LIVE : शादी के बंधन में बंधे दीपिका-रणवीर, कल सिंधी तरीके से निभाई जाएंगी शादी की रस्में

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने परम्परागत कोंकणी समारोह में इटली में विवाह कर लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

14 Nov 2018, 4:44 PM

निम्रत कौर ने ट्वीट करके दोनों को शुभकामनाएं दी

14 Nov 2018, 4:39 PM

फिल्मकार करण जौहर ने दी शादी की बधाई

दीपिका-रणवीर की शादी की खबर आते ही फैन्स ने सोशल मीडिया पर कपल को बधाइयां देना शुरू कर दी है। वहीं फिल्मकार करण जौहर ने दीपिका और रणवीर को शादी की बधाई दी। उन्होंने लिखा, “बेहद सुंदर और शानदार जोड़ी। नजर उतार लो। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाई हो।”

14 Nov 2018, 4:01 PM

15 नवंबर को सिंधी तरीके से शादी की रस्में निभाई जाएंगी

इटली में लेक कोमो के खूबसूरत विला देल बालबियानेलो में रणवीर-दीपिका की आज कोंकणी रीति रिवाजों के साथ शादी हो गई। अब 15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाजों के साथ शादी होगी। इटली में शादी के बाद 21 नवंबर को बेंगलुरू और 28 नवंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन है, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल होंगे।


14 Nov 2018, 3:55 PM

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने परम्परागत कोंकणी समारोह में किया विवाह

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने परम्परागत कोंकणी समारोह में इटली में विवाह कर लिया है। शादी से पहले संगीत सेरेमनी की भी बड़ी तैयारी की थी जिसके लिए उन्होंने बॉलीवुड के मशूहर गायकों और संगीतकारों को बुलाया गया। सिंगर हर्षदीप, संगीतकार संजय दास, बॉबी पाठक और फिरोज खान शामिल हुए हैं।

14 Nov 2018, 3:49 PM

दीपिका-रणवीर की शादी की रस्में शुरू, विला के अंदर से आ रही है मंत्रोच्चार की आवाजें

दीपिका-रणवीर की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। खबरों के मुताबिक शादी के वेन्यू के बाहर तक मंत्रोच्चार की आवाजें आ रही हैं। वहीं अभिनेता रणवीर सिंह सी-प्लेन से एंट्री करेंगे। वहीं मेहमानों के लिए लग्जरी यॉट की व्यवस्था की गई है। खबरों के मुताबिक, वेन्यू के बाहर भारतीय संगीत की आवाज आ रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia