर्स पहने शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा को किस करती नजर आ रही हैं और इस मौके पर उनके पति भी कैजुअल लुक में नजर आए। इस वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा है, "जुम्मा चुम्मा दे दे।"

शिल्पा और राज कुंद्रा की शादी 2009 में हुई थी और दोनों का एक बेटा वियान राज कुंद्रा भी है। वह भी इन दोनों के साथ छुट्टियों में मस्ती करता दिखाई दिया।

शिल्पा द्वारा साझा की तस्वीरों में उनकी बहन और अभिनेत्री शमिता भी उनके साथ लंदन में मस्ती करती नजर आ रही हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बाला की रैपअप पार्टी में जमकर नाचे यामी और आयुष्मान

अभिनेत्री यामी गौतम ने अपनी आने वाली फिल्म 'बाला' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस दौरान फिल्म की रैपअप पार्टी में आयुष्मान खुराना और फिल्म की टीम के साथ यामी गौतम जमकर डांस करती नजर आयीं. यमी का कहना है कि यह फिल्म कई वजहों से खास होने वाली है। यह फिल्म एक ऐसे शख्स के बारे में है जो समय से पहले ही गंजा हो जाता है और वह उससे कैसे निपटता है।

बाला में यामी और आयुष्मान पूरे सात साल बाद फिर से एक बार साथ नज़र आएंगे. इसे पहले दोनों कलाकार फिल्म विकी दीनार में नज़र आये थे. फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं. फिल्म में आयुष्मान और यामी के अलावा भूमि पेडनेकर भी अहम भूमिका में दिखेंगी.


बाला को लेकर यामी ने एक बयान में कहा, "अमर कौशिक और बाकी प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने का मेरा जिस तरह का अनुभव रहा वह कुछ ऐसा है जिसका आपको हमेशा से इंतजार रहता है।"

यामी ने आगे यह भी कहा, "इस परियोजना को तैयार करने में फिल्म के साथ जुड़े हर किसी ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है जो दर्शकों को पसंद आएगा। 'बाला' कई वजहों से खास है।"

यामी इस फिल्म में पहली बार एक छोटे शहर की मॉडल का किरदार निभाते नजर आएंगी।

(आइएएनएस इनपुट के साथ)

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia