भरतीय सिनेमा के पितामह दादा साहेब फाल्के की 148वीं जयंती, गूगल ने डूडल के जरिए किया याद

दादा साहेब फाल्के की 148वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बना कर उन्हें याद किया है। भारतीय सिनेमा के जनक के रूप में उन्हें जाना जाता है। वह एक जाने माने फिल्म निर्माता, स्क्रीनराइटर और डायरेक्टर थे।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

भारतीय सिनेमा के जनक कहे जाने वाले दादा साहेब फाल्के की आज 148वीं जयंती है। गूगल ने दादा साहेब की जयंती पर उनका डूडल बनाया है।

दादा साहेब फाल्के का जन्म 30 अप्रैल 1870 को नासिक के पास त्रयंबकेश्वर में एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनका वास्तविक नाम धुंडीराज गोविंद फाल्के था। फाल्के को बचपन से ही कला के प्रति लगाव था। 15 साल की उम्र में मुंबई के जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स में दाखिला लिया। उन्होंने बाद में महाराजा सायाजीराव यूनिवर्सिटी में दाखिला लेकर चित्रकला के साथ फोटोग्राफी और कला की पढ़ाई की। उन्होंने अपने 19 साल के करियर में 95 फिल्में और 27 शॉर्ट फिल्में बनाई थी। 16 फरवरी 1944 को 73 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

दादा साहेब फाल्के ने देश की पहली फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ के निर्माता थे। उनकी प्रमुख फिल्मों में मोहिनी भस्मासुर, सत्यवान सावित्री, श्री कृष्ण जन्म और लंका दहन जैसी फिल्में शामिल हैं।

दादा साहेब के सम्मान में भारत सरकार ने साल 1969 से कलाकारों को हर साल उनके द्वारा फिल्मों में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड देने का फैसला लिया।

साल 1969 में भारतीय सिनेमा की पहली अभिनेत्री देविका रानी को पहला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */