सिनेमा जगत से आई एक और बुरी खबर, इस मशहूर फिल्म निर्माता का निधन, कुछ दिन पहले पड़ा था दिल का दौरा

नितिन मनमोहन को पिछले दिनों ही दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर थी और उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

सिनेमा जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबित बॉलीवुड के मशहूर निर्माता नितिन मनमोहन का निधन हो गया है। आपको बता दें, पिछले दिनों ही नितिन मनमोहन को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर थी और उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था।

नवी मुंबई के वाशी में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में नितिन ने आखिरी सांस ली। 3 दिसंबर को, उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्हें नवी मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी आज मौत हो गई।


नितिन मनमोहन ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया था।  ‘बोल राधा बोल’, ‘लाडला’,'दस' जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माता मनमोहन ने सलमान खान की फिल्म 'रेडी' का भी निर्माण किया था। गौरतलब है, नितिन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनमोहन के बेटे हैं। मनमोहन को 'ब्रह्मचारी', 'गुमनाम' और 'नया जमाना' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia