सिनेजीवन: 2021 के लिए सलमान खान ने किया फिल्म का ऐलान और वरुण धवन ने भारतीय वायुसेना के साथ बिताए ‘जादुई’ दिन

सलमान ने अपनी अगली फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली होगा’ का ऐलान किया है। साल 2021 की ईद के मौके पर फिल्म को रिलीज किया जाएगा और अभिनेता वरुण धवन ने भारतीय वायु सेना के साथ दो दिन बिताए हैं, जिन्हें उन्होंने ‘जादुई’ बताया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

सलमान खान अपने फैंस के लिए एक अच्छी खबर लेकर आए हैं। साल 2021 की ईद के लिए सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया है। सलमान की अगली फिल्म का नाम ‘कभी ईद कभी दिवाली होगा’। फिलहाल सलमान अपनी पिछली फिल्म ‘दबंग-3’ की सक्सेस का जश्न मना रहे हैं।

अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की जनकारी देते हुए सलमान खान ने लिखा, 'मेरी अगली फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली’... फिल्म की कहानी साजिद नाडियाडवाला की है और वही फिल्म को प्रड्यूस भी करेंगे। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी करेंगे। फिल्म 2021 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।'


सलमान के ट्वीट के बाद फैंस में उनकी फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। हालांकि फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारियों के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि फरहाद और साजिद आमतौर पर कॉमेडी फिल्म ही लेकर आते हैं, ऐसे में सलमान की इस फिल्म की थीम भी कॉमेडी पर बेस्ड हो सकती है।

इसके अलावा फिलहाल सलमान अपनी फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। प्रभुदेवा के निर्देशन में बन्ने वाली यह फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज होगी और अक्षय कुमार-कियारा आडवाणी की फिल्म 'लक्ष्मी बम' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी।


फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

वरुण धवन ने IAF के साथ बिताए दो 'जादुई' दिन

अभिनेता वरुण धवन ने भारतीय वायुसेना के साथ दो दिन बिताए हैं, जिसे उन्होंने 'जादुई' बताया। वरुण ने शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के साथ की कई तस्वीरें ट्विटर पर साझा की।

अभिनेता ने पोस्ट में लिखा, "मैं भारतीय वायुसेना के साथ दो जादुई दिन बिताए हैं। यह मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन अनुभव हैं।"

अभिनेता ने आगे लिखा, "मैं उन पुरुष और महिलाओं के प्रति अत्यधिक आभारी हूं, जो हमारे देश की सेवा करते हैं, आपका धन्यवाद। जय हिंद।"


वरुण धवन फिलहाल रेमो डीसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia