रिलीज हुआ फिल्म ‘जीरो’ का टीजर, सलमान खान की गोद में नजर आए शाहरुख खान
अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में शाहरुख और सलमान खान एक साथ नजर आ रहे हैं। शाहरुख की यह फिल्म सिनेमा हॉल में 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज होगी।

अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ का टीजर रिलीज किया गया। टीजर में शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘जीरो’ में सलमान खान के कैमियो पर सबकी नजरें टिकी थीं और आखिरकार यह इंतजार खत्म हो गया है। शाहरुख ने ट्विटर पर टीजर का लिंक पोस्ट करते हुए लिखा, “यह लो आनंद एल राय की तरफ से, इस बार ईद की मीठा बहुत तेज है। मेरे और जीरो की पूरी टीम की तरफ से ईद मुबारक।”
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जीरो’ के निर्माताओं ने फिल्म का ईद स्पेशल एक टीजर जारी कर दिया है, जिसमें दोनों सुपरस्टार एक साथ नजर आ रहे है। इस टीजर में दोनों सुपरस्टार पर फिल्माए गए एक विशेष गाने की एक झलक भी दिखाई दे रही है, जिसने फिल्म के प्रति उत्सुकता का स्तर बढ़ा दिया है। टीजर में शाहरुख खान और सलमान खान के बीच शानदार तालमेल नजर आ रहा है।
निर्देशक आनंद एल राय ने कहा, “सभी भारतीयों की तरह मुझे भी सभी त्योहार बहुत पसंद है। त्योहार अपने साथ जिस तरह की सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारा ले कर आते है उससे मुझे अत्यंत खुशी महसूस होती है। और इसी उत्साह और खुशी के साथ हमने फिल्म ‘जीरो’ बनाई है।”
उन्होंने कहा, “इस साल हमारे पास दो खानों के साथ ईद का जश्न मनाने का मौका है, जिन्होंने पिछले कई दशकों में दर्शकों को हंसने के कई मौके दिए है। मैं सभी को ईद की शुभकामनाएं देना चाहता हूं।”
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और कलर येलो प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘जीरो’ गौरी खान द्वारा निर्मित है। अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ और शाहरुख खान द्वारा अभिनीत ‘जीरो’ 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज होगी।
(आईएनएस के इनपुट के साथ)
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
- Bollywood
- Shahrukh Khan
- Hindi Film
- Film Actor
- हिंदी फिल्म
- बॉलीवुड
- सलमान खान
- अभिनेता
- शाहरुख खान
- Salman Khan
- फिल्म ‘जीरो’
- टीजर
- Film Zero
- ईद
