सिनेजीवन: माइकल जैक्सन की तरह परफेक्ट बनना चाहते हैं टाइगर और रैपर निकी मिनाज ने प्रेमी केनेथ पेटी से गुपचुप की शादी

अभिनेता टाइगर श्रॉफ का कहना है कि वह माइकल जैक्सन व ब्रूनो मार्स की तरह कंप्लीट परफॉर्मर बनना चाहते हैं और रैपर निकी मिनाज ने अपने प्रेमी केनेथ पेटी से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

अभिनेता टाइगर श्रॉफ का कहना है कि वह माइकल जैक्सन व ब्रूनो मार्स की तरह कंप्लीट परफॉर्मर बनना चाहते हैं। 'हीरोपंती' के अभिनेता बॉलीवुड के सफलतम एक्शन हीरो में से एक हैं। उन्होंने अपने व्यस्त बॉलीवुड करियर के बावजूद कुछ म्यूजिक वीडियो भी किए हैं।

टाइगर ने आईएएनएस से कहा, "म्यूजिक वीडियो अच्छी मोहलत देते हैं। वे छोटे होते है। म्यूजिक वीडियो एक तरह से शॉर्ट फिल्म जैसे होते हैं। उनमें एक शुरुआत, मध्य व एक अंत होता है, इसलिए मैं उनका आनंद लेता हूं।"

टाइगर ने म्यूजिक वीडियो 'जिंदगी आ रहा हूं मैं', 'चल वहां जाते हैं' और 'बेफिक्र' में काम किया है।

उन्होंने कहा, "मुझे यह अच्छा लगता है कि कैसे थोड़े समय में आपको अपने दृष्टिकोण को जाहिर करने का मौका मिलता है। मुझे यह अच्छा लगता है और मुझे डांस करना भी अच्छा लगता है, तो क्यों नहीं?"


यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी गाना गाने की भी योजना है। टाइगर ने कहा, "हां, मैं कर सकता हूं। मैं आर एंड बी स्टार्स जैसे (दिवंगत गायक) माइकल जैक्सन व ब्रूनो मार्स का फैन हूं। वे कंप्लीट परफॉर्मर हैं। वे गाते हैं और नाचते भी हैं। किसी दिन मैं भी यह करना चाहूंगा।"

टाइगर की हालिया फिल्म 'वॉर' देश में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

रैपर निकी मिनाज ने प्रेमी केनेथ पेटी से गुपचुप शादी की

रैपर निकी मिनाज के फैन्स उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट पढ़कर उस समय दंग रह गए जब निकी ने खुलासा किया कि वह केनेथ पेटी से चुपके से शादी कर चुकी हैं। स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, 21 जून को निकी ने रेडियो पर घोषणा की थी कि उन्होंने और उनके प्रेमी केनेथ ने अपना विवाह लाइसेंस प्राप्त कर लिया है। उस समय उन्होंने कहा था कि वे 90 दिनों के अंदर शादी कर लेंगे।


निकी ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में एक वीडियो साझा की है, जो उनकी इस गुप्त तरीके से की गई शादी की पुष्टि करता है।

उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "ओनिका तान्या मराज-पेटी 10.21.19"। पोस्ट में दी गई तारीख का मतलब है कि उन्होंने 21 अक्टूबर को पोस्ट साझा किया है।

ओनिका तान्या मराज निकी मिनाज का असली नाम है।

वीडियो में एक कॉफी टेबल पर दो मग दिखाई दे रहे हैं, जिन पर मिस्टर व मिसेज प्रिंट किए हुए हैं। इसके अलावा दो बेसबॉल कैुप्स भी दिख रही हैं जिन पर 'ब्राइड' और 'ग्रूम' लिखा है। इनमें से एक कैप सफेद जबकि दूसरी काले रंग की है।

पोस्ट डालने के कुछ ही समय बाद त्रिनिदाद और टोबैगो में जन्मी रैपर मिनाज को उनके हॉलीवुड के दोस्तों ने ढेर सारी बधाइयां दी।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए