सिनेजीवन: स्टार स्क्रीन समारोह में ‘गली बॉय’ का जलवा, बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस समेत चार अवार्ड्स किए अपने नाम

स्टार स्क्रीन समारोह में जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ ने सबसे ज्यादा 4 अवार्ड्स अपने नाम किए। रणवीर सिंह और अलिया भट्ट ‘गली बॉय’ के लिए बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस चुने गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मुंबई में आयोजित स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2019 समारोह में फिल्म ‘गली बॉय’ ने अपना जलवा बिखेरा। अवार्ड समारोह में फिल्म ने बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस दोनों ही कैटेगरी में अवार्ड अपने नाम किए। अवॉर्ड्स में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री चुना गया।

इस दौरान अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और सारा अली खान की ड्रेस ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। दीपिका ने काले रंग का शॉल्डर गाउन पहन रखा था। वहीं उनकी नई हेयरस्टाइल भी उनके लुक में चार चांद लगा रही थी, जबकि अभिनेत्री सारा अली खान सिल्वर रंग के ट्यूब ड्रेस में काफी प्यारी लग रही थीं। दोनों ही अभिनेत्रियों की पोशाक समारोह में आकर्षण का केंद्र रही ।

इन्हें मिले अवॉर्ड

बेस्ट एक्टर- रणवीर सिंह (गली बॉय )

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बेस्ट ऐक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गली बॉय)

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बेस्ट डायरेक्टर (क्रिटिक्स चॉइस)- अनुभव सिन्हा (आर्टिकल-15)

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बेस्ट डायरेक्टर- जोया अख्तर (गली बॉय)

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- गुलशन देवैया (मर्द को दर्द नहीं होता)

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- कामिनी कौशल (कबीर सिंह)

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बात नई अवॉर्ड- लुका छुप्पी

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक चॉइस)- आयुष्मान खुराना

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक चॉइस)- भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बेस्ट कॉमिक रोल (फीमेल)- यामी गौतम (बाला)

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बेस्ट प्लैबैक सिंगर (मेल)- सचेत टंडन (बेख्याली)

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- श्रेया घोषाल (घर मोर परदेशियां)

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बेस्ट म्यूजिक- कबीर सिंह और गली बॉय

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बेस्ट लिरिक्स- अपना टाइम आएगा (गली बॉय)

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बेस्ट डायलॉग्स- गली बॉय

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बेस्ट स्टोरी- आर्टिकल 15

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बेस्ट एक्शन- वॉर

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

बेस्ट एडिटिंग- वॉर

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- प्रेम चोपड़ा

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

वहीं कार्यक्रम में शिरकत करने वाले अन्य कालाकारों में कियारा आडवाणी, अंकिता लोखंडे, कृति सैनन, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह, तापसी पन्नू, गुलशन देवैया, राधिका मदान, आयुष्मान खुराना, डायना पेंटी, चंकी पांडेय, कार्तिक आर्यन और यामी गौतम भी शामिल थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia