शादी के लिए इटली रवाना हुए दीपिका-रणवीर, 14-15 नवंबर को होगी शादी

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी शादी के लिए इटली रवाना हो गए हैं। इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें फैन्स और मीडिया फोटोग्राफर्स ने घेर लिया।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह अपनी शादी के लिए इटली रवाना हो गए हैं। दीपिका और रणवीर की शादी इटली के लेक कोमो में 14 और 15 नवंबर को होगी। इस शादी में केवल नजदीकी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। इसके बाद दीपिका-रणवीर की शादी का रिसेप्शन मुंबई और बेंगलुरु में होगा।

एयरपोर्ट पर दोनों एक दूसरे के साथ ड्रेस में कोऑर्डिनेट करते नजर आए। जहां रणवीर सिंह सफेद रंग के ट्रेडिशनल लिबास में थे, दीपिका ने सफेद स्कर्ट के साथ ट्यूनिंग की थी। रणवीर अपने चिर परिचित अंदाज में भी मीडिया फोटोग्राफरों के साथ नजर आए तो दीपिका ने भी हाथ हिला कर वेब किया। इस दौरान दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भगनानी, मां अंजु भगनानी और बहन रितिका भगनानी के साथ नजर आईं।

यह दोनों छह साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन इन्होंने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। इन्होंने महीनों से चल रहे कयासों पर उस वक्त विराम लगा दिया जब दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तारीखों की घोषणा की।

बता दें कि अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कुछ दिनों पहले अपनी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया था कि वे 14 और 15 नवंबर को इटली में सात फेरे लेंगे। 14 को पहले साउथ इंडियन रीति-रिवाज के मुताबिक शादी होगी और इसके बाद 15 नवंबर को सिंधी ट्रेडिशन से दोनों शादी करेंगे। दीपिका जहां साउथ इंडिया से हैं, तो वहीं रणवीर सिंधी फैमिली से संबंध रखते हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी आखिरी बार एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में नजर आई थी और दोनों के ही काम को खूब पसंद किया गया था।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia