दीपिका-रणवीर बंधेंगे शादी के बंधन में, तारीख हुई पक्की, जानिए कहां होगी शादी!
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की तारीख की घोषणा करते हुए कहा कि हमें आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर 2018 को तय हुई है।

अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी की तारीख पक्की हो गई है। दोनों की शादी के कार्ड भी छप गए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की तारीख की घोषणा की है। रणवीर और दीपिका 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
दीपिका और रणवीर ने शादी की तारीख की घोषणा करते हुए ट्वीटकर लिखा, “हमें आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर 2018 को तय हुई है।”
रणवीर और दीपिका ने आगे लिखा, “इतने सालों में आपने हमें जो प्यार और स्नेह दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं।”
खबरों के मुताबिक, रणवीर और दीपिका की शादी भारत में नहीं बल्कि विदेश में होगी। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी इटली के 'लेक कोमो' में होगी। कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में 30 मेहमान शामिल होंगे।
दीपिका और रणवीर की जोड़ी आखिरी बार एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में नजर आई थी। इस फिल्म में दोनों के काम को दर्शकों ने खूब सराहा था। खबरों को मुताबिक, इन दिनों दीपिका के पास कोई फिल्म नहीं है। वहीं रणवीर 'सिम्बा', '83', 'गली बॉय' और 'शपथ' जैसी कई फिल्मों में काम कर रहे हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
- Ranveer singh
- Deepika Padukone
- अभिनेता रणवीर सिंह
- अभिनेत्री दीपिका पादुकोण
- दीपिका और रणवीर की शादी
- Deepika-Ranveer Wedding
