एक्टर ही नहीं क्रिकेटर के प्यार में भी ‘गिरफ्तार’ हो चुकी हैं दीपिका, रणवीर से पहले इनकी दीवानी थी 'मस्तानी'

दीपिका पादुकोण अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ पर्सनल जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं है। फिर चाहे पहले प्रेमी निहार पांड्या, एमएस धोनी के साथ अफेयर हो या रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

पवन नौटियाल @pawanautiyal

बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण अपना 35वां जन्मदिन मना रही है। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो 14 साल पहले 2007 में दीपिका ने फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वैसे, दीपिका पादुकोण अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ पर्सनल जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं है। फिर चाहे पहले प्रेमी निहार पांड्या के साथ अफेयर हो या रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप। कुल मिलाकर दीपिका की लवलाइफ काफी चर्चा में रही है।

निहार पांड्या

बताया जाता है कि एक्टिंग स्कूल के दौरान दीपिका निहार पांड्या के प्यार में गिरफ्तार हो गई थी। खबरों की माने तो निहार दीपिका के एकदम शुरूआती ब्वॉयफ्रेंड थे। उनका अफेयर कुछ समय तक चला लेकिन जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।

फोटो सौजन्य: actorprepares.net
फोटो सौजन्य: actorprepares.net

एम एस धोनी

इसके बाद भारतीय क्रिकेटर और इंडियन टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का भी नाम दीपिका से जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि किसी वक्त दीपिका की 'अजब सी अजब सी' आंखों के एमएस धोनी भी दीवाने हो गए थे। हालांकि दोनों ने रिलेशन की बात कभी कबूली नहीं, लेकिन अक्सर कई इवेंट में दीपिका और धोनी को हाथ में हाथ डाले देखा गया था। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला था।

फोटो सौजन्य: @samsurya_7
फोटो सौजन्य: @samsurya_7

युवराज सिंह

रिपोर्ट्स की मानें तो, जब एम. एस. धोनी दीपिका पादुकोण का दिल जीतने की कोशिश कर रहे थे। तब एक्ट्रेस भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं। युवराज और दीपिका को कई बार इवेंट्स में भी स्पॉट किया गया था।

फोटो सौजन्य: @boxofficeindia
फोटो सौजन्य: @boxofficeindia

सिद्धार्थ माल्या

भगौड़ा विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या भी दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। अपने करियर के शुरूआती दौर में दीपिका अक्सर सिद्धार्थ के साथ समय बिताती नजर आ जाती थीं। कई बार आईपीएल के दौरान भी दोनों की तस्वीरें दुनिया ने देखी हैं। हालांकि धीरे- धीरे दीपिका अपने करियर में आगे बढ़ने लगीं और सिद्धार्थ पीछे छूट गए। इसके साथ ही दीपिका और सिद्धार्थ का रिलेशनशिप भी हमेशा हमेशा के लिए खत्म हो गया।

फोटो सौजन्य : Getty Images
फोटो सौजन्य : Getty Images

मुजमिल इब्राहीम

सिद्धार्थ माल्या के साथ ब्रेकअप होने के बाद दीपिका पादुकोण काफी दिनों तक मुजमिल इब्राहीम के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि, दोनों का रिलेशनशिप मीडिया में ज्यादा ओपन नहीं था। ब्रेकअप के साथ मुजमिल इब्राहीम को 'ये जवानी है दीवानी' में रोल ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने यह कहकर मना कर दिया था कि वो दीपिका के साथ काम करने में कमफरटेबल नहीं हैं।

फोटो सौजन्य :laughingcolours.com/
फोटो सौजन्य :laughingcolours.com/

उपेन पटेल

बताया जाता है कि दीपिका पादुकोण ने कुछ समय के लिए बॉलीवुड एक्टर उपेन पटेल (Upen Patel) को डेट किया था। उपेन पटेल को '36 चाइना टाउन' और 'नमस्ते लंदन' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

फोटो सौजन्य: wikibiopharm.com
फोटो सौजन्य: wikibiopharm.com

रणबीर कपूर

रणवीर सिंह से पहले दीपिका की जिंदगी में रणबीर कपूर सबसे ज्यादा महत्व रखते थे। दीपिका ने प्यार तो बहुतों से किया, लेकिन जैसा वो रणबीर के लिए महसूस करती थीं वैसा शायद ही किसी के लिए उन्होंने फील किया था। इस बात का सबूत है वो टैटू जो दीपिका ने रणबीर के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद अपनी गर्दन पर बनवाया था। कहा जाता है कि दीपिका और रणबीर कपूर की पहली मुलाकात एक मेकअपमैन ने करवाई थी।

हालांकि रणबीर की मोहब्बत में दीवानी रहने वाली मस्तानी यानी दीपिका को उस वक्त चीटेड फील हुआ, जब उन्होंने रणबीर को रंगेहाथों पकड़ लिया था। रणबीर और दीपिका के बीच दरार की एक वजह ये भी थी। हालांकि दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं, लेकिन दोनों के बीच वो प्यार नहीं है जिसकी लोग मिसाल दिया करते थे।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia